Betul Murder Case : बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल में एक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, मिलानपुर रोड पर शुक्रवार सुबह चाकू के वार से छल्ली और खून से लथपथ दीपक पवार (22) का शव मिला है। बताया जा रहा है कि, मृतक दीपक नगर पालिका की स्वच्छता संस्था ‘ओम साई विजन’ की कचरा गाड़ी पर हेल्पर था। दो दिन से लापता यह नौजवान किसी नुकीले हथियार से मारा गया। एडिशनल एसपी कमला जोशी की अगुवाई में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
बात शुक्रवार सुबह की है, जब मिलानपुर रोड पर ग्रामीणों ने सड़क किनारे पड़े शव को देखा – चेहरा, सीना, पीठ और गर्दन पर गहरी चोटें, जैसे किसी ने जानबूझकर वार किए हों। डरते-कांपते उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एडिशनल एसपी कमला जोशी फौरन मौके पर पहुंचीं। फॉरेंसिक टीम ने सीन को सील किया, डॉग स्क्वॉट ने आसपास के इलाके में सुराग तलाशे।
पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि चोटें चाकू या किसी नुकीले हथियार से लगी हैं – हत्या की पुष्टि हो चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि रिपोर्ट आने पर मौत का सटीक कारण और समय साफ हो जाएगा।
नगर पालिका की कचरा गाड़ी पर हेल्पर का काम – रोज सुबह से शाम तक कचरा उठाना। परिवार का इकलौता सहारा था। परसों शाम से वह गायब था। मां और नानी के अलावा कोई नहीं – पिता उत्तर प्रदेश के थे, जो दीपक के छह महीने के होते ही घर छोड़कर चले गए।
मां ने दोबारा शादी नहीं की, बस दीपक पर सारी उम्मीदें टिकीं। एक बहन थी, लेकिन वह पहले ही चल बसी। दीपक के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी कोई सुराग न मिला।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज हो गया। एडिशनल एसपी कमला जोशी ने कहा, “हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं। दीपक लापता होने से पहले कहां गया था, किसके संपर्क में था – मोबाइल लोकेशन, CCTV फुटेज और परिचितों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही हत्यारों तक पहुंचेंगे।” ग्रामीणों और कचरा गाड़ी के सहकर्मियों से भी बयान लिए जा रहे हैं।