Latest

Sehore News : टेंट कारोबारी और पिता पर दोहरा हमला, अस्पताल में रॉड से वार, पुलिस से झड़प का वीडियो वायरल

Sehore News

Sehore News : सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में रविवार रात एक टेंट कारोबारी और उसके पिता के साथ दो जगहों पर मारपीट की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पहले भोपाल नाका इलाके में हमला हुआ और फिर जिला अस्पताल में घुसकर आरोपियों ने पीड़ितों पर रॉड से वार किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट में पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। पिता के सिर पर गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ये है पूरा मामला

दरअसल, बीते दिन रविवार रात करीब 10 बजे अंबेडकर नगर गंज निवासी प्रवेश परिहार टेंट लगाने का काम करते हैं। वे भोपाल नाका से अपनी मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। रास्ते में दीपक परमार और उसके साथियों ने उन्हें रोका और थप्पड़ मार दिया।

गाली-गलौज भी की गई। प्रवेश बिना कुछ कहे वहां से निकलकर घर चले गए। घर पहुंचकर उन्होंने अपने पिता हरि सिंह को पूरी बात बताई। पिता-पुत्र दोनों फिर भोपाल नाका पहुंचे ताकि आरोपियों से कारण पूछ सकें।

Harda News : वनपाल नितिन पर दुष्कर्म और SC- ST एक्ट का केस, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

वहां दीपक परमार और उसके साथी पहले से मौजूद थे। हरि सिंह ने बेटे को गाली देने का वजह पूछी तो आरोपियों ने दोनों पर हमला बोल दिया। मारपीट में प्रवेश और हरि सिंह को चोटें आईं।

दोनों इलाज के लिए सीहोर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर चोटों का मुआयना कर रहे थे कि तभी दीपक परमार, भानू राठौर और नवीन राठौर वहां आ धमके।

आरोपियों ने इलाज के दौरान फिर से हमला शुरू कर दिया। दीपक परमार ने प्रवेश को पीटा। भानू राठौर और नवीन राठौर ने हरि सिंह पर थप्पड़ बरसाए। भानू राठौर ने हरि सिंह के सिर पर रॉड से जोरदार वार किया। इससे सिर फट गया और खून बहने लगा।

अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन आरोपियों ने उनसे भी झूमाझटकी की। इस झड़प का वीडियो किसी ने बना लिया जो अब वायरल हो चुका है।

Narmadapuram News : पराली जलाने के 300+ मामले, 4 पर FIR, सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने दिया गोलमोल जवाब

मारपीट में प्रवेश की बाएं हाथ की उंगलियां, बाईं कमर और दाहिने पैर के घुटने में चोटें आईं। हरि सिंह के सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें लगीं। बीच-बचाव करने आए एक युवक आकाश को भी चोटें आईं।

हमले के बाद आरोपी भागने से पहले पीड़ितों को धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर अगली बार मोटरसाइकिल सड़क पर ठीक से नहीं चलाई तो जान से मार देंगे। प्रवेश परिहार ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Sehore Lakhpati Didi : ‘लखपति दीदी’ बनाने की मुहिम तेज, 155 ग्रामीण महिलाओं को बांटे कड़कनाथ चूजे, सालाना 1.5 लाख तक कमाई

पुलिस ने दीपक परमार, भानू राठौर और नवीन राठौर सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है। इलाके में लोग घटना से दहशत में हैं। पुलिस ने अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *