Latest

Narmada Jayanti Mahotsav 2026 : नर्मदा जयंती पर आज से दो दिवसीय उत्सव, लेजर शो-म्यूजिकल फाउंटेन, CM करेंगे महाअभिषेक

Narmada Jayanti Mahotsav 2026

हाइलाइट्स

  • नर्मदापुरम में मां नर्मदा प्रकटोत्सव और गौरव दिवस का दो दिवसीय आयोजन।
  • श्रद्धालुओं को मिलेगा लेजर शो और म्यूजिकल फाउंटेन का अनोखा अनुभव।
  • सीएम मोहन यादव रविवार को करेंगे मां नर्मदा का पूजन और अभिषेक।

Narmada Jayanti Mahotsav 2026 : नर्मदापुरम। मां नर्मदा प्रकटोत्सव और गौरव दिवस का दो दिवसीय आयोजन आज (शनिवार) से शुरू हो रहा है। सेठानी घाट और पूरा शहर दुल्हन की तरह सजाया गया है। रंग-बिरंगी इंद्रधनुषी रोशनी, विशेष विद्युत सजावट और घाटों की साफ-सफाई ने माहौल को आकर्षक बना दिया है। यह पहला मौका है जब श्रद्धालुओं को लेजर शो और म्यूजिकल फाउंटेन का अनोखा अनुभव मिलेगा, जिसमें मां नर्मदा की गाथा दिखाई जाएगी।

Chitrakoot Ayush Kidnapping – Murder : 40 लाख फिरौती न मिलने पर 13 साल के आयुष की हत्या, बॉक्स में भरा शव; एनकाउंटर में बदमाश ढेर

रंगोली, चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिता

उत्सव की शुरुआत सुबह 9:30 बजे सेठानी घाट पर मंगलाचरण से होगी। इसके बाद भजनांजलि होगी। ‘इंद्रधनुष’ कार्यक्रम के तहत रंगोली, चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिताएं होंगी।

शाम को नित्य आरती समिति द्वारा महाआरती होगी। शाम 7:30 बजे भोपाल की कलाकार श्वेता शर्मा और उनके साथी मां नर्मदा पर केंद्रित नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगे।

Raju Irani Remand : अब तेलंगाना-कर्नाटक पुलिस लेगी राजू ईरानी की रिमांड, महाराष्ट्र पुलिस की रिमांड पूरी

मोरछली चौक होते हुए भव्य शोभायात्रा

रविवार (25 जनवरी) को मुख्य आयोजन होगा। दोपहर 3:30 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो मां नर्मदा मंदिर से मोरछली चौक होते हुए सेठानी घाट पहुंचेगी। शाम 5:30 बजे जलमंच पर महाअभिषेक होगा, जिसे धर्माचार्य पंडित सोमेश परसाई संपन्न कराएंगे।

शाम 7:30 बजे भोपाल के फूल सिंह माडरे बुंदेली लोक गायन करेंगे। रात 8:30 बजे मुंबई की गायिका माधवी मधुकर झा भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगी।

RGPV Student Suicide : वार्डन ने दोस्त के साथ छात्रा का वीडियो किया रिकॉर्ड, डांटने के बाद परिजनों को किया फॉरवर्ड

जल मंच से मां नर्मदा का पूजन करेंगे सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को जलमंच से मां नर्मदा का पूजन और अभिषेक करेंगे। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार शाम 4:30 बजे कलेक्टर, एसपी और सीईओ समेत वरिष्ठ अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इसी समय सर्किट हाउस घाट से जलमंच तक मुख्यमंत्री के आगमन के रूट का बोट से फाइनल ट्रायल (रिहर्सल) किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *