Latest

Delhi News : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

Delhi News

Delhi News : दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी साजिश को विफल कर दिया। दो संदिग्ध ISIS आतंकवादियों को गिरफ्तार कर संगठन का एक सक्रिय मॉड्यूल उजागर किया गया। गिरफ्तारों में दिल्ली का एक युवक और मध्य प्रदेश का एक छात्र शामिल है। दोनों भीड़भाड़ वाले इलाकों में विस्फोट की योजना बना रहे थे। दीवाली के आसपास हमला करने की तैयारी थी।

स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी प्रमोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि यह कार्रवाई 16 और 18 अक्टूबर को हुई। गिरफ्तारियां दक्षिण दिल्ली के एक मॉल और सार्वजनिक पार्क को निशाना बनाने की साजिश को रोकने में सफल रहीं।

Narmadapuram Rail Accident : सोनतलाई स्टेशन के पास ट्रेन से गिरे एक की मौत, 36 घंटे बाद पोस्टमॉर्टम

गिरफ्तार संदिग्धों की पहचान

दोनों संदिग्धों की उम्र 20-21 साल है। दिल्ली निवासी अदनान खान उर्फ अबू मुहरिब (20) और भोपाल निवासी अदनान खान (21) को पकड़ा गया। भोपाल वाला अदनान चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई कर रहा था। वह पहले भी एक अन्य मामले में गिरफ्तार हो चुका था। कुशवाहा ने कहा कि ये ISIS के कट्टरपंथी थे।

वे सीरिया-तुर्की सीमा पर बैठे एक सीरियाई हैंडलर से संपर्क में थे। उसे अपना ‘अमीर’ मानते थे। एक ग्रुप बनाकर संदेश साझा करते थे। पहले गिरफ्तार एक अन्य आरोपी ने यूपी के एक एडीजी अधिकारी को धमकी दी थी। वह ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे का आदेश देने वाले अधिकारी को निशाना बना चुका था।

MP News : 300 लोगों की आंखों को नुकसान के बाद प्रशासन की खुली नींद , भोपाल में कार्बाइड पाइप गन पर बैन, एक आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तारियों के दौरान स्पेशल सेल ने कई संदिग्ध चीजें जब्त कीं। इनमें एक टाइमर, ISIS का झंडा, कट्टर साहित्य, लैपटॉप और पेन ड्राइव शामिल हैं। इन सामानों से साफ है कि वे आईईडी (विस्फोटक उपकरण) बनाकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में धमाका करने वाले थे।

लक्ष्य दिल्ली के हाई-फुटफॉल जोन थे। खासतौर पर दक्षिण दिल्ली का एक प्रमुख मॉल और एक पार्क। दीवाली की भीड़ का फायदा उठाकर हमला प्लान कर रहे थे। इससे बड़ी जनहानि हो सकती थी।

जांच का दायरा बढ़ा

स्पेशल सेल ने गिरफ्तारियों के बाद पूछताछ शुरू कर दी। संदिग्धों के फोन और डिवाइस से और सुराग मिल रहे हैं। हैंडलर की पहचान पर फोकस। दिल्ली पुलिस ने अन्य राज्यों की एजेंसियों से भी संपर्क किया। मध्य प्रदेश पुलिस को भोपाल वाले अदनान के पुराने कनेक्शन जांचने को कहा।

Narmadapuram News : पुलिस कॉन्स्टेबल की नवविवाहिता पत्नी सुनीता की अचानक मौत, पोस्टमॉर्टम में कारण अस्पष्ट

एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) को भी सूचना दी गई। विशेषज्ञों का कहना है कि ISIS का यह मॉड्यूल ऑनलाइन रेडिकलाइजेशन से जुड़ा था। सोशल मीडिया और डार्क वेब पर भर्ती हो रहे युवा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *