Latest

Umang Singhar Statement : भगवान हनुमान और राम की वानर सेना आदिवासी.. उमंग सिंघार का बड़ा बयान

Leader of the Opposition Umang Singhar

हाइलाइट्स

  • भगवान हनुमान आदिवासी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • आदिवासियों का खुद की एक संस्कृति है : नेता प्रतिपक्ष
  • पीएम हनुमान की पतंग उड़ा रहे हैं यानी आदिवासियों को उड़ा रहे हैं।

Umang Singhar Statement : भोपाल। मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सेंधवा में आदिवासियों के एक कार्यक्रम में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान आदिवासी थे और भगवान राम की सेना में शामिल वानर सेना भी आदिवासी थी। उमंग सिंघार ने कहा कि राम को जो जीत मिली, वह आदिवासियों के कारण मिली।

Supreme Court on Bhojshala : भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरस्वती पूजन के साथ नमाज भी

बीजेपी और आरएसएस पर साधा निशाना

कार्यक्रम में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस हमेशा आदिवासियों को हिंदू बनाने की बात करते हैं। लेकिन आदिवासियों की अपनी अलग संस्कृति है। आदिवासी सूरज, गाय और फसल की पूजा करते हैं। जो हिंदुस्तान में रहता है वह हिंदुस्तानी है, लेकिन साथ ही हम आदिवासी हैं।

Bhopal Chipko Movement : MP नगर में 150 पेड़ों की कटाई के विरोध में ‘चिपको आंदोलन’, खाद्य भवन निर्माण वृक्षों का बलिदान

पीएम मोदी पर तीखा हमला

उमंग सिंघार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी हनुमान की पतंग उड़ा रहे हैं, यानी आदिवासियों को उड़ा रहे हैं। उनका यह बयान काफी चर्चा में है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आदिवासियों को हिंदू बनाने की कोशिश

यह बयान ऐसे समय में आया है जब प्रदेश में आदिवासी वोट बैंक को लेकर सियासी पार्टियां सक्रिय हैं। कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने आदिवासियों की अलग पहचान और संस्कृति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को हिंदू बनाने की कोशिश की जाती है, लेकिन उनकी अपनी परंपराएं और विश्वास हैं।

Bhopal Dog Lover Assault : अयोध्या नगर में डॉग लवर का फोड़ा सिर, कुत्ता घुमाने पर विवाद

कार्यक्रम में आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। उमंग सिंघार ने आदिवासियों से एकजुट होने की अपील की और कहा कि उनकी संस्कृति और पहचान को बचाना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *