Latest

Narmadapuram News : अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध की अफवाह से नर्मदापुरम में पेट्रोल पंपों पर भीड़, ड्रम लेकर ईंधन भराने पहुंचे लोग

Narmadapuram News

हाइलाइट्स

  • युद्ध की अफवाह के बाद नर्मदापुरम में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़।

  • लोग ड्रम और केन में पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंचे।

  • कई जगह लंबी कतारों से जाम जैसी स्थिति बनी।

  • प्रशासन ने कहा ईंधन का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान न दें।

Narmadapuram News : नर्मदापुरम।  नर्मदापुरम जिले में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध छिड़ने की अफवाह के बाद पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंका से लोगों में चिंता बढ़ गई।

इसी डर के चलते पिपरिया और बनखेड़ी क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर गुरुवार दोपहर से देर रात तक भारी भीड़ देखी गई। किसान और आम नागरिक बड़ी संख्या में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पंपों पर पहुंचने लगे।

CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री मोहन यादव आज इंदौर दौरे पर, किसान कल्याण और प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

कई लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली, ड्रम और बड़े केन लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंचे और ईंधन का स्टॉक करने लगे। लोगों को आशंका है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, इसलिए वे पहले से भंडारण करने की कोशिश कर रहे हैं।

Narmadapuram News : कई पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें

मंगलवारा बाजार स्थित ऑयल एंड जनरल स्टोर, बनखेड़ी रोड के पालीवाल पेट्रोल पंप समेत कई जगहों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि मंगलवारा बाजार से लेकर पुराने बस स्टैंड और ओवरब्रिज तक जाम की स्थिति बन गई।

Baitul Police Holi Celebration : बैतूल पुलिस ने ड्यूटी के बाद थानों में मनाई होली, पुलिस लाइन का कार्यक्रम रद्द

प्रशासन और पुलिस ने संभाली स्थिति

भीड़ और जाम की सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार वैभव बैरागी ने लोगों को समझाइश देते हुए कहा कि जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और अफवाहों पर ध्यान न दें।

ड्रम में ईंधन देना नियम के खिलाफ

पेट्रोल पंपों पर बड़े ड्रमों में पेट्रोल-डीजल देना नियमों के खिलाफ है। आमतौर पर किसानों को सिंचाई के लिए सीमित मात्रा में ही डीजल दिया जाता है, लेकिन कई जगह पंप संचालक बड़े ड्रम और केनों में भी ईंधन देते नजर आए।

Rajgarh News : राजगढ़ में किसान रैली, बिजली बिल, फसल बीमा और सिंचाई परियोजना पर नाराजगी

प्रशासन ने लोगों से की अपील

जिला आपूर्ति अधिकारी रश्मि साहू ने बताया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि ईंधन की आपूर्ति नियमित रूप से हो रही है और एलपीजी गैस का भी पर्याप्त भंडार मौजूद है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *