Latest

LPG crisis bhopal : भोपाल में LPG संकट जारी, 10 दिन से कमर्शियल सिलेंडर नहीं, कांग्रेस का प्रदर्शन

LPG crisis bhopal

हाइलाइट्स

  • 10 दिन से कमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत
  • घरेलू गैस 2-4 दिन देरी से मिल रही
  • प्रशासन ने 36 सिलेंडर जब्त किए
  • कांग्रेस ने चूल्हे बांटकर किया विरोध

 

LPG crisis bhopal : भोपाल। राजधानी में LPG गैस की किल्लत से आम लोगों और कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले करीब 10 दिनों से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर भी 2 से 4 दिन की देरी से मिल रहे हैं।

MP MSP wheat : एमपी में 1 अप्रैल से गेहूं खरीदी, बोनस के साथ किसानों को मिलेगा बेहतर दाम

गैस की कमी के कारण लोगों को बार-बार एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। खासकर छोटे होटल और ढाबा संचालकों पर इसका ज्यादा असर देखने को मिल रहा है।

प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती

गैस की किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। शनिवार को प्रशासन की टीमें शहर के अलग-अलग इलाकों में जांच करती रहीं और गैस एजेंसियों व गोदामों पर नजर रखी गई।

इससे पहले शुक्रवार को 4 स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 36 सिलेंडर जब्त किए गए। इनमें घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडर शामिल हैं।

अधिकारियों ने साफ किया है कि घरेलू गैस का कमर्शियल उपयोग पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Bhopal Robbery case: भोपाल में झपटमारी, चेतक ब्रिज के पास छात्र से मोबाइल लूटा, आरोपी फरार

कांग्रेस का प्रदर्शन

गैस संकट को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है। शनिवार को प्रभात चौराहे के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस एजेंसी के सामने प्रदर्शन किया।

कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान लोगों को प्रतीकात्मक रूप से चूल्हे बांटे गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अगर स्थिति नहीं सुधरी, तो लोगों को मजबूरी में चूल्हे पर खाना बनाना पड़ेगा।

कालाबाजारी के आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कुछ गैस एजेंसी संचालक इस संकट का फायदा उठाकर मनमाने दाम पर सिलेंडर दे रहे हैं। उनका कहना है कि रात में सिलेंडर सप्लाई की जा रही है, जबकि दिन में लोगों को उपलब्ध नहीं हो रहे।

Jitu Patwari Breaking : भोपाल में ईद पर सियासी तकरार, नमाजियों पर फूल बरसाने को लेकर बयानबाजी तेज

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

LPG की कमी का सबसे ज्यादा असर आम लोगों पर पड़ रहा है। घरों में खाना बनाने में दिक्कत हो रही है, वहीं होटल और छोटे व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे हैं।

यदि जल्द ही सप्लाई सामान्य नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में यह समस्या और बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *