Vidisha Municipality News : विदिशा। नगरपालिका मुख्यालय के सामने पार्षदों का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को दूसरे दिन भी जोर-शोर से चलता रहा। विकास कार्यों के ठप होने, अधिकारियों की लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के खिलाफ शुरू हुआ यह आंदोलन अब जन आंदोलन का रूप लेता दिख रहा है। देर रात धरना स्थल पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें पार्षदों के परिवारजन, स्थानीय नागरिक और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। माहौल भक्ति और संघर्ष का अनोखा मिश्रण बन गया।
MP Suicide Case : 21 साल की निधि ने सल्फास खाकर दी जान, पिता ने मोहल्ले के लड़के पर लगाया गंभीर आरोप
CMO पर गंभीर आरोप, नारेबाजी तेज
धरने पर बैठे पार्षदों ने नगरपालिका सीएमओ पर खुलकर हमला बोला। उनका कहना है कि नेताओं और अधिकारियों की आपसी खींचतान का असर सीधे शहर की जनता पर पड़ रहा है। सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट जैसे बुनियादी काम महीनों से लटके हैं।
पार्षद अशोक जाट ने बताया, “हम छोटे-छोटे काम के लिए दर्जनों चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन कर्मचारी फाइल आगे नहीं बढ़ाते। सीएमओ साहब तो हमारी बात सुनते तक नहीं।” धरना स्थल पर “सीएमओ हाय-हाय” और “विकास चाहिए, बहाने नहीं” जैसे नारे गूंजते रहे।
दबाव की कोशिश नाकाम
पार्षदों ने खुलासा किया कि उन पर धरना खत्म करने का दबाव डाला जा रहा है, लेकिन वे पीछे हटने को तैयार नहीं। तीन बार के पार्षद अशोक जाट ने चुनौती दी, “जिन्हें हमारी मांगों से दिक्कत है, वे यहां आकर आमने-सामने बात करें।
हम जनता के लिए लड़ रहे हैं।” धरने में शामिल होने वाले पार्षदों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पहले दिन 8-10 पार्षद थे, दूसरे दिन यह आंकड़ा 20 के पार हो गया।
Harda News : SP ने पुलिस लाइन में लिया परेड का निरीक्षण, बेहतरीन टर्नआउट वालों को किया सम्मानित
कांग्रेस ने दिया खुला समर्थन
भाजपा शासित नगरपालिका में चल रहे इस आंतरिक विवाद में कांग्रेस ने मौका देखते हुए समर्थन का हाथ बढ़ाया। नेता प्रतिपक्ष आशीष माहेश्वरी और पार्षद धर्मेंद्र यादव धरना स्थल पहुंचे।
माहेश्वरी ने कहा, “हम पार्टी से ऊपर उठकर शहर के विकास के लिए खड़े हैं। अविश्वास प्रस्ताव के समय भी हमने सभी पार्षदों का साथ दिया था। आज भी हम उनके साथ हैं।” कांग्रेस का यह कदम धरने को और मजबूती दे गया।
Betul Bear Attack : बैतूल में पिता-बेटे पर भालू का हमला, दोनों की हालत गंभीर
सुंदरकांड पाठ से भक्ति का संदेश
देर रात करीब 10 बजे धरना स्थल पर सुंदरकांड पाठ शुरू हुआ। पार्षदों की पत्नियां, बच्चे और स्थानीय लोग शामिल हुए। पाठ के दौरान “जय श्री राम” के जयकारे लगे। पार्षदों ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ हक की लड़ाई नहीं, बल्कि सत्य और न्याय की लड़ाई है। भक्ति और संघर्ष का यह संगम लोगों को प्रेरित कर रहा है।