MP Cold Update : भोपाल। मध्यप्रदेश में ठंड ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शीतलहर के साथ घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। राजधानी भोपाल में इस सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। यह पिछले 10 सालों में तीसरी सबसे ठंडी रात मानी जा रही है।
प्रदेश के कई शहरों में तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। शाजापुर सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंदसौर में 4.6 डिग्री, इंदौर में 5.4 डिग्री, पचमढ़ी में 5.2 डिग्री और रीवा में 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। ग्वालियर और जबलपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, जबकि उज्जैन में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
ठंड के साथ घना कोहरा बड़ी परेशानी बन गया है। कई जिलों में सुबह विजिबिलिटी बेहद कम रही। रीवा, मुरैना और रायसेन में कुछ जगहों पर 50 मीटर तक ही दिखाई दिया।
सरकार के 2 साल पूरे : स्वास्थ्य मंत्री ने जनता के सामने रखा विभाग का हेल्थ स्कोर
भोपाल में विजिबिलिटी 500 मीटर से 1 किलोमीटर के बीच रही। कोहरे का असर सड़क और रेल यातायात पर साफ दिखा। कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर सहित 22 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर में शीतलहर की चेतावनी दी गई है।
विभाग ने लोगों को सुबह और रात में सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और वाहन धीरे चलाने की सलाह दी है। ठंड जनित बीमारियों से बचाव के लिए डॉक्टर से संपर्क करने को कहा गया है।
Betul News : प्यार के दुश्मन समाज के ठेकेदार! इंटर कास्ट मैरिज की तो लगा दिया जुर्माना
किसानों को भी सतर्क रहने की हिदायत है, क्योंकि कोहरे और ठंड से फसलों पर पाला पड़ सकता है। फिलहाल राहत की कोई संभावना नहीं दिख रही। ठंड और कोहरे का यह दौर जारी रहेगा।