Bhopal Waiting Teachers Protest : भोपाल। मध्य प्रदेश में वर्ग एक शिक्षक भर्ती 2023 के वेटिंग शिक्षकों ने आज राजधानी भोपाल में अपनी मांगों को लेकर बेहद अनोखा और भावुक प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने अर्धनग्न होकर सड़क पर लेटकर भीख मांगी और चिल्ला-चिल्लाकर पद वृद्धि की मांग की। यह प्रदर्शन शिक्षकों की हताशा और निराशा को साफ दिखाता है।
दो-दो बार पास कर ली परीक्षा
प्रदर्शन में शामिल वेटिंग शिक्षकों ने बताया कि उन्होंने दो-दो बार परीक्षा पास कर ली है, लेकिन अब तक उनकी वेटिंग क्लियर नहीं हुई है। शिक्षकों का कहना है कि प्रदेश में करीब 60 हजार शिक्षक पद खाली पड़े हैं।
इसके बावजूद सरकार पद वृद्धि नहीं कर रही है। वे लगातार परीक्षा देते रहे, लेकिन नतीजा शून्य है। कई शिक्षक सालों से वेटिंग में हैं और अब हताशा चरम पर पहुंच गई है।
हाथ जोड़कर मांगी भीख
प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने सड़क पर लेटकर हाथ जोड़कर भीख मांगी। उनका संदेश साफ था – “हमारी मेहनत और योग्यता को देखो, हमें रोजगार दो।” अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करना उनकी मजबूरी और सरकार के प्रति गहरी नाराजगी को दर्शाता है।
शिक्षकों ने कहा कि हमारी जिंदगी बर्बाद हो रही है, परिवार भूखे हैं, लेकिन सरकार सुन नहीं रही। पद वृद्धि न होने से युवा शिक्षक उम्मीद खो चुके हैं।
Rajgarh News : सरकारी जमीन पर दबंगों का खुलेआम कब्जा, महिलाओं के साथ मारपीट
शिक्षकों की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं :
- वर्ग एक भर्ती 2023 में तुरंत पद वृद्धि की जाए।
- वेटिंग लिस्ट से योग्य अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति दी जाए।
- खाली पड़े 60 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।
- परीक्षा पास करने के बाद भी लंबे इंतजार को खत्म किया जाए।
अर्धनग्न होकर भीख मांगना मजबूरी
शिक्षकों ने चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज होगा। यह प्रदर्शन प्रदेश के हजारों वेटिंग शिक्षकों की आवाज बन चुका है।
शिक्षकों का कहना है कि वे योग्य हैं, मेहनती हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही। अब सड़क पर अर्धनग्न होकर भीख मांगना उनकी आखिरी मजबूरी बन गई है।
यहां देखिये प्रदर्शन के वीडियो