Latest

Bhopal Budget 2026 : भोपाल में आज पेश होगा ‘शहर सरकार’ का मेगा बजट, विकास योजनाओं पर रहेगा फोकस

Bhopal Budget 2026

हाइलाइट्स

  • आज पेश होगा भोपाल नगर निगम का 2026-27 बजट
  • 4000 करोड़ से ज्यादा का हो सकता है बजट
  • प्रॉपर्टी टैक्स में राहत, अन्य शुल्क बढ़ने के संकेत
  • कचरा निपटान, इंफ्रास्ट्रक्चर और पार्किंग पर फोकस

 

Bhopal Budget 2026 : भोपाल। भोपाल में आज नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा। इस बार का बजट कई बड़े बदलावों और अहम फैसलों के लिए चर्चा में है।

MP Weather Update: 26 मार्च से फिर बदलेगा मौसम, पहले बढ़ेगी गर्मी फिर बारिश का अलर्ट

शहर के विकास को प्राथमिकता देते हुए निगम प्रशासन संरचनात्मक सुधारों की दिशा में कदम बढ़ा रहा है, वहीं विपक्ष गोमांस और लोकायुक्त नई बिल्डिंग जैसे मुद्दों पर ‘शहर सरकार’ को घेरने की तैयारी में है।

महापौर मालती राय का चौथा बजट

यह बजट महापौर Malti Rai के कार्यकाल का चौथा बजट होगा। पिछले कुछ समय से निगम अधिकारी लगातार बैठकों के जरिए शहर की जरूरतों और प्राथमिकताओं पर मंथन कर रहे थे, जिसके आधार पर बजट का ड्राफ्ट तैयार किया गया है।

LPG crisis bhopal : भोपाल में LPG संकट जारी, 10 दिन से कमर्शियल सिलेंडर नहीं, कांग्रेस का प्रदर्शन

4000 करोड़ से ज्यादा का हो सकता है बजट

सूत्रों के अनुसार, इस बार नगर निगम का कुल बजट 4000 करोड़ रुपए से अधिक हो सकता है। यह पिछले साल के लगभग 3600 करोड़ रुपए के बजट से बड़ा होगा। शहर में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और AMRUT 2.0 योजना के तहत मिलने वाली राशि इस बजट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

प्रॉपर्टी टैक्स नहीं बढ़ेगा, लेकिन अन्य शुल्क बढ़ सकते हैं

निगम इस बार प्रॉपर्टी टैक्स नहीं बढ़ाने की तैयारी में है, जिससे आम लोगों को राहत मिल सकती है। हालांकि, सीवेज और जल कर में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है, जिससे नागरिकों पर आंशिक आर्थिक बोझ बढ़ सकता है।

Bhopal Robbery case: भोपाल में झपटमारी, चेतक ब्रिज के पास छात्र से मोबाइल लूटा, आरोपी फरार

12 बजट हेड खत्म करने की तैयारी

बजट को अधिक प्रभावी बनाने के लिए ऐसे करीब 12 बजट मदों को खत्म करने की योजना है, जिनमें हर साल राशि तो रखी जाती थी लेकिन उसका उपयोग नहीं हो पाता था। इससे विकास कार्यों के लिए संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा।

आदमपुर खंती में लेगेसी वेस्ट हटाने का बड़ा प्लान

बजट का सबसे बड़ा प्रस्ताव आदमपुर खंती में जमा लेगेसी वेस्ट को खत्म करना है। इसके लिए करीब 55.54 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत लगभग 6.5 लाख मीट्रिक टन कचरे का निपटान कर 33 एकड़ जमीन को फिर से उपयोग में लाया जाएगा।

Harda accident news : हरदा में लिफ्ट का तार टूटने से, ट्रॉली नीचे गिरी महिला गंभीर रूप से घायल

बुनियादी सुविधाओं पर खास ध्यान

इस बार बजट में शहर की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें शामिल हैं:

  • सड़क निर्माण
  • स्ट्रीट लाइट व्यवस्था
  • पेयजल सप्लाई
  • पार्क और तालाबों का संरक्षण

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, हेरिटेज गेट, कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, विसर्जन घाट और ड्रेनेज सिस्टम जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए भी प्रावधान किए जाएंगे।

Lawrence Bishnoi gang : एमपी में गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार, तीन शहरों के व्यापारियों को धमकी, करोड़ों की रंगदारी की मांग

ट्रैफिक सुधार के लिए 14 नई पार्किंग

शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए 14 नए पार्किंग स्थल विकसित करने की योजना है। इनमें से 5 पार्किंग मेट्रो स्टेशनों के नीचे बनाई जाएंगी। इन पार्किंग स्थलों में 40 चार पहिया और 250 दोपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे।

पुराने वाहनों को किया जाएगा स्क्रैप

निगम के 145 पुराने और अनुपयोगी वाहनों को स्क्रैप करने का प्रस्ताव भी बजट में शामिल है। इससे मेंटेनेंस खर्च कम होगा और नए वाहनों से कार्यक्षमता बढ़ेगी।

Lawrence Bishnoi gang : एमपी में गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार, तीन शहरों के व्यापारियों को धमकी, करोड़ों की रंगदारी की मांग

जहां एक ओर बजट को विकास के नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, वहीं विपक्ष गोमांस और लोकायुक्त बिल्डिंग जैसे मुद्दों पर नगर निगम को घेरने की तैयारी में है। ऐसे में बजट सत्र के दौरान राजनीतिक माहौल भी गर्म रहने की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *