हाइलाइट्स
- ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने अदा की नमाज
- जीतू पटवारी ने नमाजियों पर फूल बरसाकर दी बधाई
- बीजेपी विधायक ने बयान देकर उठाए सवाल
- धार्मिक आयोजन के बाद तेज हुई सियासी बहस
Jitu Patwari Breaking : भोपाल। राजधानी भोपाल में ईद-उल-फितर के मौके पर जहां एक ओर खुशियों और भाईचारे का माहौल रहा, वहीं दूसरी ओर इस आयोजन ने सियासी रंग भी ले लिया।
ईदगाह में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नमाजियों पर फूल बरसाने के बाद अब इस पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
रविवार सुबह ईद के अवसर पर शहर के ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। रमजान के पूरे महीने की इबादत के बाद लोगों ने ईद का त्योहार उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। इस दौरान शहर काजी ने नमाज अदा कराई और देश-दुनिया में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई।
ईदगाह में नेताओं की मौजूदगी, लोगों को दी बधाई
ईद के इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी ईदगाह पहुंचे। उन्होंने नमाज अदा करने आए लोगों पर फूल बरसाकर शुभकामनाएं दीं और कई लोगों से गले मिलकर ईद की बधाई दी।
उनकी इस पहल को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं और मामला धीरे-धीरे सियासी चर्चा का विषय बन गया।
Sehore accident : सीहोर में तेज रफ्तार टीयूवी पलटी, 4-5 छात्र घायल, टायर फटने की आशंका
बीजेपी ने उठाए सवाल
इस घटनाक्रम पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपनी विचारधारा को स्पष्ट करना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि एक तरफ कांग्रेस खुद को सनातन परंपरा से जोड़ने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर ऐसे कदम उठाए जाते हैं, जिससे भ्रम की स्थिति बनती है। उन्होंने इसे राजनीतिक दिखावा बताते हुए कांग्रेस से स्पष्ट रुख अपनाने की बात कही।
MP weather alert update : MP में मौसम का कहर, 42 जिलों में ओले-बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी
धार्मिक आयोजन में दिखा उत्साह
ईदगाह में आयोजित नमाज के दौरान शहर भर से लोग पहुंचे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और त्योहार की खुशियां साझा कीं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खास उत्साह देखने को मिला।
सौहार्द और सियासत साथ-साथ
एक ओर जहां इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है, वहीं दूसरी ओर ईद के मौके पर भाईचारे और एकता की झलक भी देखने को मिली। लोगों ने मिलकर त्योहार मनाया और शांति व सद्भाव का संदेश दिया।