MP Fertilizer Problem : निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में खाद की कमी ने किसानों को परेशान कर दिया है। रबी फसल की बुवाई का समय नजदीक आते ही डीएपी और यूरिया जैसी खाद न मिलने से नाराज किसानों ने मंगलवार सुबह 10 बजे स्टेशन रोड पर चक्का जाम कर दिया। सैकड़ों किसानों ने सड़क पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों को भारी परेशानी हुई।
Cough Syrup Case : जहरीले कफ सिरप कांड में आरोपी पत्नी गिरफ्तार, सबूत मिटाने का आरोप
स्टेशन के पास खाद गोदाम में कई दिनों से स्टॉक खत्म सा हो गया था। किसान सुबह से लाइन लगाकर घंटों इंतजार करते। लेकिन खाद नहीं मिलती। एक किसान रामस्वरूप ने बताया, “हमारी फसल तैयार है। लेकिन बिना खाद के बुवाई कैसे करें? रबी सीजन में गेहूं और सरसों की बुआई रुकी पड़ी है।” किसानों का कहना था कि कालाबाजारी भी हो रही है। गोदाम में आने वाली खाद तुरंत गायब हो जाती।
MP Breaking News : बालाघाट में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, जवानों की सर्चिंग जारी
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम और तहसीलदार ने किसानों से बात की। किसानों की मांगें सुनीं। आश्वासन दिया कि अगले 48 घंटों में अतिरिक्त रैक से खाद मंगाई जाएगी। सभी किसानों को उनकी बुकिंग के अनुसार खाद मिलेगी। समझाइश के बाद जाम खुल गया लेकिन किसानों ने चेतावनी दी। अगर समस्या न सुलझी तो बड़ा आंदोलन होगा।