Latest

Bhopal Nishatpura ROB : पुराने-नए शहर को जोड़ेगा निशातपुरा ROB, नबंवर के बाद मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत

Bhopal Nishatpura ROB

हाइलाइट्स

  • निशातपुरा ROB का काम नवंबर तक होगा पूरा।
  • 100 करोड़ लागत, 7 ट्रैक पर ब्रिज।
  • मंत्री सारंग ने निरीक्षण किया।

Bhopal Nishatpura ROB : भोपाल। नए और पुराने शहर को जोड़ने वाला निशातपुरा रेलवे ओवरब्रिज (ROB) इस साल नवंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह ब्रिज देश का पहला ऐसा ROB होगा, जो एक साथ 7 रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरेगा। शनिवार को कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अफसरों से चर्चा की।

Budhani Gas Explosion : गैस रिसाव धमाके में झुलसे युवक की हालत गंभीर, बुधनी ओवरब्रिज का मामला

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि ब्रिज पूरा होने पर करीब 9 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। पीडब्ल्यूडी, रेलवे, एफसीआई सहित संबंधित विभागों में समन्वय के लिए कमेटी बनाई गई है, ताकि निर्माण में कोई अड़चन न आए।

ब्रिज की खासियत और फायदा

यह ROB भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म -1 से छोला खेड़ापति हनुमान मंदिर तक पहुंचेगा। करोंद, बैरसिया, बैरागढ़, विदिशा से आने वाले लोग आसानी से स्टेशन पहुंच सकेंगे। पुराने शहर से भेल इलाके जाने वालों को राहत मिलेगी।

MP Wild Trap 2 operation : बाघों की मौत के बाद वन विभाग अलर्ट, ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप-2 शुरू

अरेरा कॉलोनी, शाहपुरा समेत कई इलाकों का आवागमन सुगम होगा। भविष्य में यह ब्रिज एयरपोर्ट तक आने-जाने के लिए भी उपयोगी होगा। ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी।

मंत्री सारंग ने किया निरीक्षण

मंत्री सारंग ने निर्माण स्थल पर जाकर काम का जायजा लिया। ब्रिज की डिजाइन देखी और अफसरों से बात की। महापौर मालती राय, वीरेंद्र पाठक सहित कई समर्थक मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि यह अनोखा ब्रिज होगा, जो 7 ट्रैक पार करेगा। निर्माण तेजी से चल रहा है।

MP Cold Alert : MP में कड़ाके की ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट, भोपाल में सुबह से कोहरा, विजिबिलिटी 20 मीटर

विभागों में तालमेल के लिए कमेटी बनाई गई है। इससे काम में तेजी आएगी और समय पर पूरा होगा। यह ब्रिज शहर की कनेक्टिविटी बढ़ाएगा। यह ROB भोपाल के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। 9 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। नए साल में यह सौगात शहरवासियों को मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *