Bhopal Illegal Weapons : अवैध हथियारों का गोरखधंधा बेनकाब, निशातपुरा पुलिस ने पकड़ी तलवार बनाने की फैक्ट्री

Bhopal illegal weapons factory raid

Bhopal Illegal Weapons : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल अवैध हथियारों के निर्माण और सप्लाई का केंद्र बनती जा रही है। शहर के बीचोंबीच बेखौफ चल रहे इस गैरकानूनी धंधे पर पुलिस ने एक बार फिर शिकंजा कसा है। पहले कमला नगर पुलिस ने बड़ा पर्दाफाश किया था, अब निशातपुरा पुलिस ने देवकी नगर इलाके में अवैध तलवार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

पुलिस ने कार्रवाई में तैयार हालत में 9 तलवारें, ग्राइंडर मशीन, छेनी, हथौड़ी और लोहे की पत्तियां जब्त कीं। मुख्य आरोपी गोपाल विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सप्लाई के नेटवर्क का पता लगा रही है। यह कार्रवाई शहर में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण है।

Bhopal News : रानी कमलापति स्टेशन के सामने लूटे महंगे फोन बरामद, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एसीपी अक्षय चौधरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 20 दिसंबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि देवकी नगर क्षेत्र के एक मकान के तलघर में अवैध रूप से हथियार बनाए जा रहे हैं। सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

तलघर में तलवार बनाने का पूरा सेटअप मिला। ग्राइंडर मशीन से लोहे की पत्तियों को तराशा जा रहा था। छेनी और हथौड़ी से फिनिशिंग का काम होता था। मौके से 9 तैयार तलवारें बरामद हुईं, जो बाजार में सप्लाई होने वाली थीं।

MP Minister Report Card : स्कूल शिक्षा विभाग के दो साल का रिजल्ट जारी, यहां देखिए प्रोग्रेस रिपोर्ट

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से गोपाल विश्वकर्मा को हिरासत में लिया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी से हथियारों की सप्लाई से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस का मानना है कि यह अकेला मामला नहीं है और शहर में ऐसे कई ठिकाने हो सकते हैं। जल्द ही बड़े खुलासे की उम्मीद है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *