Latest

Rajgarh News : इन अधिकारियों का एक दिन का वेतन कटा, काम लापरवाही पर सीईओ की कार्रवाई

Rajgarh News

Rajgarh News : राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में ‘एक बगिया मां के नाम’ और ‘जल संचय, जनभागीदारी अभियान’ में सुस्ती बर्दाश्त न करने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने कड़ी कार्रवाई की। शुक्रवार को 19 अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए। यह कदम पर्यावरण और जल संरक्षण के इन महत्वपूर्ण अभियानों में लापरवाही के आरोपों पर उठाया गया।

MP Double Murder : डबल मर्डर से मचा हड़कंप, छोटे भाई ने दिनदहाड़े भाई और भाभी को चाकू से गोदा

सीईओ ने साफ कहा कि ये अभियान पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन से जुड़े हैं। किसी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। सभी जनपद पंचायत अधिकारियों को समयसीमा का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। भविष्य में दोबारा लापरवाही मिली, तो कठोर कदम उठाए जाएंगे।

MP News : कार्बाइड गन से अब तक 300 की आंखें खराब, ग्वालियर और भोपाल में FIR दर्ज होने के बावजूद बिक्री जारी

‘एक बगिया मां के नाम’ अभियान का लक्ष्य हर ग्राम पंचायत में पौधारोपण और उसके रखरखाव को मजबूत करना है। अधिकारियों को जनभागीदारी बढ़ाने और काम की गुणवत्ता पर फोकस करने को कहा गया। जल संचय अभियान में भी जन सहयोग से पानी बचाने पर जोर है।

Agra-Mumbai NH Blocked : आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर चक्का जाम, अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा

वेतन कटौती प्रभावित सहायक यंत्रियों में जनपद पंचायत खिलचीपुर और जीरापुर के गोपाल सिंह किरार, राजगढ़ के मेहताब सिंह अहिरवार और नरसिंहगढ़ के शैतान सिंह शामिल हैं। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों में सारंगपुर और जीरापुर के ललित कुमार दुबे, राजगढ़ के दीपक यादव तथा नरसिंहगढ़ के मांगीलाल दांगी के नाम हैं।

13 उपयंत्रियों में ब्यावरा, खिलचीपुर, नरसिंहगढ़, राजगढ़, सारंगपुर और जीरापुर जनपदों से सुनील कुमार मंडलोई, विवेक ललित, अजय परमार, दिलीप कनाडे, पंकज सिंह, राहुल मेशराम, प्रशांत शर्मा, निशा बनवाले, सुरेश सुमन, सत्यप्रकाश शर्मा, दिवाकर दुबे, अनिल कुमार जालोन और अनिल शिवहरे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *