Latest

MP Politics : सनातनी मुद्दे की सियासत करेगी कांग्रेस, BJP- RSS की बड़ाई करने पर घिरे दिग्गी

PC Sharma Statement

हाइलाइट्स

  • अब सनातनी मुद्दे की सियासत करेगी कांग्रेस।
  • RSS पर दिए बयान पर अपनो से घिरे दिग्विजय सिंह।
  • पीसी शर्मा ने दिग्विजय सिंह को MP कांग्रेस की संजीवनी।

MP Politics : भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस नए साल में नई रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है। पार्टी अब सनातनी मुद्दों पर फोकस करेगी और साधु-संतों की मांगों को लेकर जनवरी में बड़ा धरना-प्रदर्शन करेगी। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि पुजारी का वेतनमान, मंदिरों पर सरकारी कब्जा, समितियों में नौकरशाहों का दखल और 10 एकड़ जमीन की नीलामी के सरकारी आदेश जैसे मुद्दों पर विरोध होगा।

Bhopal Irani Dera Raid : ईरानी डेरे पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 32 गिरफ्तार, चोरी की बाइक और विदेशी मुद्रा भी बरामद

प्रदेश भर के साधु-संतों से संपर्क शुरू हो गया है। पीसी शर्मा ने भाजपा को दिखावे की पार्टी बताया, जो कहती कुछ है और करती कुछ और। यह रणनीति कांग्रेस को सनातनी वोट बैंक से जोड़ने का प्रयास लगती है।

दिग्विजय सिंह के बयान पर क्या बोले पीसी शर्मा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के RSS पर दिए बयान पर भी पीसी शर्मा ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस का संगठन मजबूत बनाने की बात कर रहे थे। RSS की तरह कांग्रेस को भी जमीनी स्तर पर मजबूत होना चाहिए।

MP News : पतंग निकालते समय 9 साल का बच्चा हाईटेंशन लाइन की चपेट में, MY अस्पताल में इलाज जारी

वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा था कि RSS ने कभी धरना-प्रदर्शन नहीं किया और जेल नहीं गए, लेकिन उनका संगठन मजबूत है। CWC बैठक में दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाने और जिला स्तर पर सभाओं का प्रस्ताव रखा। पीसी शर्मा ने कहा कि सिंह का बयान उनके राज्यसभा कार्यकाल खत्म होने से जुड़ा नहीं है, वे मध्य प्रदेश कांग्रेस की संजीवनी हैं।

पुलिस का डर खत्म हो गया

ईरानी डेरे की कार्रवाई पर पीसी शर्मा ने कहा कि भोपाल अपराधियों का हब बन गया है। अपराधी यहां सेफ रहते हैं और बाहर अपराध करते हैं। पुलिस का डर खत्म हो गया है, तंत्र इन तक नहीं पहुंच पाता। समय रहते कार्रवाई की जरूरत है। शर्मा का यह बयान हाल की ईरानी डेरे छापेमारी से जुड़ा लगता है।

Digvijay Singh on RSS-BJP : एक बार संघ और बीजेपी संगठन के मुरीद हुए राजा साहब, सोशल मीडिया किया पोस्ट वायरल

MP कांग्रेस का न्यू पॉलीटिकल मोड

कांग्रेस की यह नई पॉलीटिकल मोड भाजपा को चुनौती दे सकती है। सनातनी मुद्दों पर फोकस से पार्टी धार्मिक वोटर्स को साधने की कोशिश कर रही है। बैठक में संगठन मजबूती पर जोर दिया गया।

आने वाले दिनों में प्रदर्शन और धरना से सड़क पर उतरने की तैयारी है। यह रणनीति 2028 चुनावों को देखते हुए लग रही है। कांग्रेस को उम्मीद है कि साधु-संतों का साथ मिलने से जनता का समर्थन बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *