Latest

BHOPAL RAPE CASE : 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट में किया पेश, वकीलों ने की मारपीट

BHOPAL RAPE CASE : भोपाल।  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में बड़ा अपडेट देखने को मिला है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां पेशी के समय हंगामे की स्थिति बन गई।

कोहेफिजा पुलिस द्वारा आरोपी को कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान वकीलों ने आरोपी को घेर कर उसके साथ मारपीट की। इसी बीच पुलिस और वकीलों के बीच खींचातानी माहोल देखने को मिला। इस पुरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वकीलों और पुलिस के बीच बहस और धक्का-मुक्की होती नजर आ रही है।

MP NEWS UPDATES : केंद्रीय बजट पर उमंग सिंघार का हमला, बोले– मध्य प्रदेश को कुछ नहीं मिला

पुलिस की दो दिन की रिमांड पर भेजा गया आरोपी

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड की मांग की, जिसे कोर्ट से मंजूरी मिल गई है। फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड पर है और मामले की गहन जांच जारी है।

छात्रा से दुष्कर्म, शादी का झांसा और ब्लैकमेलिंग का आरोप

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक ने पहले छात्रा से दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने छात्रा का अश्लील वीडियो भी बनाया, जिसके आधार पर उसे ब्लैकमेल करता रहा।

MP Minor Rape

धर्म परिवर्तन और पैसे ऐंठने का भी आरोप

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और उससे पैसे भी ऐंठे। मानसिक रूप से परेशान छात्रा ने अंततः परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे।

BHOPAL NEWS UPDATES : IPS संजय कुमार बने भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर, आज संभाला कार्यभार

कई विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज, जांच जारी

कोहेफिजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि मोबाइल, कार और वीडियो से जुड़े साक्ष्यों की जांच हो  रही है और इस मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *