Latest

Sehore Contaminated Water : सीहोर में फिर VIT कॉलेज विवाद जैसी स्थिति! खराब पानी और भोजन से पीलिया, नहीं हो रही सुनवाई

Sehore Contaminated Water

हाइलाइट्स

  • सीहोर आवासीय खेलकूद संस्थान में छात्रों की सेहत से खिलवाड़।
  • छात्र छतों पर रखी टंकियों का पानी पीने मजबूर।
  • मेस में चारों ओर गंदगी का आलम।

Sehore Contaminated Water : मध्य प्रदेश। सीहोर में एक बार फिर VIT कॉलेज विवाद जैसी स्थिति बनती नजर आ रही है। जिले में स्थित शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान में युवा खिलाड़ियों की सेहत से गंभीर खिलवाड़ हो रहा है। संस्थान में दूषित पानी और खराब गुणवत्ता वाले भोजन के कारण कई छात्र बीमार पड़ रहे हैं। जांच में पता चला है कि यहां का वॉटर कूलर सालों से खराब पड़ा है।

Bhopal Irani Gang Bail : मृतकों को बनाया जमानतदार! ईरानी गैंग के 14 आरोपी फर्जी बेल पर रिहा

कच्ची रोटियों के साथ अधपकी सब्जी

खिलाड़ियों को मिलने वाली डाइट में भी बड़ी लापरवाही बरती जा रही है। छात्र हेमंत परमार ने बताया कि अक्सर उन्हें कच्ची रोटियां परोसी जाती हैं। मेनू के अनुसार पौष्टिक भोजन नहीं मिलता।

नियमों के मुताबिक ठंड के मौसम में डाइट में अंडे शामिल होने चाहिए, लेकिन इन्हें देर से शुरू किया गया। कई बार सब्जियां भी अधपकी या खराब क्वालिटी की मिलती हैं।

MP Paddy Procurement : अब तक 43 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान खरीदी, किसानों को 6791 करोड़ का भुगतान!

15 दिनों छात्र अस्पताल में भर्ती

इस लापरवाही का सबसे बुरा असर नौवीं कक्षा के छात्र योगेंद्र यादव पर पड़ा। दूषित पानी पीने से उसे पीलिया हो गया। हालत इतनी गंभीर हो गई कि उसे घर भेजना पड़ा।

योगेंद्र 15 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहा। उसकी यह आपबीती सुनकर संस्थान के अन्य छात्रों में डर का माहौल है। कई छात्र पेट दर्द, उल्टी और कमजोरी की शिकायत कर रहे हैं।

Hindu Children in MP Madrasas : मध्य प्रदेश मदरसों में पढ़ रहे 200 से ज्यादा हिंदू बच्चे, शिक्षा विभाग ने खुद किया कबूल

क्या बोले प्राचार्य आलोक शर्मा

संस्थान के प्राचार्य आलोक शर्मा ने इस मामले पर कहा कि वे जल्द ही सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। पानी की टंकियां साफ करवाई जाएंगी, वॉटर कूलर ठीक कराया जाएगा और मेस की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। डाइट में भी सुधार के निर्देश दे दिए गए हैं। प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि छात्रों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

MP Viral Video : MBBS स्टूडेंट के साथ नशे में धुत छात्रों ने की मारपीट, सिर पर चोट, वीडियो वायरल

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले सीहोर के ही कोठरी स्थित वीआईटी कॉलेज में भी घटिया भोजन और दूषित पानी से कई छात्र पीलिया के शिकार हुए थे। वहां छात्रों ने गुस्से में तोड़फोड़ और आगजनी तक कर दी थी। अब खेल संस्थान में भी वैसी ही स्थिति बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *