MP Crime News : मध्य प्रदेश। 70 वर्षीय बुजुर्ग मुन्नीबाई पाटिल की हत्या उनके ही बेटे संतोष पाटिल ने कर दी। वजह? मां की मोहल्ले में समय बिताने की आदत। इससे आरोपी बेटा नाराज था और बेटे का गुस्सा फूट पड़ा। 26 सितंबर 2025 को संतोष ने मां पर सब्बल से हमला कर दिया।
मौत को छिपाने के लिए सीढ़ियों से गिरने का बहाना बनाया लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने सच्चाई उजागर कर दी। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया और मामला BNSS की धारा 103(1) के तहत दर्ज हो गया। यह मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बोरिया का बताया जा रहा है।
Ajab- Gajab MP : 6 भैंस चोरी, किसान ने SP से लगाई गुहार, बोला- तीन गर्भवती थीं और छोटा बछड़ा भी
मां की आदत से बेटे का गुस्सा
मुन्नीबाई पाटिल एक साधारण गृहिणी थीं, जो घर के कामों से फुर्सत पाकर मोहल्ले के अन्य घरों में जाकर समय बिताती थीं। पड़ोसियों से गपशप करना उन्हें सुकून देता था। लेकिन उनके बेटे संतोष पाटिल को यह आदत बिल्कुल पसंद नहीं थी। संतोष का मानना था कि मां को घर पर ही रहना चाहिए। इस छोटी-सी बात को लेकर घर में अक्सर झगड़े होते थे।
Dussehra 2025 : आयोजन से पहले जला दिया रावण, युवक-युवती कार से पहुंचे और …
पड़ोसी बताते हैं कि संतोष की नाराजगी बढ़ती जा रही थी, लेकिन किसी ने सोचा न था कि यह गुस्सा हत्या तक पहुंच जाएगा। मुन्नीबाई की उम्र 70 वर्ष थी, और वे संतोष का इकलौता सहारा थीं। संतोष खुद एक मजदूर था, और परिवार की जिम्मेदारी संभालता था। लेकिन मां की स्वतंत्रता उसे चुभ रही थी।
26 सितंबर को भी मुन्नीबाई मोहल्ले में किसी के घर बैठकर लौटीं। संतोष ने फिर टोका, लेकिन इस बार विवाद इतना भड़का कि संतोष ने पास पड़े सब्बल को उठा लिया। उसने मां पर कई वार किए, और मुन्नीबाई की सांसें थम गईं। हत्या के बाद संतोष ने शव को छिपाने के लिए सीढ़ियों के पास ले जाकर रख दिया और पुलिस को बताया कि मां गिर गई थीं। लेकिन सच्चाई छिप न सकी।
पोस्टमॉर्टम ने खोला राज
कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया कि 26 सितंबर को डायल 112 पर सूचना मिली कि ग्राम बोरिया में एक महिला की घर से गिरने से मौत हो गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मर्ग जांच शुरू की। शव का पंचनामा किया गया और जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में पोस्टमॉर्टम कराया। रिपोर्ट ने सबको हैरान कर दिया- मौत गिरने से नहीं, बल्कि भारी वस्तु से हमले से हुई। डॉक्टरों ने सिर पर चोटें और आंतरिक क्षति का उल्लेख किया।
पुलिस को पड़ोसियों से जानकारी मिली कि संतोष और मुन्नीबाई के बीच अक्सर विवाद होता था। शक के आधार पर संतोष से पूछताछ की गई। संतोष ने टूटकर कबूल किया, “मां की आदत से तंग आ गया था। विवाद में गुस्से में सब्बल से मार दिया। फिर डरकर सीढ़ियों के पास रख दिया।”
थाना प्रभारी ने कहा, “यह दिल दहला देने वाला कबूलनामा था। संतोष ने सोचा था कि गिरने का बहाना बन जाएगा।” अपराध क्रमांक 652/2025 में BNSS की धारा 103(1) (हत्या) के तहत केस दर्ज हुआ। संतोष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।