Latest

MP News : ATC सिस्टम में तकनीक खराबी, दिल्ली टू भोपाल फ्लाइट्स डिले, एयरपोर्ट जाने से पहले चेक करें लिस्ट

MP News

MP News : भोपाल। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में तकनीकी खराबी आने से देशभर में हवाई यात्रा प्रभावित हुई। इस गड़बड़ी का सीधा असर भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर भी पड़ा। दिल्ली से भोपाल आने वाली दिन की सभी चार फ्लाइट्स एक से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचीं। अब रात की दो फ्लाइट्स को आना बाकी है। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि सुधार कार्य चल रहा है, लेकिन बैकलॉग की वजह से रात की उड़ानें भी लेट हो सकती हैं।

Bhopal Coaching Scandal : टॉप रैंकर्स के मालिकों पर छेड़छाड़ के आरोप, एक महीने बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि दिल्ली से भोपाल के लिए रोजाना छह नियमित फ्लाइट्स हैं। इनमें चार दिन में और दो रात में आती हैं। दिन की सभी फ्लाइट्स दोपहर तक भोपाल पहुंच चुकी हैं, लेकिन देरी से। रात की पहली फ्लाइट शाम 7:40 बजे तय समय पर है। अवस्थी ने कहा कि दिन की फ्लाइट्स में एक से डेढ़ घंटे की देरी हुई। रात की उड़ानें समय पर आने की उम्मीद है, लेकिन दिल्ली में बैकलॉग बना हुआ है।

Sehore News : सीहोर पुलिस का धमाकेदार एक्शन, रात भर चली कोम्बिंग गश्त, 141 वारंटी और फरार अपराधी सलाखों के पीछे

देरी से पहुंची ये फ्लाइट्स

सुबह 7:45 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E602 करीब डेढ़ घंटे लेट होकर 9:10 बजे भोपाल पहुंची। एयर इंडिया की फ्लाइट AI1723 दोपहर 12:05 बजे की जगह 1:05 बजे लैंड की। इसी तरह दोपहर 1:05 बजे वाली तीसरी फ्लाइट भी एक घंटे देरी से आई। चौथी फ्लाइट भी एक घंटे लेट रही। यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कई लोग कनेक्टिंग फ्लाइट्स मिस कर गए।

क्यों हुई इतनी देरी?

दिल्ली एयरपोर्ट के ऑटोमेटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में खराबी आई। यह सिस्टम ATC को फ्लाइट प्लान की जानकारी देता है। खराबी की वजह से कंट्रोलरों को मैन्युअल तरीके से काम करना पड़ा। इससे टेकऑफ और लैंडिंग में बदलाव हुए।

Hindu Sanatan Ekta Padyatra : सनातन एकता पदयात्रा में आज शामिल होंगे क्रिकेटर शिखर धवन, इंद्रप्रस्थ से शुरू हुई शुरू

देशभर में 800 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने कहा कि समस्या 7 नवंबर को ठीक कर ली गई, लेकिन बैकलॉग की वजह से कुछ देरी बाकी है। 8 नवंबर तक ऑपरेशंस पूरी तरह सामान्य हो जाएंगे।

यात्रियों के लिए सलाह

भोपाल एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट्स की रीयल टाइम मॉनिटरिंग हो रही है। डायरेक्टर अवस्थी ने कहा कि परेशान होने की जरूरत नहीं। मैन्युअल ऑपरेशन से थोड़ी देरी हो रही है। यात्रियों को एयरलाइंस की वेबसाइट या कस्टमर केयर से अपडेट लेना चाहिए। इंडिगो, एयर इंडिया जैसी कंपनियों ने एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली में सुधार हो रहा है, जल्द सब नार्मल हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *