Latest

Budget meeting update : भोपाल नगर निगम बजट बैठक में हंगामा, गौकशी मुद्दे पर तीखी बहस

Budget meeting update

हाइलाइट्स

  • वंदे मातरम के साथ शुरू हुई बजट बैठक, शुरुआत में ही हंगामा
  • स्लॉटर हाउस में गौकशी के मुद्दे पर विपक्ष का जोरदार विरोध
  • जांच रिपोर्ट को लेकर अध्यक्ष और विपक्ष में तीखी बहस
  • सत्तापक्ष-विपक्ष दोनों ने की आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

 

Budget meeting update : भोपाल। राजधानी में नगर निगम की बजट बैठक सोमवार को आईएसबीटी स्थित निगम कार्यालय में वंदे मातरम के गायन के साथ शुरू हुई, लेकिन बैठक की शुरुआत होते ही सदन में हंगामे की स्थिति बन गई।

Bhopal protest news : भोपाल में गौकशी का मामला, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, ट्रैफिक प्रभावित

बैठक के दौरान विपक्ष ने स्लॉटर हाउस में कथित गौकशी का मामला जोर-शोर से उठाया, जिस पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

विपक्ष ने उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष सबिस्ता जकी ने आरोप लगाया कि पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के बावजूद अब तक आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

उन्होंने सवाल उठाया कि असलम चमड़ा सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ निगम स्तर पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई और शासन स्तरीय जांच रिपोर्ट को सदन में पेश करने की मांग की।

MP cabinet meeting : भोपाल में आज मोहन कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

रिपोर्ट को लेकर बहस

बैठक के दौरान अध्यक्ष ने कहा कि जांच रिपोर्ट परिषद कार्यालय में उपलब्ध है, जिसे सदस्य पढ़ सकते हैं। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने मांग की कि रिपोर्ट को सदन में पढ़कर सुनाया जाए।

हालांकि, अध्यक्ष ने समय की कमी का हवाला देते हुए रिपोर्ट को सदन में पढ़ने से इनकार किया, जिसके बाद बहस और तेज हो गई।

महापौर का जवाब

महापौर मालती राय ने मामले पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि संबंधित स्लॉटर हाउस का टेंडर उनके कार्यकाल से पहले जारी किया गया था।

Bhopal Robbery case: भोपाल में झपटमारी, चेतक ब्रिज के पास छात्र से मोबाइल लूटा, आरोपी फरार

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि टेंडर की शर्तों का उल्लंघन हुआ है, तो कार्रवाई करते हुए स्लॉटर हाउस को सील कर दिया गया है। महापौर ने इस मामले में उच्च न्यायालय के निर्देशों का भी हवाला दिया।

कार्रवाई को लेकर एकमत

सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ने ही मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही असलम चमड़ा के खिलाफ सख्त कदम उठाने और अवैध कब्जों पर कार्रवाई की भी बात कही गई।

विपक्ष ने इस दौरान गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने का प्रस्ताव भेजने की भी मांग रखी।

Bhopal Budget 2026 : भोपाल में आज पेश होगा ‘शहर सरकार’ का मेगा बजट, विकास योजनाओं पर रहेगा फोकस

गर्म रहा सदन का माहौल

पूरी बैठक के दौरान महापौर मालती राय और नेता प्रतिपक्ष सबिस्ता जकी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

कुल मिलाकर, बजट बैठक के पहले ही दिन सदन का माहौल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और बहस के कारण काफी गर्म रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *