Latest

Sehore Couple Viral Video : कुबेरेश्वर धाम के होटल में घिनौना कांड, कपल का प्राइवेट वीडियो बनाकर किया वायरल

Sehore Couple Viral Video

Sehore Couple Viral Video सीहोर। धार्मिक नगरी सीहोर के प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम मंदिर के ठीक बगल में स्थित होटल डमरूवाला में ठहरे एक कपल की निजता को तार-तार करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। होटल के कमरे में प्राइवेट पलों का वीडियो बनाकर उसे व्हाट्सएप पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

होटल के मैनेजर कृष्णपाल उर्फ कृष्णा वर्मा ने 8 दिसंबर 2025 को मंडी थाने में लिखित शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि उनकी होटल में एक युगल ठहरा हुआ था।

अगले दिन मैनेजर को पता चला कि पास के ही एक दूसरे होटल में काम करने वाला सुमित पैरवाल अपने मोबाइल में उसी कपल का आपत्तिजनक वीडियो दिखा रहा है। जब मैनेजर ने पूछताछ की तो सुमित ने कबूल लिया कि उसने खुद यह वीडियो बनाया है।

Sehore By Elections : सीहोर में 29 दिसंबर को वोटिंग, 8 पंच और 1 सरपंच पद के उपचुनाव घोषित

सुमित ने बताया कि कमरे की लाइट जल रही थी और पर्दे पूरी तरह नहीं खींचे गए थे। मौका देखकर उसने मोबाइल से वीडियो बना लिया और अपने दोस्तों के व्हाट्सएप ग्रुप में भेज दिया। मैनेजर ने यह वीडियो देखते ही तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मंडी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुमित पैरवाल सहित चार आरोपियों – अंकित जाटव, विनोद मालवीय, कमलेश उर्फ कनक कौशल और सुमित पैरवाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लील हरकत), 354घ (महिला की निजता भंग करना), 509 (महिला की गरिमा को ठेस) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Raisen Road Accident : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत पत्नी गंभीर, 108 नहीं आई तो गई दो जानें

सीएसपी सिटी अभिनंदना शर्मा ने स्वयं इस कार्रवाई की जानकारी पुलिस मीडिया ग्रुप में दी। उन्होंने बताया कि कुबेरेश्वर धाम जैसे पवित्र स्थल के आसपास इस तरह की घिनौनी हरकत बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मोबाइल फोन जब्त कर वीडियो की फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी पास-पड़ोस के ही होटलों में काम करते हैं और आपस में दोस्त हैं। उन्होंने मौका देखकर यह गंदी हरकत की। वीडियो अभी ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंचा है, इसलिए उसे पूरी तरह डिलीट कराने की कोशिश की जा रही है।

Narmadapuram News : नर्मदा-तवा नदी किनारे खेत में मिली इंसानी खोपड़ी, इलाके में दहशत

इस घटना से कुबेरेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं और होटल में ठहरने वाले लोगों में रोष है। लोग कह रहे हैं कि धार्मिक स्थल के पास इस तरह की घटनाएं शहर की छवि खराब करती हैं। होटल संचालकों ने भी मांग की है कि पुलिस होटलों की सुरक्षा और निगरानी बढ़ाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *