Latest

Bhopal Suicide Case: शाहपुरा और कटारा हिल्स में दो महिलाओं ने की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी

हाइलाइट्स:

  • भोपाल के शाहपुरा और कटारा हिल्स में दो अलग-अलग घटनाएं

  • दोनों महिलाओं ने घर में आत्महत्या की

  • पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

  • एक महिला के मोबाइल में मिला संदेश

  • परिजनों के अनुसार एक महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी

Bhopal Suicide Case : भोपाल।  शहर के शाहपुरा और कटारा हिल्स थाना क्षेत्रों में मंगलवार को दो महिलाओं ने आत्महत्या कर ली। दोनों घटनाएं अलग-अलग इलाकों में हुईं, जिनकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

Two Women Commit Suicide In Bhopal, Probe On

Indore Crime News : इंदौर में अवैध नशे के विवाद में चाकूबाजी, 16 साल का नाबालिग घायल

शाहपुरा में महिला ने घर में लगाया फंदा

शाहपुरा के बारह नंबर मल्टी क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय आरती नीलकंठ ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के सदस्य अन्य कमरों में मौजूद थे।

परिजनों ने तुरंत उन्हें नीचे उतारकर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर मामला जांच में लिया है।

कटारा हिल्स में दूसरी घटना

कटारा हिल्स के लहारपुर इलाके में रहने वाली 46 वर्षीय सुनीता परमार ने भी मंगलवार को आत्महत्या कर ली। उनके पति रमेश परमार खेती-किसानी का कार्य करते हैं।

Indore Police Loot Case : व्यापारी से लूट में दो सिपाही गिरफ्तार, 4 आरोपी कोर्ट में पेश

Kurara Woman Suicide | Police Investigation Continues

घटना के समय बच्चे स्कूल गए हुए थे। दोपहर में पति के घर लौटने पर घटना का पता चला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच के दौरान महिला के मोबाइल से एक संदेश मिला है, जिसमें उन्होंने यह कदम अपनी इच्छा से उठाने की बात कही है।

MP Pension Update: MP में पेंशन नियमों में बड़ा बदलाव, अविवाहित – तलाकशुदा बेटियों को आजीवन पेंशन

परिजनों के अनुसार, महिला लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और उनका इलाज चल रहा था। दोनों मामलों में पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *