Latest

Bhopal Power Outages : भोपाल में आज बिजली कटौती, 25 इलाकों में 4 से 6 घंटे तक पावर सप्लाई बंद

Bhopal Power Outages

हाइलाइट्स

  • राजधानी के 25 इलाकों में आज बिजली कटौती।
  • मेंटेनेंस कार्य के चलते 4 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी।
  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रिसालदार कॉलोनी, शक्तिनगर, छोला नाका इलाके में पावर कट।

Bhopal Power Outages : भोपाल। राजधानी में मेंटेनेंस कार्य के चलते आज कई इलाकों में बिजली कटौती होगी। करीब 25 क्षेत्रों में सुबह से शाम तक 4 से 6 घंटे तक पावर सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने यह कटौती रखरखाव और सुधार कार्यों के लिए की है।

प्रभावित इलाकों के लोगों को पहले से सूचना दे दी गई है। कटौती सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम तक चलेगी। इससे दैनिक कामकाज और ऑफिसों पर असर पड़ सकता है। लोगों से अपील है कि जरूरी उपकरण चार्ज रखें और पानी का इंतजाम कर लें।

CM Mohan Yadav Satna Visit : सीएम मोहन यादव आज जायेंगे सतना, 652 करोड़ की देंगे सौगात

इन इलाकों में होगी कटौती

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: जेपी नगर, निशातपुरा, आरिफ नगर, फिरदोश नगर, शीतला नगर, श्री नगर, सरदार नगर, नारियलखेड़ा।
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: रिसालदार कॉलोनी, शक्तिनगर, छोला नाका इलाके।

MP Minister Report Card : मोहन सरकार के 2 साल ! बच्चों और महिलाओं के लिए कितना हुआ काम देखिए रिपोर्ट

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक: बागसेवनिया, उत्सव परिसर, लक्ष्मी परिसर, जाटखेड़ा, बाग मुगालिया नई बस्ती, गुलाबी नगर, तुलसी विहार इलाके।
सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक: सिंगापुर सिटी कॉलोनी, दानिशकुंज-4, विराशा हाइट्स इलाके।

यह कटौती मेंटेनेंस के लिए जरूरी है, जिससे लंबे समय में सप्लाई बेहतर होगी। बिजली कंपनी ने माफी मांगी है और जल्द सुधार का भरोसा दिया है।

MP Congress Meeting : SIR के बाद MP में बड़ा सियासी बवाल! कांग्रेस ने की 2023 विधानसभा चुनाव रद्द करने की मांग

लोगों के लिए सलाह

इन्वर्टर या जेनरेटर का इंतजाम रखें।
मोबाइल और जरूरी उपकरण चार्ज करें।
पानी की टंकी भर लें।
बाहर जाने की योजना हो तो समय देखकर निकलें।

बिजली कंपनी से अपील है कि कटौती का समय कम से कम रखा जाए। ऐसे कार्यों की पहले सूचना देने से लोगों को सुविधा होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *