हाइलाइट्स
- हरदा में आदिवासी महिला के साथ दरिंदगी।
- महिला को ढाबे पर काम करने का दिया झांसा।
- ढाबा संचालक सहित चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज।
Harda Tribal Woman Gang Rape : हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक आदिवासी महिला के साथ ढाबे पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ढाबा संचालक आनंद सहित चार से पांच आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी फरार हैं। उनकी तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।
पुलिस ने की महिला से पूछताछ
एडिशनल एसपी हरदा अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता ने डायल-112 पर कॉल करके घटना की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की। पीड़िता ने बताया कि खुदिया गांव के पास स्थित एक ढाबे पर उसे काम दिलाने के बहाने बुलाया गया था।
वहां ढाबा संचालक आनंद ने उसे जबरन शराब पिलाई। नशे की हालत में आनंद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वहां मौजूद उसके अन्य साथियों ने बारी-बारी से वारदात को अंजाम दिया। सभी आरोपी शराब के नशे में थे और उन्होंने पीड़िता को भी जबरन शराब पिलाई।
Indore MY Hospital Negligence : कब सुधरेगा सिस्टम! अब नर्स की लापरवाही से कटा नवजात का अंगूठा
पीड़िता के भाई ने की पुलिस में शिकायत
पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि बहन का मोबाइल फोन करीब दो दिनों तक बंद रहा, जिससे परिवार बहुत चिंतित था। जब फोन चालू हुआ तो उसने पूरी घटना बताई।
इसके बाद परिजनों ने डायल-112 पर कॉल किया। भाई ने यह भी कहा कि पीड़िता अशिक्षित है, जिसका फायदा आरोपियों ने उठाया। वह आसानी से बहला-फुसलाकर ले जाई गई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और बयान दर्ज किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी और पीड़िता को पूरा न्याय दिलाया जाएगा।