BHOPAL NEWS : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती, जरूरी काम से पहले यह जानकारी जरूर पढ़ें

हाइलाइट्स 👇 मेंटेनेंस कार्य के चलते भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती अलग-अलग क्षेत्रों में 2 से 7 घंटे तक बिजली सप्लाई रहेगी बाधित सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक तय समय पर बंद रहेगी बिजली BHOPAL NEWS: भोपाल। “अगर आप आज घर, दफ्तर या कारोबार से जुड़ा कोई जरूरी काम करने वाले हैं, तो एक बार यह खबर जरूर पढ़ लें…. कहीं बिजली कटौती आपकी योजना न बिगाड़ दे।” मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लगभग 30 इलाकों में आज कई घंटों तक बिजली सप्लाई बाधित रहने की सम्भावना है। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य की वजह से अलग-अलग क्षेत्रों में 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। MP NEWS : ₹1 के इनाम ने खींचा सबका ध्यान, शराब तस्कर की तलाश में पुलिस का अनोखा कदम आज बिजली कटौती से प्रभावित होंगे भोपाल के 30 इलाके, कहीं आपका क्षेत्र भी तो शामिल नहीं? बिजली विभाग ने बताया की, यह कटौती लाइन सुधार और रखरखाव कार्य के चलते की जा रही है, ताकि भविष्य में बेहतर और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित दी जा सके। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपनी दिनचर्या की योजना बनाएं। भोपाल के 30 क्षेत्रों में बिजली कटौती सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक टिंबर मार्केट, कैंची छोला, सत्यज्ञान कॉलोनी, नवजीवन कॉलोनी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चांदबाड़ी, शिवशक्ति नगर, प्रेम नगर, सिंधी कॉलोनी, पुतलीघर, इस्लामी गेट, पिपलिया पेंदे खां, बजरिया, शाहजहांनाबाद MP NEWS : सागर में बेखौफ अपराध, अस्पताल के बाहर नर्स को मारी गोली सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक एमएलए रेस्ट हाउस, मालवीय नगर, इंद्रा नगर, न्यू राजीव नगर, वसुंधरा कॉलोनी, टीला जमालपुरा, हाउसिंग बोर्ड टीला MP NEWS : पशुओं की हड्डियों से भरा वाहन पकड़ा गया, गौवंश अवशेष की आशंका दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक होशंगाबाद रोड, सागर रॉयल, सुरेंद्र लैंडमार्क, शालीमार सेवन गार्डन, फॉरच्यून ग्लोरी, चिनार फॉरच्यून बिजली विभाग ने यह भी कहा है की जैसे ही काम पूरा हो जायेगा बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। किसी आपात स्थिति या जानकारी के लिए उपभोक्ता अपने संबंधित बिजली कार्यालय या हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।
MP NEWS : ₹1 के इनाम ने खींचा सबका ध्यान, शराब तस्कर की तलाश में पुलिस का अनोखा कदम

MP NEWS : नरसिंहपुर। नरसिंहपुर पुलिस ने फरार शराब तस्कर को पकड़ने के लिए इस बार आजमाया एक अलग और अनोखा तरीका है। आबकारी एक्ट के एक मामले में पुलिस ने फरार आरोपी पर सिर्फ ₹1 का इनाम घोषित किया है। यह घोषणा अब जिलेभर में चर्चा का विषय बन गई है। यह मामला करेली थाना क्षेत्र के अपराध क्रमांक 27/2026 से जुड़ा है। 9 जनवरी को पुलिस ने एक थार वाहन से 44 पेटी अवैध शराब और 2200 पाव बरामद किए थे। इस दौरान मौके से सुरेन्द्र लोधी और सलीम खान को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन मुख्य आरोपी धनराज लोधी मौके से फरार हो गया। MP NEWS : पशुओं की हड्डियों से भरा वाहन पकड़ा गया, गौवंश अवशेष की आशंका पुलिस के मुताबिक धनराज लोधी अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क का अहम हिस्सा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ऋषिकेश मीना ने ₹1 का इनाम घोषित किया है। पुलिस का कहना है कि इनाम की राशि प्रतीकात्मक है, इसका मकसद लोगों का ध्यान आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी की ओर आकर्षित करना है। Bhopal news : नकली परमिट केस में बड़ा झटका, सोम डिस्टलरीज के डी-1 से FL-9 तक सभी लाइसेंस सस्पेंड पुलिस ने यह भी भरोसा दिलाया है कि आरोपी की जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। ₹1 के इनाम ने आम लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि यह अनोखी पहल फरार आरोपी को पकड़ने में कितनी कारगर साबित होती है।
MP NEWS : पशुओं की हड्डियों से भरा वाहन पकड़ा गया, गौवंश अवशेष की आशंका

MP NEWS : झाबुआ। झाबुआ जिले में पशुओं की हड्डियों से भरा एक वाहन पकड़े जाने का मामला सामने आया है। वाहन के अंदर गौवंश के अवशेष होने की सम्भावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। मामले की गंभीरता को नज़र में रखते हुए पूरी रात जांच-पड़ताल चलती रही। जानकारीमें यह पता चला की, झाबुआ यूथ संस्था के सदस्यों ने संदिग्ध वाहन को रोककर झाबुआ कोतवाली पुलिस को तुरंत ही इसकी सूचना दी गई। इसके बाद वाहन और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। MP NEWS : सागर में बेखौफ अपराध, अस्पताल के बाहर नर्स को मारी गोली अलग-अलग जगहों की अनुमति दिखाकर मामला उलझा वाहन चालक द्वारा पुलिस को अलग-अलग स्थानों की अनुमति (परमिशन लेटर) दिखाए गए हैं। ये अनुमतियां जावरा और सरसोद क्षेत्र की बताई जा रही हैं, जो अलग-अलग गौशालाओं और पंचायतों के नाम से जारी हैं। हालांकि इनमें से कई अनुमतियां पुरानी तारीखों की हैं, जिससे इनके सही या फर्जी होने को लेकर संदेह बना हुआ है। रात भर चली जाँच पड़ताल इस मामले को लेकर पुलिस और संबंधित विभागों की टीमों ने देर रात तक दस्तावेजों और वाहन की जांच की है। फिलहाल यह साफ़ नहीं हो पाया है कि हड्डियां किन पशुओं की हैं और प्रस्तुत की गई अनुमतियां वैध हैं या नहीं। नमूनों को परीक्षण के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया चल रही है। Bhopal news : नकली परमिट केस में बड़ा झटका, सोम डिस्टलरीज के डी-1 से FL-9 तक सभी लाइसेंस सस्पेंड पूरी जांच के बाद होगा खुलासा पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पायेगा कि वाहन में गौवंश के अवशेष थे या नहीं। फिलहाल मामला जांचाधीन है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।
MP NEWS : सागर में बेखौफ अपराध, अस्पताल के बाहर नर्स को मारी गोली

MP NEWS : भोपाल/सागर। मध्य प्रदेश में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। तुरंत का मामला सागर जिले के बंडा इलाके से सामने आया है, जहां अस्पताल परिसर के बाहर दिनदहाड़े एक नर्स को गोली मार दी गई जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। इस घटना ने सिर्फ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर ही सवाल नहीं खड़े किए हैं, बल्कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों में कर्मचारियों और मरीजों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता बढ़ा दी है। सागर में दिनदहाड़े नर्स की गोली मारकर हत्या, अस्पताल परिसर की सुरक्षा पर गंभीर सवाल मिली जानकारी के अनुसार, नर्स अपनी ड्यूटी ख़त्म करके अस्पताल परिसर से बाहर निकल रही थीं। उसके गेट के बहार आते ही, पहले से घात लगाए एक हमलावर ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। Bhopal news : नकली परमिट केस में बड़ा झटका, सोम डिस्टलरीज के डी-1 से FL-9 तक सभी लाइसेंस सस्पेंड आरोपी ने एक के बाद एक लगातार तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली नर्स की पीठ में लगी। गंभीर रूप से घायल नर्स मौके पर ही गिर पड़ीं और उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस, कार्यवाही शुरू घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल कर्मचारियों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। Crime Desk | Bhopal : मुनाफे का लालच, फिर गायब हुए लाखों आखिर कौन चला रहा था यह शेयर मार्केट ठगी का खेल? वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे मौके पर बंडा एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि और सागर एएसपी डॉ. संजीव उइके भी मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर स्थानीय पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस का दावा है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में दहशत, कर्मचारियों में आक्रोश इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं। उनका कहना है कि यदि अस्पताल जैसे स्थान भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है। BHOPAL CRIME NEWS : कटर से वार कर फैल रहा था डर, आखिर कौन था वह शख्स जो रात में युवतियों पर कर रहा था हमला ? कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल घटना के बाद विपक्षी दलों ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। दिनदहाड़े अस्पताल के बाहर गोली चलने की घटना ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। MP NEWS : इंदौर में ‘टेक संगम’ का आयोजन, आईटी युवाओं को मिला करियर मार्गदर्शन फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब देखने वाली बात यह होगी कि आरोपी कितनी जल्दी गिरफ्तार होता है और क्या इस घटना के बाद स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम उठाए जाते हैं।
Bhopal news : नकली परमिट केस में बड़ा झटका, सोम डिस्टलरीज के डी-1 से FL-9 तक सभी लाइसेंस सस्पेंड

भोपाल। मध्य प्रदेश में नकली परमिट और अवैध शराब परिवहन के मामले में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल ने सोम डिस्टलरीज समूह के सभी प्रमुख लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 4 फरवरी 2026 से लागू हो गया है। BHOPAL POLITICAL NEWS : एमपी में सियासत गरमाई, जीतू पटवारी बोले किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है आदेश के तहत सोम डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड, सेहतगंज (रायसेन) और सोम डिस्टलरीज एंड ब्रेवरीज, रोजराचक (रायसेन) के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं। इसमें डी-1, एफएल-9, सीएस-1 सहित कंपनी के सभी अहम लाइसेंस शामिल हैं। कोर्ट में आरोप साबित, दोषसिद्धि बरकरार इस मामले में देपालपुर की अपर सत्र न्यायालय ने नकली शराब परिवहन परमिट तैयार करने के आरोपों को सिद्ध माना है। कोर्ट में यह साबित हुआ कि कंपनी द्वारा कूटरचित दस्तावेज और फर्जी बिल्टी का इस्तेमाल किया गया। साथ ही शासन को राजस्व नुकसान पहुंचाने और कंपनी को अवैध रूप से लाभ पहुंचाने की साजिश भी उजागर हुई। BHOPAL CRIME NEWS : कटर से वार कर फैल रहा था डर, आखिर कौन था वह शख्स जो रात में युवतियों पर कर रहा था हमला ? अदालत ने कंपनी के निदेशक और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता को दोषी करार दिया है। कई आरोपियों को कारावास और अर्थदंड की सजा भी सुनाई गई है। हालांकि हाईकोर्ट ने सजा पर फिलहाल रोक लगाई है, लेकिन दोषसिद्धि का आदेश अब भी प्रभावी है। इसी आधार पर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई है। आबकारी अधिनियम के उल्लंघन का मामला आदेश में साफ किया गया है कि यह पूरा मामला आबकारी अधिनियम की धारा 31(1)(ख) और (ग) का उल्लंघन है। वहीं धारा 44 के तहत कंपनी को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया गया है। इसी कानूनी प्रावधान के तहत सभी प्रमुख लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। आबकारी विभाग के अफसरों पर भी गिरी गाज इस केस में विभागीय लापरवाही भी सामने आई है। आबकारी उपनिरीक्षक प्रीति गायकवाड को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। MP NEWS : इंदौर में ‘टेक संगम’ का आयोजन, आईटी युवाओं को मिला करियर मार्गदर्शन अवैध शराब नेटवर्क पर बड़ा प्रहार प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध शराब नेटवर्क पर अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई है। सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि नकली परमिट, अवैध शराब परिवहन और राजस्व चोरी के मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई अन्य शराब कंपनियों के लिए भी कड़ा संदेश मानी जा रही है।
Crime Desk | Bhopal : मुनाफे का लालच, फिर गायब हुए लाखों आखिर कौन चला रहा था यह शेयर मार्केट ठगी का खेल?

Crime Desk | Bhopal : भोपाल। कम समय में ज्यादा मुनाफा देने का वादा… भरोसा जीतने के लिए शुरुआती रकम वापस… और फिर अचानक खाता ब्लॉक। बीते कुछ समय से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर इसी तरह से लोगों को ठगा जा रहा था। इस साइबर ठगी के बड़े मामले से अब भोपाल पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। शेयर मार्केट में निवेश का झांसा, फिर गायब हुए लाखों….. 9.35 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी केरल से गिरफ्तार साइबर क्राइम ब्रांच ने शेयर मार्केट निवेश के नाम पर लगभग 9 लाख 35 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इस पुरे मामले में दुबई में बैंक खाता बेचने वाले मुख्य आरोपी को केरल के कालीकट एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। BHOPAL CRIME NEWS : कटर से वार कर फैल रहा था डर, आखिर कौन था वह शख्स जो रात में युवतियों पर कर रहा था हमला ? आरोपी की पहचान निजामुद्दीन, निवासी केरल के रूप में की गई है, जबकि आरोपी विदेश फरार होने की फिराक में था। पहले भी 12 आरोपियों की गिरफ्तारियां पुलिस अधिकारियों ने बताया की इस गिरोह के 12 सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए गए है। निजामुद्दीन इस पूरे नेटवर्क में अहम भूमिका निभा रहा था, जो फर्जी खातों को बेचने और रकम बाहर भेजने का काम किया करता था। दुबई से निकाली गई ठगी की रकम जांच में पता चला की दुबई में एटीएम के जरिए ठगी की गई राशि को निकाला गया। आरोपी अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग सुविधाओं और अन्य देशों में उपलब्ध सेवाओं का उपयोग कर रकम को ट्रेस होने से बचने का पूरा प्रयास करते थे। MP NEWS : इंदौर में ‘टेक संगम’ का आयोजन, आईटी युवाओं को मिला करियर मार्गदर्शन ठगी का जाल बिछाने का तरीका साइबर क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपी लोगों को शेयर मार्केट में निवेश से जुड़े मैसेज भेजते थे कम समय में ज्यादा मुनाफे का लालच देते थे बड़ी और नामी कंपनियों के नाम का इस्तेमाल करते थे भरोसा जीतने के लिए पहली बार निवेश की गई राशि लौटा देते थे बड़ी रकम इन्वेस्ट करते ही खाते को ब्लॉक कर देते थे व्हाट्सऐप से संपर्क, फर्जी खातों का खेल मुख्य रूप से आरोपी संपर्क के लिए व्हाट्सऐप नंबरों का इस्तमाल करते थे। गिरोह फर्जी बैंक खाते खुलवाकर उन्हें महंगे दामों पर साइबर ठगों को बेच दिया करते थे। जैसे ही खाते में पैसे आते थे आरोपी रकम निकालकर विदेश भाग जाते थे। BHOPAL POLITICAL NEWS : एमपी में सियासत गरमाई, जीतू पटवारी बोले किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है फिलहाल साइबर क्राइम ब्रांच इस मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस ने बताया है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश चल रही है और आगे और भी खुलासे होने की सम्भावना हैं।
BHOPAL CRIME NEWS : कटर से वार कर फैल रहा था डर, आखिर कौन था वह शख्स जो रात में युवतियों पर कर रहा था हमला ?

BHOPAL CRIME NEWS : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते कुछ दिनों से यह बात लगातार सुनने को मिल रही थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति रात के समय सड़क पर चलती युवतियों पर हमला कर रहा है। सबसे पहले पिपलानी क्षेत्र से इस तरह की घटनाएं सामने आईं, जिसके बाद शहर के अन्य इलाकों में भी डर का माहौल बन गया। इन घटनाओं के बीच एक सवाल हर किसी के मन में घर कर गया था आखिर वह व्यक्ति कौन है और वह ऐसा क्यों कर रहा है? MP NEWS : इंदौर में ‘टेक संगम’ का आयोजन, आईटी युवाओं को मिला करियर मार्गदर्शन 6 दिन से फरार आरोपी को पुलिस ने मिनाल क्षेत्र से पकड़ा अब पुलिस ने इस बात से पर्दा उठाते हुए युवतियों पर कटर से हमला करने वाले आरोपी को अपनी गिरफ में कर लिया है। जानकारी मिली है की आरोपी बीते छह दिनों से फरार था और एक बार फिर वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। मंगलवार देर रात करीब 2 बजे मिनाल इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर FRV टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। मालूम हुआ है कि आरोपी अयोध्या नगर और छोला इलाके में फिर से हमला करने की योजना बना रहा था। Bhopal Crime News : पिपलानी इलाके में नाबालिग की मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई मोबाइल गेम की लत की आशंका CCTV फुटेज से हुई पहचान पुलिस ने बताया कि घटनास्थलों के आसपास लगे CCTV कैमरों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई थी। इसके बाद अलग-अलग टीमें उसकी तलाश में लगाई गई थीं। आरोपी को मोटरसाइकिल से भागते हुए देखा गया, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। कटर से वार कर फैल रहा था डर, पत्नी से विवाद के बाद बदला व्यवहार पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान भरत अहिरवार के रूप में हुई है। वह नशे का आदी बताया जा रहा है और गिरफ्तारी के समय भी नशे की हालत में था। आरोपी अपने पास एक बड़ा कटर रखता था, जिससे वह राह चलती युवतियों को घायल करता था। पुलिस की दी जानकारी के तहत पत्नी से विवाद के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आया और उसने राह चलती युवतियों को निशाना बनाना शुरू किया। Bhopal Crime News : पिपलानी इलाके में नाबालिग की मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई मोबाइल गेम की लत की आशंका कई जिलों से जुड़े सुराग जांच में पता चला की आरोपी निशातपुरा इलाके में मजदूरी का काम करता था। उसके पास से मिली मोटरसाइकिल सागर जिले की बताई जा रही है, जबकि मोबाइल सिम शहडोल पते पर दर्ज है। आरोपी सोशल मीडिया पर भरत अहिरवार नाम से इंस्टाग्राम आईडी भी चला रहा था। पारिवारिक विवाद के बाद किया अपराध प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी के बाद वह मानसिक रूप से असंतुलित हो गया और राह चलती युवतियों को निशाना बनाने लगा। आरोपी दो बच्चों और पत्नी के साथ रहता था। Bhopal Crime Update : भोपाल रेलवे स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, 311 जीवित कछुए बरामद पुलिस का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले को लेकर जल्द आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।
MP NEWS : इंदौर में ‘टेक संगम’ का आयोजन, आईटी युवाओं को मिला करियर मार्गदर्शन

MP NEWS : इंदौर | तेजी से बदलती आईटी इंडस्ट्री में युवाओं और कार्यरत पेशेवरों के सामने आने वाली चुनौतियों समझ और उनके उपायों के उद्देश्य से बद्रीनाथ जिला आईटी मिलन, इंदौर द्वारा ‘टेक संगम’ का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 1 फरवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रेस्टीज कॉलेज यूजी कैंपस, स्कीम नंबर 74, विजय नगर, इंदौर में संपन्न किया गया। इस आयोजन खास तौर पर आईटी प्रोफेशनल्स, आईटी जॉब सीकर्स (कॉलेज पासआउट्स) और फाइनल ईयर के आईटी विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था, जिससे उन्हें आईटी इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों को समझने में आसानी हो सकें और अपने करियर से जुड़े सवालों के जवाब पा सकें। BHOPAL POLITICAL NEWS : एमपी में सियासत गरमाई, जीतू पटवारी बोले किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह था की वर्तमान आईटी परिवेश में तेजी से हो रहे परिवर्तनों के कारण युवाओं में उत्पन्न हो रही भ्रम की स्थिति को दूर करना और उन्हें स्पष्ट मार्गदर्शन प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के पहले सत्र में प्रतिभागियों को तीन समूहों में विभाजित कर दिया गया, जहां पर कई अनुभवी आईटी विशेषज्ञों ने एक साझा मंच पर उनके प्रश्नों का समाधान किया। इसके बाद सम्मेलन कक्ष में पैनल चर्चा भी आयोजित की गई थी , जिसमें श्री स्वप्निल पारखिया, श्रीमती अनुभा माखीजा और श्री प्रवीन राठौर ने आईटी इंडस्ट्री में बदलते ट्रेंड्स, कुछ जरुरी स्किल्स और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार रखें। फिर इसके बाद प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने का मौका मिला। इस बीच आईटी प्रोफेशनल्स की एकजुटता, संगठन और राष्ट्रीय निर्माण में तकनीकी प्रतिभा की भूमिका पर भी मुख रूप से चर्चा की गई। Bhopal Crime News : पिपलानी इलाके में नाबालिग की मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई मोबाइल गेम की लत की आशंका नेटवर्किंग सत्र और हाई टी के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने आपस में संवाद किया और अपने अनुभव साझा किए। ‘टेक संगम’ जैसे आयोजन से यह संदेश मिलता है कि जब आईटी प्रोफेशनल्स संगठित होकर सीखते हैं साथ ही मार्गदर्शन साझा करते हैं और आगे बढ़ते हैं, तो इसका सकारात्मक प्रभाव सिर्फ उनके करियर पर ही नहीं पड़ता बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी अहम योगदान देता है।
BHOPAL POLITICAL NEWS : एमपी में सियासत गरमाई, जीतू पटवारी बोले किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है

BHOPAL POLITICAL NEWS : भोपाल। अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील को लेकर मध्यप्रदेश की राजनीति गरमाई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस समझौते को सीधे तरीके से किसानों के हितों के विरोध में बताया है। उन्होंने भोपाल में आयोजित किये गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार दोनों पर तीखा हमला बोला। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का कहना है कि ट्रेड डील के बाद प्रधानमंत्री से माला पहनकर जश्न मनाया जा रहा है और ऐसा दिखाया जा रहा है की जैसे देश को बहुत भारी लाभ होने वाला हो, जो की सच्चाई तो यह है की आज देश का किसान खुद को सबसे ज्यादा ठगा हुआ महसूस कर रहा है। Bhopal Crime News : पिपलानी इलाके में नाबालिग की मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई मोबाइल गेम की लत की आशंका टैरिफ को लेकर उठाए सवाल जीतू पटवारी कहना है की इस ट्रेड डील के मुताबिक अमेरिका के कृषि से जुड़े सामान और ड्राई फ्रूट्स भारत में जीरो प्रतिशत टैरिफ पर आएंगे, जबकि भारत जब अपना कृषि उत्पाद अमेरिका को एक्सपोर्ट करेगा तो उस पर 18 प्रतिशत तक टैरिफ देना पड़ेगा। उन्होंने इसे गंभीर चिंता का विषय बताया और कहा कि किसानों को इस समझौते की सच्चाई समझनी चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि देश के कृषि मंत्री मध्यप्रदेश से आते हैं, लेकिन अब तक इस पूरे मुद्दे पर उनकी ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। एमपी सरकार के कर्ज पर भी हमला प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने कर्ज लेने के मामले में पिछली शिवराज सरकार का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आरोप लगाया कि सरकार प्रतिदिन करीब 213 करोड़ रुपये का कर्ज ले रही है, लेकिन इसके बावजूद न तो किसानों को समर्थन मूल्य मिल रहा है, न लाड़ली बहनों की राशि बढ़ाई गई और न ही युवाओं को रोजगार मिला। उन्होंने पूछा कि आखिर यह पैसा कहां जा रहा है। Bhopal Crime Update : भोपाल रेलवे स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, 311 जीवित कछुए बरामद ओबीसी आरक्षण पर सरकार को घेरा ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार ओबीसी वर्ग को आरक्षण देना ही नहीं चाहती। इसी वजह से भारी-भरकम फीस देकर सरकारी वकीलों को आरक्षण लागू करने के लिए नहीं, बल्कि उसे रोकने के लिए कोर्ट में खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज यह सब देख रहा है और समय आने पर इसका जवाब देगा। कांग्रेस संगठन को लेकर बयान कांग्रेस प्रवक्ताओं को पदमुक्त किए जाने पर जीतू पटवारी ने कहा कि जल्द ही मीडिया की नई टीम सामने होगी। जो लोग मीडिया टीम का हिस्सा नहीं होंगे, उन्हें पार्टी में अन्य दायित्व दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास बहुत काम है और हर कार्यकर्ता को भूमिका मिलेगी। जिलों की कार्यकारिणी को छोटा रखने के AICC के निर्देशों पर उन्होंने कहा कि पार्टी पहले से ही इस दिशा में सोच रही थी और अब निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। छिंदवाड़ा में जंबो कार्यकारिणी के सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां घोषणा AICC के निर्देश आने से पहले हो चुकी थी।
Bhopal Crime News : पिपलानी इलाके में नाबालिग की मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई मोबाइल गेम की लत की आशंका

Bhopal Crime News : भोपाल। भोपाल के पिपलानी क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। श्रीराम कॉलोनी में रहने वाले 14 वर्षीय अंश साहू की सोमवार को उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मिलीं जानकारी के अनुसार, घटना के समय अंश घर में अकेला था। उसके माता-पिता और अन्य परिजन ननिहाल में एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए हुए थे। दोपहर में जब परिवार वापस लौटा तो घर का दरवाज़ा अंदर से बंद मिला। काफी समय तक आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। परिजनों ने दरवाज़ा खोलकर अंश को अचेत अवस्था में पाया और तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Bhopal Crime Update : भोपाल रेलवे स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, 311 जीवित कछुए बरामद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल गेम एंगल पर जांच परिजनों ने पुलिस को बताया कि अंश पिछले कुछ समय से मोबाइल गेम्स का अत्यधिक उपयोग कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, वह अकेले में घंटों गेम खेलता रहता था। इसी दौरान उसके मोबाइल में कुछ संदिग्ध गतिविधियों की आशंका जताई गई है। पुलिस ने अंश का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि किसी ऑनलाइन गेम या अन्य कारणों की इसमें कोई भूमिका थी या नहीं। BHOPAL NEWS UPDATE : सरदार सरोवर विस्थापितों को राहत, मोहन कैबिनेट ने दी फ्री रजिस्ट्री को मंजूरी परिजनों की अपील अंश के परिजनों ने बताया कि वह पढ़ाई में होनहार था और परिवार को उससे बड़ी उम्मीदें थीं। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों और मोबाइल उपयोग पर नजर रखें। परिजनों का कहना है कि सरकार को भी बच्चों के लिए खतरनाक ऑनलाइन कंटेंट और गेम्स पर सख्त निगरानी और नियंत्रण करना चाहिए। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
Bhopal Crime Update : भोपाल रेलवे स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, 311 जीवित कछुए बरामद

Bhopal Crime Update : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र में स्थित संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने चेकिंग के समय वन्यजीव तस्करी के मामले का खुलासा किया है। इस कार्रवाई रेलवे के माध्यम से हो रही अवैध तस्करी का गंभीर पहलू देखने को है। 311 जीवित कछुए दो बैगों से बरामद आरपीएफ स्टाफ ने जांच के दौरान आरोपी के पास मौजूद दो बैगों की तलाशी ली, जिसमें कुल 311 जीवित कछुए पाए गए। कछुओं को बेहद अवैध तरीके से एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया जा रहा था, जिससे वन्यजीव कानूनों का गंभीर उल्लंघन सामने आया। BHOPAL NEWS UPDATE : सरदार सरोवर विस्थापितों को राहत, मोहन कैबिनेट ने दी फ्री रजिस्ट्री को मंजूरी रेलवे कोच अटेंडर गिरफ्तार बताया जा रह है की पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय सिंह राजपूत के रूप में हुई है, जो की रेलवे कोच में अटेंडर का काम करता है। चेकिंग के समय उसके बैग संदिग्ध पाए गए, जिसके बाद जांच करने पर पुरे मामले का खुलासा हुआ। रुपयों के लालच में करता था तस्करी शुरूआती पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ढाई हजार रुपये के लालच में कछुओं को देवास और इंदौर पार्सल करने ले जा रहा था। आरोपी ने बताया कि उसे यह काम आसान कमाई के तौर पर सौंपा गया था। सप्लाई नेटवर्क का खुलासा आरोपी ने पूछताछ में रविंद्र कश्यप नामक व्यक्ति का भी जिक्र किया है। उसके अनुसार, रविंद्र कश्यप ने ही कछुओं की सप्लाई कराने के लिए पैसे का लालच दिया और पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा था। Bhopal EC Update: SIR प्रक्रिया में फॉर्म-7 के गलत इस्तेमाल पर इलेक्शन कमीशन सख्त, कार्रवाई के निर्देश वन विभाग और STF की संयुक्त कार्रवाई मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद संयुक्त कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की विवेचना शुरू की गई, जो फिलहाल जारी है। बरामद किए गए सभी कछुए फिलहाल स्वस्थ बताए जा रहे हैं। वन विभाग ने उन्हें अपनी निगरानी में सुरक्षित स्थान पर रखवाया है, जहां उनकी देखभाल की जा रही है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, STF तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। सूचना मिलते ही वन विभाग और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त कार्रवाई शुरू की गई। शुरुआती पूछताछ में आरोपी अजय सिंह राजपूत ने बताया कि, वो ढाई हजार रुपए के लालच में कछुओं को देवास और इंदौर पार्सल करने ले जा रहा था। आरोपी द्वारा ये भी खुलासा किया गया कि, रविंद्र कश्यप नामक व्यक्ति ने उसे रुपए का लालच देकर कछुओं की सप्लाई कराने को कहा था। MP Diesel Petrol Prices : पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने के संकेत केंद्रीय बजट 2026 के बाद CM मोहन यादव का बयान… आरपीएफ द्वारा की गई कार्रवाई के बाद मामले की विवेचना एसटीएफ द्वारा जारी है। आगे की कारर्वाई जारी फिलहाल, सभी कछुए स्वस्थ हैं और अब उन्हें वन विभाग की निगरानी में रखवा दिया गया है। वहीं, दूसरी तरफ आरोपी के खिलाफर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
BHOPAL NEWS UPDATE : सरदार सरोवर विस्थापितों को राहत, मोहन कैबिनेट ने दी फ्री रजिस्ट्री को मंजूरी

BHOPAL NEWS UPDATE : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप ने बैठक के बाद पत्रकारों को फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने बताया कि सरदार सरोवर परियोजना से विस्थापित 25 हजार 206 आदिवासी परिवारों को अब उनके पट्टों की निशुल्क रजिस्ट्री की सुविधा दी जाएगी। यह मामला पिछले कई वर्षों से रुक हुआ था। सरकार उठाएगी 600 करोड़ का वित्तीय भार कैबिनेट मंत्री का कहना है कि इस फैसले से राज्य सरकार के ऊपर करीब 600 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा, लेकिन सरकार ने बिना किसी भेदभाव के विस्थापित परिवारों को उनका अधिकार दिलाने का निर्णय लिया है। Bhopal EC Update: SIR प्रक्रिया में फॉर्म-7 के गलत इस्तेमाल पर इलेक्शन कमीशन सख्त, कार्रवाई के निर्देश भावांतर योजना से किसानों को मिली राहत बैठक में यह जानकारी दी गई कि भावांतर भुगतान योजना के जरिये किसानों को भुगतान अब दो महीने के भीतर किया जा रहा है। अब तक 7 लाख 10 हजार से ज्यादा किसानों को 1500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित किया जा चूका है। सरकार ने दावा किया कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जहां भावांतर योजना को प्रभावी तरीके से लागू किया गया है। महाकाल लोक की तर्ज पर ‘पशुपतिनाथ लोक’ का लोकार्पण कैबिनेट को यह बताया गया कि महाकाल लोक की तर्ज पर पशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में पहली बार पुष्प महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 40 हजार किसानों ने भाग लिया है। MP Diesel Petrol Prices : पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने के संकेत केंद्रीय बजट 2026 के बाद CM मोहन यादव का बयान… सिंचाई परियोजनाओं को दी मंजूरी कैबिनेट ने बाणसागर परियोजना से जुड़ी दो नई सिंचाई योजनाओं को मंजूरी दी धनवाही लिफ्ट इरीगेशन योजनालागत: 53 करोड़ रुपये | सिंचाई क्षेत्र: 3300 हेक्टेयर बरही सिंचाई परियोजना (कटनी)लागत: 566 करोड़ रुपये | सिंचाई क्षेत्र: 20 हजार हेक्टेयरलाभान्वित किसान: 11 हजार योजनाओं की अवधि 2026–31 तक बढ़ाई गई सरकार ने कई प्रमुख योजनाओं की अवधि 2030–31 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है संबल योजना गौ संवर्धन योजना किशोर कल्याण द्वितीय योजना घरेलू हिंसा पीड़ित सहायता योजना उद्यम एवं सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाएं इन योजनाओं के विस्तार से सरकार पर कुल 15,009 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा। MP NEWS BETUL: बैतूल पिकअप वाहन में क्रूरता से भरे 14 गोवंश बरामद, महाराष्ट्र ले जाए जा रहे थे, दो आरोपी फरार राज्य समाज कल्याण बोर्ड भंग कैबिनेट ने राज्य समाज कल्याण बोर्ड को भंग करने का फैसला लिया है। बोर्ड के कर्मचारियों का महिला एवं बाल विकास विभाग में संविलियन किया जाएगा। क्षेत्रीय विकास पर विशेष फोकस सरकार ने बताया कि मालवा, महाकौशल और ग्वालियर-चंबल क्षेत्रों में विकास कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। सिंचाई, कृषि और सामाजिक कल्याण योजनाओं के जरिए प्रदेश को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।