Latest

MP News : शिवपुरी अस्पताल से चुराए शिशु को बस में पकड़ा, सागर पुलिस का सर्च ऑपरेशन सफल, संदिग्ध महिला गिरफ्तार

Baby stolen from Shivpuri hospital caught on a bus

MP News : सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की पुलिस ने शिवपुरी जिला अस्पताल से चुराए गए नवजात शिशु को सुरक्षित बरामद कर लिया। आईजी सागर हिमानी खन्ना के निर्देश पर एएसपी लोकेश सिन्हा की अगुवाई में चलाए गए बड़े सर्च अभियान में झांसी रूट की बस में संदिग्ध महिला को पकड़ा गया। महिला ने पूछताछ में जुर्म कबूल लिया। बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। वह पूरी तरह स्वस्थ है।

Bhopal News : सहेली के घर से 2 लाख रुपये और मोबाइल चुराने का आरोप, पुलिस मुख्यालय DSP कल्पना रघुवंशी फरार

सर्च अभियान की शुरुआत
शिवपुरी अस्पताल से शिशु चोरी की सूचना आईजी हिमानी खन्ना को मिली। उन्होंने तुरंत एएसपी लोकेश सिन्हा को निर्देश दिए। सिन्हा ने सागर जिले में व्यापक सर्च शुरू किया। शिवपुरी पुलिस से मिले सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध महिला का फोटो सभी थानों, चौकियों, नाकों और गश्ती दलों को व्हाट्सएप और वायरलेस से भेजा। शिवपुरी से सागर आने वाले संभावित रूटों पर 300-400 पुलिसकर्मी तैनात किए। कोई संदिग्ध बिना चेकिंग न निकले।

Uma Bharti Statement : भ्रष्टाचार पर भड़कीं उमा भारती, बोलीं- क्लर्कों से करोड़ों, तो अजगर के घर में कितना?

स्मार्ट सिटी और साइबर सेल की भूमिका
एएसपी संजीव उइके और लोकेश सिन्हा के नेतृत्व में कंट्रोल रूम में उप निरीक्षक आरकेएस चौहान ने निगरानी की। व्हाट्सएप ग्रुप और वायरलेस से दिशा-निर्देश दिए। स्मार्ट सिटी कंट्रोल कमांड सेंटर ने शहर और मुख्य मार्गों के CCTV की लाइव मॉनिटरिंग की। साइबर सेल ने महिला की लोकेशन, मूवमेंट और रूट ट्रैक किया। फीडबैक कंट्रोल रूम को भेजा। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, हाईवे पर विशेष नजर रखी।

Indore News : हाईवे पर ओवरटेक नहीं करने दिया तो DAVV के वरिष्ठ प्रोफेसर पर किया हमला, दो पर मामला दर्ज

बस चेकिंग में सफलता
एएसपी लोकेश सिन्हा ने बताया कि भैंसा नाका पर एएसआई केलास प्रसाद उइके, आरक्षक अमन स्वामी और राजेंद्र सिंह ने झांसी से सागर आ रही बस को रोका। बस में एक महिला बच्चे के साथ दिखी। फोटो और CCTV से मिलान किया। पूछताछ में महिला ने कबूल किया कि शिशु चोरी का है। उसे शिशु सहित हिरासत में लिया। दोनों को कंट्रोल रूम लाया। शिवपुरी पुलिस को सूचना दी।

MP 70th Foundation Day : मध्य प्रदेश 70वां स्थापना दिवस, 1-3 नवंबर भोपाल में ड्रोन शो, जुबिन नौटियाल देंगे प्रस्तुति

सागर पुलिस ने कहा कि शिवपुरी में FIR दर्ज हो चुकी। शाम को लोकेशन सागर के आसपास मिली। सभी नाकों पर चेकिंग शुरू। बसों की तलाशी ली। कैंट थाना इलाके में महिला मिली। उसका हुलिया फुटेज से मैच। पूछताछ में जुर्म कबूल लिया है। बच्चे का डॉक्टर से परीक्षण करवाया गया, परीक्षण में बच्चा स्वस्थ निकला। शिवपुरी पुलिस सागर पहुंची है और महिला से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *