Latest

Bhopal Film Festival 2026 : भोपाल में 21-22 फरवरी को ‘भोपाल फिल्म फेस्टिवल’, सिनेमा जगत के दिग्गज जुटेंगे

Bhopal-Film-Festival

हाइलाइट्स

  • 21–22 फरवरी 2026 को मिंटो हॉल, भोपाल में होगा ‘भोपाल फिल्म फेस्टिवल’
  • अनुराग बसु और हंसल मेहता समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद
  • हुमा कुरैशी, अशोक मिश्रा और अचिन जैन जूरी में शामिल
  • 32 लघु फिल्मों सहित कई चर्चित फिल्मों की स्क्रीनिंग
  • सिंगल डे पास 129 रुपए, फेस्टिव पास 199 रुपए

Bhopal Film Festival 2026 : भोपाल।  राजधानी भोपाल में 21 और 22 फरवरी 2026 को मिंटो हॉल में ‘भोपाल फिल्म फेस्टिवल’ का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में देश के चर्चित फिल्मकार, कलाकार और इंडस्ट्री विशेषज्ञ शामिल होंगे।

Mahakal Temple Income : उज्जैन महाकाल में रिकॉर्ड कमाई, लड्डू प्रसाद से 1.95 करोड़ रुपये प्राप्त

फेस्टिवल के दौरान फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ पैनल डिस्कशन, प्रश्नोत्तर सत्र और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

दिग्गज फिल्मकार रहेंगे मौजूद

फेस्टिवल में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक हंसल मेहता जूरी सदस्य के रूप में शामिल होंगे। विशेष अतिथि के तौर पर अनुराग बसु अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
‘कठल’ के निर्देशक और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता यशोवर्धन मिश्रा भी निर्णायक मंडल का हिस्सा रहेंगे।

अभिनेत्री हुमा कुरैशी जूरी सदस्य और पैनलिस्ट के रूप में दर्शकों से संवाद करेंगी।
ऑस्कर विजेता निर्माता अचिन जैन भी जूरी में शामिल होंगे।

MP Cabinet Decision 2026: 1 अप्रैल से महंगी हो सकती है शराब, नई आबकारी नीति पर आज फैसला संभव

पूर्व मामी आर्टिस्टिक डायरेक्टर स्मृति किरण जूरी और मॉडरेटर की भूमिका निभाएंगी।
दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित लेखक-निर्देशक अशोक मिश्रा भी निर्णायक मंडल में रहेंगे।

इन फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग

फेस्टिवल की क्लोजिंग फिल्म Jugnuma: The Fable होगी, जिसका निर्देशन राम रेड्डी ने किया है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, तिलोत्तमा शोम, प्रियंका बोस और दीपक डोबरियाल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इसके अलावा The Astronaut and His Parrot (निर्देशन: आरती कड़व) में अली फज़ल मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म Kiss का निर्देशन वरुण ग्रोवर ने किया है, जिसमें आदर्श गौरव और स्वानंद किरकिरे नजर आएंगे।

Board Exams Action : परीक्षा सीजन में सख्ती, रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर रोक

फ्रांसीसी निर्देशक François Truffaut की क्लासिक फिल्म Small Change का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
साथ ही चार श्रेणियों में 32 प्रतियोगी लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी।

मास्टर क्लास का आयोजन

22 फरवरी को सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक निर्देशक Bejoy Nambiar “इनसाइड द माइंड एंड मेथड ऑफ अ मॉडर्न ऑट्योर” विषय पर मास्टर क्लास लेंगे। इस सत्र में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

Betul Protest News : बैतूल में ट्रेचिंग ग्राउंड पर बवाल, नगरपालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी

पास और टिकट की जानकारी

  • सिंगल डे पास: ₹129 (उस दिन की सभी फिल्में, पैनल चर्चा और अन्य गतिविधियां शामिल)
  • दो दिन का फेस्टिव पास: ₹199
  • मास्टर क्लास टिकट: ₹199 (दूसरे दिन का पूरा प्रवेश और प्रमाण पत्र सहित)

भोपाल फिल्म फेस्टिवल सिनेमा प्रेमियों के लिए एक खास मौका होगा, जहां वे बेहतरीन फिल्मों का आनंद लेने के साथ फिल्मकारों से सीधे संवाद भी कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *