MP News : उज्जैन। मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सनवर पटेल और डायरेक्टर फैजान खान को सोशल मीडिया पर खुलेआम जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वालों ने लिखा कि “मुस्लिम मेजोरिटी आने पर सबसे पहले तुम्हारी गर्दन उड़ाई जाएगी।” यह धमकी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष पथ संचलन के स्वागत से नाराजगी के चलते दी गई। उज्जैन की महाकाल पुलिस ने मामले में 9 नवंबर को दो आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
घटना का पूरा मामला पिछले माह 5 अक्टूबर 2025 का है। आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में पथ संचलन निकाला गया था। उज्जैन में तोपखाना क्षेत्र में मंच लगाकर वक्फ बोर्ड के पदाधिकारियों ने पथ संचलन का फूल बरसाकर स्वागत किया था।
इस आयोजन में सनवर पटेल और फैजान खान ने मंच से स्वागत भाषण भी दिया। वक्फ बोर्ड ने इसे सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक बताया था। लेकिन इस स्वागत का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड होते ही कुछ कट्टरपंथी तत्व भड़क उठे। दो अलग-अलग व्यक्तियों ने सोशल मीडिया पर धमकी भरे मैसेज पोस्ट किए।
Bhopal Metro Update : भोपाल मेट्रो का कमर्शियल रन अब बस कुछ कदम दूर, CMRS का आज आखिरी निरीक्षण
एक मैसेज में लिखा था – “तू है तुम्हारी जिंदगी में मुनाफिक हो। इंशा अल्लाह कल मुस्लिम मेजोरिटी आएगी और सबसे पहले तुम्हारी गर्दन उड़ाई जाएगी।” इसके अलावा अश्लील भाषा और अपमानजनक कमेंट्स की बौछार शुरू हो गई।
एक माह बाद दर्ज हुई FIR
धमकी मिलने के बाद वक्फ बोर्ड डायरेक्टर फैजान खान ने 11 अक्टूबर 2025 को महाकाल थाने में लिखित आवेदन दिया। उन्होंने दो आरोपियों – ताज अंसारी और मोहम्मद फैजल खान – के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आवेदन पर एक माह तक जांच की।
MP Minor Rape : 8 साल की मासूम के साथ चचेरे चाचा ने किया दुष्कर्म, अकेला पाकर की गलत हरकत
साइबर सेल की मदद से धमकी देने वाले अकाउंट्स की पहचान की गई। आखिरकार 9 नवंबर को दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351 (3) और 351 (4) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
सद्भाव के लिए किया था स्वागत
फैजान खान ने बताया कि आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर पूरे प्रदेश में पथ संचलन हो रहा था। हमने वक्फ बोर्ड के सदस्यों से कहा था कि सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए इसका स्वागत करें। उज्जैन में तोपखाना में मंच लगाकर फूल बरसाए गए और स्वागत किया गया।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के बाद से धमकियां और अपमान शुरू हो गए। हमें और हमारे परिवार को जान का खतरा महसूस हो रहा है। मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही है।
MP Suicide Case : 21 साल की निधि ने सल्फास खाकर दी जान, पिता ने मोहल्ले के लड़के पर लगाया गंभीर आरोप
पुलिस क्या कर रही है?
महाकाल थाना प्रभारी ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। साइबर सेल उनकी लोकेशन और सोशल मीडिया एक्टिविटी ट्रैक कर रही है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी। धमकी देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।