Latest

Betul News : 2025 में 159 लापता बच्चे बरामद! 8 राज्यों से ट्रेस, शादी-नौकरी के झांसे में भागे थे नाबालिग

Betul Police Found 159 Missing Minors

हाइलाइट्स

  • बैतूल के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 128 नाबालिग बालिकाएं बरामद।
  • भोपाल और 4- 2 बालिका को सुरक्षित खोजा गया।
  • कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बच्चियों को परिजनों को सौंपा।

Betul News : बैतूल, मध्य प्रदेश। साल 2025 बैतूल पुलिस के लिए यादगार और गौरवपूर्ण रहा। जिले से बहला-फुसलाकर या जबरदस्ती ले जाई गई 159 नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने देश के विभिन्न राज्यों से सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों से मिलाया। यह बड़ी सफलता पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान का नतीजा है। कई परिवारों के घर सालों बाद खुशी लौटी और बेटियां फिर से मां-बाप की गोद में आ गईं।

Bhopal Irani Gang Fake Bail : ईरानी डेरे के 14 आरोपियों की खारिज हो सकती है बेल! फर्जी तरीके से ली जमानत

विशेष पुलिस टीमों का गठन

पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन के नेतृत्व में यह मुहिम चलाई गई। जिलेभर में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी ने पूरे अभियान की निगरानी की। सभी एसडीओपी और थाना प्रभारियों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ दिन-रात खोज अभियान चलाया।

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग, तकनीकी विश्लेषण, सोशल मीडिया निगरानी और मुखबिर तंत्र का भरपूर इस्तेमाल किया। दूसरे राज्यों की पुलिस से भी पूरा सहयोग मिला।

Bhopal Beef Smuggling : गौमांस तस्करी का बड़ा खुलासा, 26 टन मांस के ट्रक की सैंपल रिपोर्ट में पुष्टि

128 नाबालिग बालिकाएं बरामद

बैतूल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 128 नाबालिग बालिकाएं बरामद की गईं। मध्य प्रदेश के अन्य जिलों से भी कई मिलीं – भोपाल और छिंदवाड़ा से 4-4, इंदौर और उज्जैन से 2-2, नर्मदापुरम से 2 तथा सीधी और शाजापुर से 1-1 बालिका।

राज्य से बाहर महाराष्ट्र के नासिक, नागपुर, औरंगाबाद, अमरावती और पुणे जैसे शहरों से भी बालिकाएं लाई गईं। इसके अलावा गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और राजस्थान से भी कई नाबालिगों को सुरक्षित वापस लाया गया।

Sehore Contaminated Water : सीहोर में फिर VIT कॉलेज विवाद जैसी स्थिति! खराब पानी और भोजन से पीलिया, नहीं हो रही सुनवाई

काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपी बालिकाएं

ज्यादातर मामलों में बालिकाओं को शादी का लालच, नौकरी का झांसा या प्रेम जाल में फंसाकर ले जाया गया था। कुछ मामलों में जबरदस्ती भी सामने आई।

पुलिस ने सभी बालिकाओं की काउंसलिंग कराई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया। कई परिवारों ने पुलिस का आभार जताया और थाने पहुंचकर सम्मान किया।

क्या बोले SP वीरेंद्र जैन

इस अभियान में सराहनीय काम करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को SP वीरेंद्र जैन ने सम्मानित और पुरस्कृत किया। अच्छे काम की यह पहचान टीम का हौसला बढ़ाएगी।

Bhopal Contaminated Water : भोपाल के पानी में मिला ई कोलाई बैक्टेरिया, इसी से हुई इंदौर में 20 मौतें

SP जैन ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि कोई भी बेटी लापता न रहे और सभी सुरक्षित घर लौटें। यह अभियान बाल तस्करी और अपहरण जैसे अपराधों पर लगाम लगाने में भी मददगार साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *