Latest

CM Mohan Yadav : गौर साहब हमेशा प्रेरणा रहेंगे, जयंती पर बोले सीएम मोहन यादव; विकास और जनसेवा को देंगे नई गति या

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को विधानसभा पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने गौर साहब के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे ऐसे जननेता थे जिन्होंने संगठन और जनता के बीच रहकर राजनीति को नई दिशा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबूलाल गौर हमेशा सम्मान और आदर के पात्र रहेंगे तथा उनकी सोच और कार्यशैली आज भी सभी के लिए प्रेरणादायक है।

Raisen Weather today : रायसेन में नौतपा के बीच बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से मिली राहत

गौर साहब के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ रही सरकार

सीएम मोहन यादव ने कहा कि बाबूलाल गौर ने भारतीय मजदूर संघ से लेकर जनसंघ तक संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने ऐसे समय में भी जनता की आवाज बुलंद रखी, जब विधानसभा में कांग्रेस का प्रचंड बहुमत था। मुख्यमंत्री ने यह भी कि उनकी सरकार गौर साहब के दिखाए मार्ग पर चलकर जनकल्याण और विकास के कार्यों को आगे बढ़ा रही है।

परिवहन व्यवस्था को लेकर सरकार गंभीर

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में परिवहन सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी अपनी प्राथमिकताएं भी स्पष्ट कीं। जिसमें उन्होंने बताया कि किसी भी राज्य के विकास में परिवहन व्यवस्था की बड़ी भूमिका होती है। बेहतर सड़कें बनने के साथ लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में नई परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

MP Monsoon Update : एमपी में मौसम का यू-टर्न, एमपी के कई जिलों में बारिश, 39°C से नीचे पहुंचा पारा

रक्षाबंधन पर बहनों को मिलेगा फायदा

सीएम मोहन यादव ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि प्रदेश के लोगों को यात्रा के बेहतर साधन उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को अपने घर पहुंचने में आसानी हो, इसके लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। भौगोलिक दूरियों को कम करने और लोगों की यात्रा को सरल बनाने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।

आदिवासी क्षेत्रों तक पहुंचेगी सुलभ वाहन सेवा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसे दूर करने के लिए सुलभ वाहन सेवा शुरू की जाएगी। इससे ग्रामीण और जनजातीय इलाकों में रहने वाले लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में आसानी होगी।

Bhopal suicide case : भोपाल में दर्दनाक घटना, पिता की डांट के बाद छात्रा ने खाया सल्फास

प्रदेश की कनेक्टिविटी होगी और मजबूत

सीएम मोहन यादव ने कहा कि नई परिवहन व्यवस्था से न केवल प्रदेश के भीतर संपर्क बेहतर होगा, बल्कि मध्य प्रदेश की कनेक्टिविटी दूसरे राज्यों से भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास की सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और परिवहन व्यवस्था इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *