Kuno Cub Death : मध्य प्रदेश। श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर दिल तोड़ने वाली खबर आई है। दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता वीरा के 10 महीने के शावक की शुक्रवार दोपहर रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। सबसे दुखद बात यह है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीरा और उसके दोनों शावकों को गुरुवार को ही पारोंद क्षेत्र के खुले जंगल में रिलीज किया था।
Betul News : सारणी में शिवराज सिंह चौहान का फूंका था पुतला, 4 साल बाद 5 कांग्रेस नेताओं को मिली राहत
गुरुवार देर रात यह शावक अपनी मां वीरा और भाई-बहन से बिछड़ गया। शुक्रवार सुबह से ही कूनो की मॉनिटरिंग टीम ने उसकी तलाश शुरू की। दोपहर बाद पारोंद के घने जंगल में उसका शव मिला।

चीता प्रोजेक्ट के फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि शव पर किसी तरह की चोट या संघर्ष के निशान नहीं दिख रहे हैं। मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
Betul News : दो बैंक किसानों को देगी 1 लाख से ज्यादा फसल बीमा राशि, ब्याज सहित करनी होगी भरपाई
उन्होंने बताया कि मां वीरा और उसका दूसरा शावक पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। दोनों पर रेडियो कॉलर के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है। बाकी सभी चीतों का स्वास्थ्य भी सामान्य है। इस घटना के बाद अब कूनो में कुल 28 चीते बचे हैं – जिनमें 8 वयस्क (5 मादा, 3 नर) और भारत में जन्मे 20 शावक शामिल हैं।
Narmadapuram News : 7 महीने का मासूम नाली में गिरा, दर्दनाक मौत, तीन बहनों का था इकलौता भाई
प्रोजेक्ट चीता शुरू होने के बाद से अब तक कुल 17 चीते और शावक अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें नामीबिया व दक्षिण अफ्रीका से लाए गए वयस्क चीते और कूनो में जन्मे नन्हे शावक दोनों शामिल हैं।