MP Congress on SIR : भोपाल। राहुल गांधी के मध्य प्रदेश दौरे से ठीक पहले कांग्रेस ने केंद्र सरकार और भारत निर्वाचन आयोग पर जोरदार प्रहार किया। शनिवार को भोपाल में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लोकतंत्र पर हमला बताया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा SIR के बहाने मतदाता सूची में बड़े स्तर पर हेराफेरी कर रही है। गरीब, आदिवासी, अल्पसंख्यक और प्रवासी वोटरों के नाम काटने की साजिश रची जा रही है।
MP News : सीहोर में मेडिकल दुकानों पर छापा, 6 दुकानों से दवाओं के लिये सैंपल
प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और SIR कमेटी चेयरमैन सज्जन सिंह वर्मा मौजूद रहे। नेताओं ने देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया।
25 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली होगी। 5 करोड़ से ज्यादा हस्ताक्षर इकट्ठा कर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कांग्रेस ने मांग की कि वोटर लिस्ट मशीन रीडेबल फॉर्मेट में उपलब्ध कराई जाए। आधार कार्ड को नाम जोड़ने का वैध दस्तावेज माना जाए। चुनाव घोषणा के दिन ही लिस्ट फ्रीज हो।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि SIR के नए नियमों में नागरिकता प्रमाण मांगना गरीबों और वंचितों के लिए खतरा है। मतदाता सूची बनाना आयोग की जिम्मेदारी है, न कि लोगों से नागरिकता साबित कराना। बिहार में 62 लाख वोटरों के नाम काटे गए, ज्यादातर अल्पसंख्यक। भाजपा इसे घुसपैठ रोकने का नाम देकर राजनीतिक फायदा ले रही है। यूपीए सरकार ने 88 हजार घुसपैठिए बाहर किए, जबकि एनडीए ने सिर्फ 2400।
उमंग सिंघार ने तंज कसा कि एमपी में 50 लाख वोटरों के नाम काटने की तैयारी है। अप्रवासी और आदिवासी सबसे ज्यादा प्रभावित। बोले, “वोट चोरी अब अंतरराष्ट्रीय हो गई, ब्राजील की मॉडल भी हमारे वोटर बन गईं।” कांग्रेस राहुल गांधी की आयोग से बैठक का इंतजार कर रही है।
MP News : पन्ना की रत्नगर्भा धरती में किसान बृजेंद्र को एक साथ मिले 5 हीरे, कुल 5.79 कैरेट
कांग्रेस ने दावा किया कि एमपी में 35 लाख से ज्यादा हस्ताक्षर हो चुके हैं। पार्टी ने 1047 ब्लॉक में निगरानी तंत्र बनाया। हर विधानसभा में वकील और एजेंट नियुक्त किए। जीतू पटवारी ने कहा कि नए बूथों पर BLO नहीं लगे, ट्रेनिंग नहीं दी गई। आयोग भाजपा की कठपुतली बन गया है।
चुनाव आयोग ने SIR को पारदर्शी बताया। बिहार में डुप्लीकेट, मृत और स्थानांतरित वोटर हटाए गए। एमपी में भी यही प्रक्रिया। भाजपा ने आरोप खारिज किए। कहा कि आयोग स्वतंत्र है, कांग्रेस बेबुनियाद शोर मचा रही है।
MP News : AIIMS में बनेगा MP का पहला सेंट्रलाइज्ड कैंसर ब्लॉक, जानिए क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं
यह विवाद बिहार से शुरू होकर पूरे देश में फैल गया। विपक्ष SIR को वोट चोरी बता रहा है। वहीं आयोग का कहना है कि, यह सफाई अभियान है। बता दें कि, मध्य प्रदेश में SIR बीते 4 नवंबर से शुरू हुआ।