Latest

MP Congress Holds Fast : BJP हिंदुत्व की राजनीति करती है लेकिन धर्म गुरुओं का अपमान कर रही – जीतू पटवारी

MP Congress Holds Fast

हाइलाइट्स

  • भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर उपवास पर बैठे कांग्रेस नेता।
  • मुख्य सचिव ने जिस तरह से सारे कलेक्टर्स के करप्ट होने की बात कही।
  • जीतू पटवारी, पूर्व धर्मस्व मंत्री पीसी शर्मा के साथ कार्यकर्ताओं का उपवास।

MP Congress Holds Fast : भोपाल, मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के अपमान का मुद्दा गरमा गया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरते हुए रोशनपुरा चौराहे पर एक दिवसीय उपवास किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व धर्मस्व मंत्री पीसी शर्मा और कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक उपवास किया।

Narmada Jayanti Mahotsav 2026 : नर्मदा जयंती पर आज से दो दिवसीय उत्सव, लेजर शो-म्यूजिकल फाउंटेन, CM करेंगे महाअभिषेक

कांग्रेस का आरोप है कि हिंदुत्व की राजनीति करने वाली बीजेपी लगातार धर्म गुरुओं का अपमान कर रही है। काशी में मंदिरों को तोड़ा गया, मणिकर्णिका घाट पर तोड़फोड़ की गई और आस्था पर प्रहार किया जा रहा है।

क्या बोले पीसीसी चीफ पटवारी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जिन लोगों ने यह पाप किया, मरने के बाद भी मिलेगी सजा। सिर्फ सरकार में रहते और जिंदा रहते इस पाप का भोग पूरा नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि हजारों साल पुरानी सनातन परंपराओं अनुसार शंकराचार्य जी महाराज से प्रमाण पत्र नहीं मांगा। मोदी-योगी जिनकी मार्कशीट पर प्रश्न चिन्ह लगाते हैं, वहां प्रमाण पत्र मांग रहे हैं।

Chitrakoot Ayush Kidnapping – Murder : 40 लाख फिरौती न मिलने पर 13 साल के आयुष की हत्या, बॉक्स में भरा शव; एनकाउंटर में बदमाश ढेर

गंगा स्नान से शंकराचार्य जी को रोकने का दुस्साहस किसी ने नहीं किया। सनातन धर्म की सबसे बड़ी विरासत है शंकराचार्य जी। बटुकों की शिखा को खींचकर अकल्पनीय वेदना देने का काम किया है।

कांग्रेस ने हमेशा राम और सनातन का किया विरोध

कांग्रेस के उपवास पर सियासत गरमा गई है। BJP ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा राम और सनातन का विरोध किया है। BJP मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि आज पाखंड करने के लिए सनातन के पक्ष में होने की बात कर रहे हैं।

तराना में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर आशीष अग्रवाल ने कहा कि BJP की सरकार कानून पसंद है। हिंसा और अनैतिक गतिविधियों की कोई जगह नहीं है। जो भी लोग दंगे भड़काने और गलत काम करेंगे, सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

Board Exam Monitoring : MP बोर्ड परीक्षा में थाने से केंद्र तक मोबाइल ऐप मॉनिटरिंग, 226 केंद्रों पर लाइव 1000 कैमरे

बाल से नाखून तक कांग्रेस के लोग भ्रष्ट

करप्शन के आरोपों पर BJP ने कहा कि कांग्रेस के A से Z तक सारे अक्षर भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। सर के बाल से नाखून तक यह लोग भ्रष्ट रहे हैं। कांग्रेस को करप्शन के बारे में बात ही नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस के समय सरकार से ₹1 भेजा जाता था तो 15 पैसे पहुंचते थे। BJP की सरकार में पूरा ₹1 पहुंचता है।

सारे मंत्री करप्ट

जीतू पटवारी ने करप्शन पर कहा कि मुख्य सचिव ने जिस तरह से सारे कलेक्टर्स के करप्ट होने की बात कही है। करप्शन नीचे तक जाता है, मैं फिर से कह रहा हूं कि सारे मंत्री करप्ट हैं। एक भी ऑफिस मध्य प्रदेश और भोपाल में बताएं जहां बना करप्शन के बिना काम होता हो।

अगर एक भी ऐसा ऑफिस होगा तो मैं नागरिक अभिनंदन करने का काम करूंगा। करप्शन का कैंसर मध्य प्रदेश के जड़ों में घुस गया है। मुख्यमंत्री समय देंगे तो अच्छी बात है नहीं तो कोई और चर्चा करेंगे।

RGPV Student Suicide : वार्डन ने दोस्त के साथ छात्रा का वीडियो किया रिकॉर्ड, डांटने के बाद परिजनों को किया फॉरवर्ड

पुलिस प्रशासन संज्ञान लेता तो नहीं भड़कता दंगा

तराना की घटना पर पटवारी ने कहा कि यह पूरी तरह से प्रशासन का फेलियर है। पुलिस प्रशासन अगर संज्ञान लेता तो दंगा नहीं भड़कता। यह पूरी तरीके से सरकार का फेलियर है।

मुख्यमंत्री का ग्रह जिला है, सीएम ने कहा था कि कहीं दंगे भड़के तो कलेक्टर एसपी नप जाएगा तो नाप के दिखाएं। कांग्रेस इस मामले में जांच दल बनाएगी।

लोग खरीदकर पानी पीने के लिए मजबूर

महू में दूषित पानी का मामला और इंदौर में लगातार मौतों को लेकर पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में जनता डरी हुई है। लोग खरीदकर पानी पीने के लिए मजबूर हैं।

Bhopal Minor Rape Case : रेप के बाद चाकू से बच्ची का प्राइवेट पार्ट काटने वाले को तीन बार फांसी, पॉक्सो कोर्ट का फैसला बरकरार

सरकार को इस मामले पर गंभीरता से काम करना चाहिए। एक गिलास पानी भी 25 साल में नहीं दे सके, इतनी निकम्मी सरकार है। पानी के मामले को लेकर कांग्रेस बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है।

यहां देखिये प्रदर्शन के वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *