हाइलाइट्स
-
मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम की नई पहल से उद्योगों को बढ़ावा
-
राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए तैयार की जा रही नई औद्योगिक रणनीति
-
औद्योगिक क्षेत्रों के विकास से रोजगार के नए अवसर
-
निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सरकार की विशेष योजना
Harda News : हरदा। ग्रीष्मकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसका उद्देश्य हैंडपंप और नल-जल योजनाओं से जुड़ी शिकायतों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करना है।
कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07577-223212 जारी किया गया है। यहां सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहेंगे और ग्रामीण अपनी पेयजल संबंधी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।
नियंत्रण कक्ष के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी तय
जारी आदेश के अनुसार अनुरेखक अशोक कुमार सावनेर को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी बनाया गया है। वहीं शिकायतों को पंजी में दर्ज करने और संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के लिए बिल वितरक संतोष जोशी और हैंडपंप तकनीशियन विजय बेन की ड्यूटी लगाई गई है।
इन अधिकारियों को भी कर सकते हैं संपर्क
ग्रामीण अपने-अपने विकासखंड के अधिकारियों को भी सीधे शिकायत या सुझाव दे सकते हैं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं
- सहायक यंत्री संगीता धापकरी – 8962459031
- उपयंत्री हरदा ज्योति महोबिया – 9340444219
- उपयंत्री खिरकिया उमेश धुर्वे – 7223849019
- उपयंत्री टिमरनी कार्तिक यादव – 7692871965
Holi Eye Safety Tips : आंखों में चला जाए गुलाल या केमिकल वाला रंग, तो तुरंत करें ये काम
अवकाश के दिनों में भी शिकायत दर्ज
विभाग ने बताया कि रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में भी शिकायतों का रिकॉर्ड रखने और निराकरण के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। हर शनिवार को राकेश चौधरी और रविवार को गौरव बारिया शिकायतों को दर्ज कर संबंधित अधिकारियों तक जानकारी पहुंचाएंगे।
विभाग का कहना है कि गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट की स्थिति से निपटने के लिए यह व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान हो सके।