Bhopal Beef Case : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में गौकशी और गोमांस तस्करी के आरोपों को लेकर हिंदू संगठनों ने बुधवार को बड़ा प्रदर्शन किया। संगठनों ने महापौर मालती राय के बंगले का घेराव किया और मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बंगले के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।
महापौर की फोटो पर बनाई दाढ़ी
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान महापौर मालती राय की नेम प्लेट और होर्डिंग्स पर लगी फोटो पर स्याही पोत दी। कार्यकर्ताओं ने महापौर के खिलाफ नारेबाजी की और होर्डिंग पर उनकी फोटो पर स्याही से दाढ़ी बना दी।
संगठनों ने कहा कि यह प्रतीकात्मक विरोध है, जो नगर निगम की भूमिका और स्लॉटर हाउस में कथित गौकशी के मामलों पर कार्रवाई न होने के खिलाफ किया गया है।
FIR against Bhopal NRAI : भोपाल में NRAI पर FIR, शूटर्स को बिना रिकॉर्ड कारतूस बेचने का आरोप
महापौर से इस्तीफा दो
हिंदू उत्सव समिति और अन्य संगठनों का आरोप है कि शहर में लंबे समय से गोमांस तस्करी का संगठित नेटवर्क सक्रिय है, जिस पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
संगठनों ने कहा कि जब तक पूरे नेटवर्क और इसके मास्टरमाइंड पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने महापौर से इस्तीफा मांगते हुए कहा कि नगर निगम के संरक्षण के बिना यह कारोबार नहीं चल सकता।
प्रदर्शकारियों के खिलाफ कार्रवाई
एसीपी अंकिता खातरकर ने बताया कि यह प्रदर्शन बिना अनुमति के किया गया है, इसलिए बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत होने की अपील की और स्थिति नियंत्रित की।
यहां देखिये हिन्दू संगठन के प्रदर्शन के वीडियो