Latest

Bhopal Crime: भोपाल में दोस्तों ने ही लूटी कार, ढाबे से लौटते वक्त युवक से मारपीट

Bhopal Crime

Bhopal Crime: भोपाल। भोपाल में दोस्ती के नाम पर भरोसा करना एक युवक को भारी पड़ गया। देर रात दोस्तों के बुलाने पर ढाबे पर खाना खाने गया युवक जब वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में उसी के साथियों ने उसकी कार रुकवाकर मारपीट की और कार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ढाबे पर बुलाकर रची गई साजिश

पुलिस के मुताबिक, पंचवटी कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय सौरव सीतलानी को उसके परिचित आदित्य ने गुरुवार देर रात परवलिया स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए बुलाया था। वहां पहले से बाबर उर्फ मंडी, मोइन और बुशरा भी मौजूद थे। खाना खाने के बाद सभी लोग तड़के करीब 3 बजे सौरव की टाटा टियागो कार से भोपाल लौट रहे थे।

MP Monsoon Update: एमपी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, नर्मदापुरम-खंडवा हाईवे बंद; कई गांवों का संपर्क टूटा

मनुआभान टेकरी के पास की वारदात

जब कार मनुआभान टेकरी के पास पहुंची, तो आदित्य ने एक दोस्त से मिलने का बहाना बनाकर कार रुकवा दी। कार रुकते ही चारों आरोपियों ने सौरव के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान बाबर उर्फ मंडी ने सौरव को थप्पड़ मारा, कार की चाबी छीन ली और उसे धक्का देकर नीचे उतार दिया। इसके बाद सभी आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गए।

मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई केस

पीड़ित की शिकायत के आधार पर कोहेफिजा थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी बाबर उर्फ मंडी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

CM Mohan Yadav: सीएम मोहन यादव की बड़ी समीक्षा बैठक: समरसता छात्रावास, नए एयरपोर्ट और 53 हजार गांवों में भूमि स्वामित्व अभियान पर जोर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *