Latest

Nitin Gadkari Vidisha Visit : अब MP के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, गडकरी ने दी 4400 करोड़ की सड़क परियोजना की सौगात

Nitin Gadkari Vidisha visit

Nitin Gadkari Vidisha Visit :  विदिशा। मध्य प्रदेश के विकास को नई रफ्तार देने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को विदिशा में कुल 4400 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 8 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम पुरानी कृषि उपज मंडी में भव्य रूप से आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

Rahul Gandhi on Contaminated Water : लोगों को साफ पानी मिले ये मेरी जिम्मेदारी… इंदौर में बोले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

शहर में निकाला भव्य रोड शो

कार्यक्रम की शुरुआत में गडकरी दोपहर करीब 1 बजे हेलीकॉप्टर से विदिशा पहुंचे। यहां से शहर में एक भव्य रोड शो निकाला गया, जो बड़ा बाजार से शुरू होकर कृषि मंडी तक पहुंचा। रोड शो के दौरान सड़कों के दोनों ओर हजारों नागरिक जमा हुए और तीनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया।

181 KM लंबी परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्य समारोह में CM डॉ. मोहन यादव ने गडकरी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद गडकरी ने रिमोट बटन दबाकर कुल 181 किलोमीटर लंबी इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

Union Carbide Factory : भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर CM मोहन यादव का पहला दौरा, राहुल गांधी से माफी की मांग

इनसे भोपाल, विदिशा, सागर, राहतगढ़, ब्यावरा जैसे प्रमुख मार्गों पर यातायात सुगम होगा। फोर-लेन चौड़ीकरण से यात्रा समय कम होगा, ईंधन की बचत होगी, प्रदूषण घटेगा और सड़क सुरक्षा बढ़ेगी।

आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास

इसके अलावा, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विदिशा और सागर जिलों में 3 आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटरों का भी शिलान्यास किया गया। ये केंद्र IDTR और RDTC मॉडल पर आधारित होंगे, जो सुरक्षित ड्राइविंग सिखाएंगे और युवाओं को रोजगार के अवसर देंगे।

काम करने वाला करता है राज

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ये परियोजनाएं मध्य भारत और बुंदेलखंड की कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी तथा आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने गडकरी से कहा, “जो काम करता है वो राज करता है। आपको उज्जैन के विकास कार्यों के लिए भी आना पड़ेगा, हम आपको केवल विदिशा के लिए नहीं छोड़ेंगे।”

Phool Singh Baraiya Statement : खूबसूरत लड़कियां करती हैं दिमाग विचलित… दो बेटियों के पिता फूल सिंह बरैया का विवादित बयान

क्या बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “सीएम मोहन यादव विदिशा में बड़ी घोषणाएं करते हैं, लेकिन गली में गड्ढा हो जाए तो लोग आज भी मामा के साथ गड्ढे का फोटो लगाते हैं। अब गली की सड़क का केंद्रीय मंत्री क्या करेंगे।”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में कहा कि वे अपने शहर में टॉयलेट का पानी और अब कचरा बेचते हैं। उन्होंने छात्र जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि अच्छे नेता मिलने से परिवर्तन सही दिशा में होता है।

किसानों के लिए उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर से लाखों की बचत होगी। उन्होंने मजाक में कहा, “मेरे पास द्रौपदी की थाली है। कितने भी लोग आएं, कितना भी खाएं, खाना खत्म नहीं होगा।”

Bhopal Fake Police Thugs : भोपाल में पुलिस के भेष में बदमाशों का आतंक, फ्लैट में घुसकर ठगी-मारपीट

लोकार्पित परियोजनाएं

  • रातापानी वन्यजीव अभ्यारण्य-अब्दुल्लागंज-इटारसी खंड 4-लेन (12 किमी, ₹418 करोड़) – एनिमल अंडरपास सहित
  • देहगांव-बम्होरी मार्ग निर्माण (27 किमी, ₹60 करोड़)

शिलान्यास वाली प्रमुख परियोजनाएं

  • भोपाल-विदिशा खंड 4-लेन (42 किमी, ₹1041 करोड़)
  • विदिशा-ग्यारसपुर खंड 4-लेन (29 किमी, ₹543 करोड़)
  • ग्यारसपुर-राहतगढ़ खंड 4-लेन (36 किमी)
  • राहतगढ़-बेरखेड़ी खंड 4-लेन (10 किमी, ₹731 करोड़)
  • सागर वेस्टर्न बायपास 4-लेन (20.2 किमी, ₹688 करोड़)
  • भोपाल-ब्यावरा पर 5 अंडरपास (5 किमी, ₹122 करोड़)

ये परियोजनाएं ब्लैक स्पॉट सुधार, ज्यामितीय डिजाइन और अंडरपास से दुर्घटनाओं को काफी कम करेंगी और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *