Latest

BJP New National President : 20 जनवरी को मिलेगा बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, मध्य प्रदेश से ये नेता बनेंगे प्रस्तावक

MP BJP

BJP New National President : भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 20 जनवरी 2026 को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना तय माना जा रहा है। पार्टी के वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ही इस पद के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। सोमवार को वे बीजेपी के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच अपना नामांकन जमा करेंगे। इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों से पार्टी के वरिष्ठ नेता उनके प्रस्तावक बनेंगे।

Rajgarh News : सरकारी जमीन पर दबंगों का खुलेआम कब्जा, महिलाओं के साथ मारपीट

मध्य प्रदेश से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कुल 20 नेता नितिन नवीन के प्रस्तावक बनने जा रहे हैं। ये सभी नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं और नामांकन प्रक्रिया में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल
मंत्री राकेश सिंह
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक
केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके
केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर
सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते
सांसद वीडी शर्मा
सांसद सुमित्रा बाल्मीकि
सांसद कविता पाटीदार
विधायक गोपाल भार्गव
विधायक ओमप्रकाश धुर्वे
पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा
पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया
पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य

MP Cold Update : अगले दो दिन तेज ठंड से राहत, 22-23 जनवरी से फिर बूंदाबांदी के आसार

सबसे ज्यादा प्रस्तावक ग्वालियर-चंबल से

ये सभी नेता दो दिनों तक दिल्ली में ही रहेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार इनमें से कई नेता नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी शामिल हो सकते हैं। मध्य प्रदेश से सभी अंचलों के नेताओं को प्रस्तावक बनाया गया है। सबसे ज्यादा प्रस्तावक ग्वालियर-चंबल और मालवा-निमाड़ अंचल से हैं। अन्य अंचलों से भी महत्वपूर्ण नेता शामिल किए गए हैं।

नितिन नवीन का अध्यक्ष बनना तय

नितिन नवीन का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। वे अकेले ही नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। नामांकन जमा होने के बाद शाम 5 बजे से 6 बजे तक नाम वापसी का समय होगा।

अगर कोई और नामांकन नहीं आता है तो उनका निर्विरोध चुनाव तय हो जाएगा। अगर दो फॉर्म रहते हैं तो 20 जनवरी को वोटिंग होगी, अन्यथा वोटिंग नहीं होगी।

RD Prajapati Controversy : कथावाचकों को जूते की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए… पूर्व विधायक का शर्मनाक बयान

इस दौरान पार्टी के लगभग सभी मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय स्तर के नेता दिल्ली में मौजूद रहेंगे। यह सत्र बीजेपी के लिए नई कार्यकारिणी के गठन और संगठन मजबूती का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। मध्य प्रदेश से इतनी बड़ी संख्या में नेताओं का शामिल होना राज्य की राजनीतिक अहमियत को भी दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *