हाइलाइट्स
- शाम 4 बजे CM डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
- कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
- कुशाभाऊ ठाकरे हाल में 61 UPSC चयनितों का सम्मान
- दोपहर 12 बजे अभ्यर्थियों से संवाद, शाम को मंत्रालय में मुलाकात
MP cabinet meeting : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है, जिस पर प्रदेश की नजर बनी हुई है।
Bhopal Budget 2026 : भोपाल में आज पेश होगा ‘शहर सरकार’ का मेगा बजट, विकास योजनाओं पर रहेगा फोकस
कैबिनेट बैठक शाम 4 बजे प्रस्तावित है, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। माना जा रहा है कि इस बैठक में जनहित और विकास से जुड़े कई फैसलों पर मुहर लग सकती है।
कुशाभाऊ ठाकरे हाल पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर में कुशाभाऊ ठाकरे हाल पहुंचेंगे। यहां वे यूपीएससी परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
LPG crisis bhopal : भोपाल में LPG संकट जारी, 10 दिन से कमर्शियल सिलेंडर नहीं, कांग्रेस का प्रदर्शन
61 चयनित अभ्यर्थियों का होगा सम्मान
इस कार्यक्रम में प्रदेश के उन 61 अभ्यर्थियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने UPSC Civil Services Examination में सफलता हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री इन सफल उम्मीदवारों से संवाद भी करेंगे और उन्हें भविष्य के लिए मार्गदर्शन देंगे।
अभ्यर्थियों से संवाद का कार्यक्रम
दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चयनित अभ्यर्थियों से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान वे युवाओं को प्रेरित करने के साथ प्रशासनिक सेवाओं में योगदान को लेकर अपने विचार साझा करेंगे।
Bhopal Robbery case: भोपाल में झपटमारी, चेतक ब्रिज के पास छात्र से मोबाइल लूटा, आरोपी फरार
शाम को मंत्रालय में मुलाकातें
कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे मंत्रालय में कुछ विशेष लोगों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान विभिन्न प्रशासनिक और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।