Latest

MP Viral Video : डबरा रेत माफिया का खौफनाक चेहरा, दो युवकों को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटा, पुलिस जांच में जुटी

Video of two young men being stripped and beaten

MP Viral Video : ग्वालियर। मध्य प्रदेश के डबरा अनुविभाग में रेत खदानों पर वर्चस्व की लड़ाई एक बार फिर सुर्खियों में है। गिजौर्रा थाना क्षेत्र में दो युवकों को निर्वस्त्र करके बुरी तरह पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह वीडियो करीब दो महीने पुराना बताया जा रहा है, जो अब सामने आया है। वीडियो में हैवानियत की सारी हदें पार की गई हैं। युवकों को खेत में उल्टा लिटाकर बेल्ट से कोड़े मारे गए। लात-घूंसे बरसाए गए। पीड़ित रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन हमलावर नहीं रुके।

MP News : पन्ना की रत्नगर्भा धरती में किसान बृजेंद्र को एक साथ मिले 5 हीरे, कुल 5.79 कैरेट

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों युवकों के कपड़े उतारकर उन्हें जमीन पर लिटाया गया। फिर बेल्ट और हाथों से बेरहमी से पिटाई की गई। हमलावर बार-बार चिल्लाते सुनाई दे रहे हैं, “बोल गुंडा कौन है?”

एक व्यक्ति कहता है, “तुम पप्पू को गुंडा समझते थे, अब बताओ गुंडा कौन है।” पीड़ित दर्द से तड़पते रहे, लेकिन कोई रहम नहीं आया। यह पूरी वारदात रेत खदान पर कब्जे की रंजिश से जुड़ी बताई जा रही है।

हमलावरों की पहचान राजेंद्र मर्सेनी और महाराज सिंह जिगनिया के रूप में हुई है। दोनों स्थानीय दबंग माने जाते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोग खुलकर बोलने से डर रहे हैं। गिजौर्रा क्षेत्र में हथनोरा, सिली, बारकरी और जिगनिया जैसी कई रेत खदानें हैं।

MP News : स्वच्छ भारत मिशन के तहत 8 शहरों में लगेंगे 1,100 टन क्षमता वाले बायोगैस संयंत्र

ये वन क्षेत्र में आती हैं। यहां अवैध रेत खनन और परिवहन जोरों पर है। स्थानीय गुंडे इनका संचालन करते हैं। वर्चस्व को लेकर मारपीट, गोलीबारी आम बात हो गई है। पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं।

मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर ने कहा कि वीडियो की प्रारंभिक जांच चल रही है। अभी स्पष्ट नहीं कि घटना कहां की है। पीड़ितों में से एक दतिया का रहने वाला लगता है। उसका नंबर लेकर संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। उसके घर जाकर पता लगाया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

MP News : नशे में धुत ASI मनोज यादव की कार ने परिवार को रौंदा, टीचर की मौत, पत्नी-बेटा-बेटी गंभीर घायल

ग्वालियर एसपी धर्मवीर यादव ने सख्त तेवर दिखाए। कहा कि वीडियो की गहन जांच होगी। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोई बख्शा नहीं जाएगा। गिजौर्रा थाने के नए प्रभारी उपेंद्र धाकड़ ने पांच दिन पहले ही कमान संभाली है। पुराने थानेदार सतीश यादव के समय की यह घटना बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *