हाइलाइट्स
- भोपाल में विजिबिलिटी 20 मीटर।
- 19 जिलों में स्कूल छुट्टी।
- कई जिलों में शीतलहर अलर्ट।
MP Cold Alert Today : भोपाल। मध्य प्रदेश में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का असर जारी है। रविवार को भोपाल में इस सीजन का सबसे घना कोहरा छाया, जहां विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम हो गई। सोमवार को भी कोहरा बरकरार है, सड़कें धुंध में गुम हो गईं और यातायात धीमा पड़ गया।
ग्वालियर, राजगढ़, दतिया, छतरपुर और उमरिया जैसे जिलों में शीतलहर का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ऐसे ही हालात रहने की चेतावनी दी है। ठंड और सर्दी में बढ़ोतरी की संभावना है।
स्कूलों में छुट्टी और समय बदलाव
ठंड-कोहरे से बच्चों को राहत देने के लिए 19 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, मंदसौर, विदिशा सहित कई जिलों में छुट्टियां घोषित हैं। भोपाल और धार में नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल सुबह 9:30 बजे के बाद खुलेंगे।
यातायात पर असर
कोहरे से रेल और हवाई यातायात प्रभावित है। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। भोपाल एयरपोर्ट पर उड़ानें 1 घंटे तक लेट हो रही हैं। सड़कों पर वाहन धीमी रफ्तार से चल रहे हैं। दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
Newborn Body Found : बैतूल जिला अस्पताल शौचालय में नवजात शिशु का शव, 3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में कोहरा और ठंड बनी रहेगी। शीतलहर का अलर्ट कई जिलों में है। दिन का तापमान भी गिर सकता है। राहत के आसार कम हैं।