Latest

Bhopal Beef Smuggling : गौमांस तस्करी का बड़ा खुलासा, 26 टन मांस के ट्रक की सैंपल रिपोर्ट में पुष्टि

Bhopal Beef Smuggling

हाइलाइट्स

  • भोपाल में गौ मास तस्करी का बड़ा रैकेट का खुलासा।
  • बड़े पैमाने पर भोपाल में गायों को उतारा गया मौत के घाट।
  • सैंपल की जांच में हुआ खुलासा।

Bhopal Beef Smuggling : मध्य प्रदेश। भोपाल में गौमांस तस्करी का एक बड़ा रैकेट चल रहा था, जिसका खुलासा अब लैब रिपोर्ट से हो गया है। 18 दिसंबर 2025 को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने जहांगीराबाद इलाके में एक ट्रक पकड़ा था। ट्रक में करीब 26 टन मांस के पैकेट लोड थे।

कार्यकर्ताओं के विरोध और हंगामे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया और ट्रक जब्त कर लिया। अब सैंपल की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आ गई है, जिसमें मांस के गौमांस होने की पुष्टि हुई है।

Indore Collector Controversy : RSS दफ्तर पहुंचे इंदौर कलेक्टर पर कांग्रेस हमलावर, केके मिश्रा ने DOPT शिकायत की दी धमकी

स्लॉटर हाउस को पुलिस ने किया सील

यह खुलासा बेहद हैरान करने वाला है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। संबंधित स्लॉटर हाउस को सील कर दिया गया है और दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अब पूरे 26 टन मांस की जांच कर रही है कि इसमें कितना हिस्सा गौमांस का है। ट्रक विदेश निर्यात के लिए मांस ले जा रहा था, लेकिन अब यह साफ हो गया कि इसमें अवैध गौमांस शामिल था।

Bhopal Irani Gang Bail : मृतकों को बनाया जमानतदार! ईरानी गैंग के 14 आरोपी फर्जी बेल पर रिहा

विहिप कार्यकर्ताओं को मिली थी सूचना

घटना की शुरुआत 18 दिसंबर को हुई थी। विहिप कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि जहांगीराबाद से एक बड़ा ट्रक मांस लेकर निकल रहा है। कार्यकर्ताओं ने ट्रक रोका और तलाशी ली। पैकेटों में भरा मांस देखकर शक हुआ कि यह गौमांस है।

सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक हंगामा हो चुका था। पुलिस ने ट्रक को पुलिस मुख्यालय के बाहर खड़ा कराया और सैंपल लेकर लैब भेजे। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

Sehore Contaminated Water : सीहोर में फिर VIT कॉलेज विवाद जैसी स्थिति! खराब पानी और भोजन से पीलिया, नहीं हो रही सुनवाई

बड़े पैमाने पर अवैध गाय कटाई

पुलिस ने गौवध निषेध कानून और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी स्लॉटर हाउस मालिक और सप्लायर हैं। जांच में पता चला कि भोपाल में बड़े पैमाने पर अवैध गाय कटाई हो रही थी। यह मांस विदेश भेजने की तैयारी में था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *