Latest

Cough Syrup Case : MP स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा नहीं दे रहे तो CM उन्हें बर्खास्त कर दें…कफ सिरप मौत मामले पर बिफरे जीतू पटवारी

MP News

Cough Syrup Case : भोपाल, मध्य प्रदेश। छिंदवाड़ा में जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप से मासूम बच्चों की मौत के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने कंपनी मालिक एस रंगनाथन के लिए मौत की सजा की मांग की है। साथ ही ड्रग कंट्रोलर को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा चलाने और स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा मांगा है। पटवारी ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि यह “सरकारी हत्या” है।

Madhai Jungle Safari : STR के मढ़ई में आज से जंगल सफारी शुरू, सतपुड़ा साथियों से कटवाया फीता

पटवारी का सख्त रुख

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, “तमिलनाडु से गिरफ्तार कंपनी मालिक को फांसी मिलनी चाहिए। लेकिन ड्रग कंट्रोलर को क्यों बचा रहे हो? वह मुख्य दोषी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने उसे क्लीन चिट क्यों दी? इससे भ्रष्टाचार का पता चलता है।” उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग की कि मंत्री को बर्खास्त करें। पटवारी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और कहा कि कांग्रेस उनके साथ है।

MP News : पांच महीने के बेटे को गोद में बैठाकर खुद पर डाला एसिड फिर लगाई आग, पति पर प्रताड़ना का आरोप

उन्होंने आगे कहा कि, सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, एक महीने में 157 बोतलें बिकीं। अब तक 17 से 21 बच्चों की मौत हो चुकी है। श्रीसन फार्मा मालिक रंगनाथन को 10 दिन की रिमांड मिली है।

डॉक्टर प्रवीण सोनी गिरफ्तार हैं। सुप्रीम कोर्ट में 10 अक्टूबर को सुनवाई होगी, जहां सीबीआई जांच की मांग है। तमिलनाडु ने कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड किया।

 

कांग्रेस का आंदोलन

कांग्रेस 9 अक्टूबर को ब्लॉक-जिला स्तर पर कैंडल मार्च निकालेगी। पटवारी ने कहा, “भाजपा हिंदू-मुस्लिम मुद्दों से वोट लेती है, लेकिन बच्चों की जान पर लापरवाही करती है।” जयवर्धन सिंह ने भी कैंडल मार्च का नेतृत्व किया। पटवारी ने 1 करोड़ मुआवजे की मांग की।

Excise Fake Invoice Scam : अंश त्रिवेदी की जमानत खारिज, ED ने ठहराया 194 फर्जी चालानों का मास्टरमाइंड

सरकार का पक्ष

मुख्यमंत्री मोहन यादव पीड़ितों से मिले। कई अधिकारियों को सस्पेंड किया। लेकिन कांग्रेस का कहना है कि यह काफी नहीं। ड्रग कंट्रोलर पर एफआईआर होनी चाहिए। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *