Latest

Rajgarh News : सिंचाई के दौरान करंट लगने से 24 साल के हेमराज की दर्दनाक मौत, दो महीने की बेटी हुई अनाथ

Rajgarh News

Rajgarh News : मध्य प्रदेश। राजगढ़ जिले के दुर्जनपुरा गांव में शुक्रवार सुबह खेत में पानी देने गया एक युवक बिजली के नंगे तार की चपेट में आ गया। जोरदार करंट लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा और तड़पता रह गया। आसपास के किसानों ने चीख सुनकर दौड़ लगाई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 24 वर्षीय हेमराज वर्मा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।

Narmadapuram News : सड़क पर खुलेआम गुंडागर्दी, लड़कियों ने किया बीच-बचाव, वीडियो वायरल

हेमराज सुबह करीब 8 बजे गेहूं की फसल में सिंचाई करने खेत गया था। खेत के रास्ते में बिजली कंपनी का तार लटक रहा था। पानी की मोटर चालू करते समय उसका पैर तार से छू गया। करंट इतना तेज था कि वह चीख भी नहीं पाया और जमीन पर ढेर हो गया।

पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने उसकी आवाज सुनी और भागकर आए। उन्होंने फौरन बिजली सप्लाई कटवाई। परिजनों को खबर दी गई और हेमराज को तुरंत खिलचीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

Raisen News : श्रीकृष्ण की ससुराल जामगढ़ को मिलेगी ग्लोबल पहचान, खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में शॉर्ट फिल्म की शूटिंग

एक साल पहले हुई थी शादी

ग्रामीणों ने बताया कि हेमराज की शादी महज एक साल पहले सालरी गांव की रामकन्या बाई से हुई थी। दो महीने पहले ही उनके घर नन्हीं परी ने जन्म लिया था। पिता बनने की खुशी अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि यह हादसा हो गया।

पत्नी और नवजात बेटी के साथ पूरा परिवार सदमे में है। मां-बाप का इकलौता सहारा था हेमराज। अब घर की सारी जिम्मेदारी उसकी कंधों पर थी, जो एक पल में छिन गई।

Harda News : SP ने पुलिस लाइन में लिया परेड का निरीक्षण, बेहतरीन टर्नआउट वालों को किया सम्मानित

पुलिस ने कायम की मर्ग, जांच शुरू

सूचना मिलते ही खिलचीपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर लिया। प्रारंभिक जांच में लापरवाही से लटके तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस बिजली विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क कर रही है।

Betul Bear Attack : बैतूल में पिता-बेटे पर भालू का हमला, दोनों की हालत गंभीर

ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद तारों की मरम्मत नहीं हुई। अब एक जवान जिंदगी चली गई। घटना ने बिजली विभाग की लापरवाही पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव वाले मांग कर रहे हैं कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और मुआवजा दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *