MP Budget satra 2026 : हंगामे के साथ शुरू एमपी बजट सत्र, सदन की कार्यवाही स्थगित

हाइलाइट्स एमपी बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत, विपक्ष का जोरदार विरोध कफ सिरप, भागीरथपुरा और स्लॉटर हाउस मुद्दों पर सरकार घिरी 4.80 लाख करोड़ रुपये का पेपरलेस बजट पेश होने की तैयारी हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित MP Budget satra 2026 : भोपाल।  मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र इस बार तीखी सियासी बहस के साथ शुरू हुआ। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से हुई, लेकिन सदन में सत्र के पहले ही दिन जोरदार हंगामा देखने को मिला। कफ सिरप जब्ती मामले, इंदौर के भागीरथपुरा प्रकरण और कथित स्लॉटर हाउस कांड को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में दिखे। इसी दौरान तीन मंत्रियों की बर्खास्तगी की मांग भी उठने की आशंका हुई। Ladli Behna Yojana 2026 : पंधाना से लाड़ली बहना की 33वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं को राशि लगातार शोर-शराबे और नारेबाजी के चलते सदन की कार्यवाही हंगामे के कारण कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़ी। सत्र 18 फरवरी से 6 मार्च तक बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च तक चलेगा। कुल 12 बैठकें प्रस्तावित हैं।18 फरवरी को करीब 4.80 लाख करोड़ रुपये का पेपरलेस बजट पेश किया जाएगा। सरकार ने बताया की यह विकास और निवेश केंद्रित बजट है, जबकि विपक्ष कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की रणनीति में है। MBBS student Suicide update : MBBS छात्रा की मौत पर बवाल, रात 11 बजे गर्ल्स हॉस्टल पहुंची पुलिस, कफ सिरप जब्ती पर सियासत प्रदेश के कई जिलों में बड़ी मात्रा में कफ सिरप जब्त किए जाने के बाद नशा नेटवर्क को लेकर राजनीतिक बहस में तेजी हो गई है। विपक्ष का आरोप है कि प्रदेश में नशे का कारोबार अधिक बढ़ रहा है।सरकार का दावा है कि अवैध नशीली दवाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सदन में इस मामले पर विस्तृत आंकड़ों और कार्रवाई की जानकारी मांगी जा सकती है। Ujjain Mahashivratri 2026 : महाशिवरात्रि के लिए सजा बाबा महाकाल का दरबार, पुष्प और रंगोली से निखरी भव्यता भागीरथपुरा प्रकरण इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में हालिया घटनाक्रम को लेकर भी विपक्ष आक्रामक है।विपक्ष इसे कानून-व्यवस्था की विफलता बता रहा है। वहीं सरकार का कहना है कि अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की गई है और स्थिति नियंत्रण में है। स्लॉटर हाउस कांड कथित स्लॉटर हाउस मामले को लेकर भी राजनीतिक बयानबाजी तेज है।विपक्ष प्रशासनिक संरक्षण का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच और तीन मंत्रियों की बर्खास्तगी की मांग उठा सकता है। सरकार का कहना है कि जहां भी अनियमितता मिली, वहां कार्रवाई की गई है। Gwalior Suicide News : पारिवारिक कलह से परेशान बुजुर्ग ने उठाया आत्मघाती कदम बजट और राजनीतिक टकराव सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया गया। परंपरा के अनुसार इसमें सरकार की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं का जिक्र रहा। हालांकि विपक्ष के आक्रामक रुख के कारण सदन का माहौल तनावपूर्ण बना रहा और हंगामे के चलते कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। आने वाले दिनों में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या सरकार अपने विकास एजेंडे को आगे बढ़ा पाती है या फिर विपक्ष के तीखे सवालों के बीच सत्र लगातार टकराव का मंच बना रहता है।  

Ladli Behna Yojana 2026 : पंधाना से लाड़ली बहना की 33वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं को राशि

हाइलाइट्स पंधाना में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित 1.25 करोड़ महिलाओं को 1800 करोड़ की राशि ट्रांसफर 600 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात बस स्टैंड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और रैन बसेरा का भूमिपूजन Ladli Behna Yojana 2026 : खंडवा | पंधाना  खंडवा जिले के पंधाना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हजारों लाड़ली बहनों का जमावड़ा देखने को मिला। हाथों में “धन्यवाद मुख्यमंत्री जी” लिखी तख्तियां लिए महिलाएं बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचीं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त सिंगल क्लिक के जरिए जारी की। इस दौरान प्रदेश की लगभग 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में कुल 1800 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। MBBS student Suicide update : MBBS छात्रा की मौत पर बवाल, रात 11 बजे गर्ल्स हॉस्टल पहुंची पुलिस, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और योजना के माध्यम से उन्हें नियमित आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। पंधाना और खंडवा को विकास कार्यों की सौगात इस अवसर पर पंधाना विधानसभा और खंडवा जिले को 600 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात भी दी गई। प्रमुख विकास कार्य 301.41 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित भाम सिंचाई परियोजना का लोकार्पण 37 करोड़ रुपए लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय, पंधाना का लोकार्पण 11.06 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले संयुक्त एसडीएम कार्यालय भवन, पंधाना का लोकार्पण 2.90 करोड़ रुपए लागत से पंधाना बस स्टैंड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और रैन बसेरा निर्माण कार्य का भूमिपूजन Ujjain Mahashivratri 2026 : महाशिवरात्रि के लिए सजा बाबा महाकाल का दरबार, पुष्प और रंगोली से निखरी भव्यता कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उत्साह का माहौल कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। महिलाओं ने योजना की राशि मिलने पर खुशी जताई और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। राज्य सरकार का कहना है कि लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। Gwalior Suicide News : पारिवारिक कलह से परेशान बुजुर्ग ने उठाया आत्मघाती कदम

MBBS student Suicide update : MBBS छात्रा की मौत पर बवाल, रात 11 बजे गर्ल्स हॉस्टल पहुंची पुलिस,

हाइलाइट्स MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बवाल रात 11:30 बजे गर्ल्स हॉस्टल पहुंची पुलिस वारंट की मांग पर छात्रों से टकराव एक छात्रा से अलग कमरे में पूछताछ परिजन और छात्रों ने की निष्पक्ष जांच की मांग MBBS student Suicide update : भोपाल।  भोपाल में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा रोशनी कलैश की संदिग्ध मौत के बाद मामले में तेजी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही पुलिस की कार्रवाई पर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। शुक्रवार दोपहर परिजन और मेडिकल छात्रों ने कोहेफिजा थाने का घेराव किया, वहीं देर रात पुलिस गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) के गर्ल्स हॉस्टल पहुंच गई, जिससे एक नया विवाद खड़ा हो गया। Ujjain Mahashivratri 2026 : महाशिवरात्रि के लिए सजा बाबा महाकाल का दरबार, पुष्प और रंगोली से निखरी भव्यता देर रात 11:30 बजे हॉस्टल पहुंची पुलिस प्राप्त जानकारी से पता चला की शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे पुलिस टीम जीएमसी के गर्ल्स हॉस्टल के डी ब्लॉक में पूछताछ के लिए पहुंची। छात्रों का आरोप है कि पुलिस बिना वारंट और लिखित आदेश के आई थी। वारंट दिखाने की मांग को लेकर पुलिस और मेडिकल छात्रों के बीच काफी देर तक बहस हुई। इसी तरह यह विवाद रात करीब 2 बजे तक चलता रहा। उसी दौरान महिला कॉन्स्टेबल को भी मौके पर बुलाया गया। Gwalior Suicide News : पारिवारिक कलह से परेशान बुजुर्ग ने उठाया आत्मघाती कदम एक छात्रा से अलग कमरे में पूछताछ पुलिस जिस छात्रा से पूछताछ करने पहुंची थी, वह भी एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की है और उसी पीजी में रहती थी, जहां रोशनी रह रही थी। छात्रों ने बताया की रोशनी की मौत के बाद से ही वह सदमे में थी, इसलिए उसे हॉस्टल में साथ रखा गया था। आरोप है कि पुलिस ने उसे अलग कमरे में बैठाकर करीब एक घंटे तक पूछताछ की। मेडिकल छात्रों का कहना है कि देर रात छात्राओं से पूछताछ करना बिलकुल ठीक नहीं है। वहीं पुलिस का कहना है कि यह जांच का हिस्सा था और केस की सच्चाई जानने के लिए बयान जरूरी हैं। Indore Suicide News : पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने की, दो मासूम बच्चों के सामने आत्महत्या, 10 फरवरी को मिली थी लाश यह मामला 10 फरवरी का है। गांधी मेडिकल कॉलेज की छात्रा रोशनी कलैश का शव कोहेफिजा इलाके के एक प्राइवेट पीजी के बाथरूम में संदिग्ध हालत में मिला था। बताया गया कि सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो साथ की छात्राओं ने दरवाजा खटखटाया। जवाब नहीं मिलने पर गार्ड को बुलाया गया। दरवाजा तोड़ने पर वह अचेत अवस्था में मिली। पास में एक खाली एसिड की बोतल भी मिली थी। उसे हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। Ladli Behna Yojana 33rd Installment: लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी,1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ परिजन और छात्रों का प्रदर्शन रोशनी के परिजन और मेडिकल छात्रों ने आरोप लगाया है कि पुलिस जांच में देरी कर रही है। उनका कहना है कि घटनास्थल को तुरंत सील नहीं किया गया और जिम्मेदार लोगों के बयान समय पर दर्ज नहीं किए गए। छात्रों ने वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराने और विशेष जांच टीम बनाने की मांग की है। जनजातीय संगठनों ने भी इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। BHOPAL NEWS : भोपाल में सड़क चौड़ीकरण की बड़ी कार्रवाई, केसर बस्ती की 90 झुग्गियां हटेंगी पुलिस का पक्ष पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे केवल पूछताछ के लिए हॉस्टल गए थे। जांच में सहयोग करने की अपील की गई थी। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार छात्रा के मोबाइल से पढ़ाई के तनाव से जुड़े संदेश मिले हैं, लेकिन परिजन और छात्र इस पहलू को अंतिम निष्कर्ष मानने को तैयार नहीं हैं। Fake IAS Officer Reached Ministry : फर्जी IAS बनकर GAD अफसर से ट्रांसफर कराने पहुंचा युवक फिलहाल जांच जारी मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है। वहीं छात्र और परिजन निष्पक्ष और तेज जांच की मांग पर अड़े हुए हैं।  

Ujjain Mahashivratri 2026 : महाशिवरात्रि के लिए सजा बाबा महाकाल का दरबार, पुष्प और रंगोली से निखरी भव्यता

हाइलाइट्स महाशिवरात्रि पर सजा बाबा महाकाल का दरबार मंदिर परिसर में विशेष पुष्प सज्जा रंगोली से सुसज्जित हुआ प्रवेश द्वार सुरक्षा और व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम Ujjain Mahashivratri 2026 : उज्जैन।  श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में पुष्प सज्जा एवं रंगोली सज्जा की जा रही। उज्जैन, दिनांक 14 फरवरी 2026। महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष तैयारियां जोरों पर हैं। बाबा महाकाल के दरबार को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने के लिए मंदिर परिसर में पुष्प सज्जा और रंगोली सज्जा की जा रही है। Gwalior Suicide News : पारिवारिक कलह से परेशान बुजुर्ग ने उठाया आत्मघाती कदम देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर प्रबंधन ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। गर्भगृह से लेकर मुख्य प्रवेश द्वार तक फूलों की विशेष सजावट की जा रही है। विभिन्न रंगों के ताजे फूलों से पूरा परिसर महक उठा है। मंदिर परिसर में बनाई जा रही रंगोली भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कलाकारों द्वारा शिव तांडव, त्रिशूल, डमरू और ओम के प्रतीकों को रंगों के माध्यम से उकेरा जा रहा है। Indore Suicide News : पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने की, दो मासूम बच्चों के सामने आत्महत्या, महाशिवरात्रि के दिन भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार और पूजन-अर्चन किया जाएगा। श्रद्धालु रात्रि जागरण, अभिषेक और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु सुव्यवस्थित ढंग से दर्शन कर सकें।

Gwalior Suicide News : पारिवारिक कलह से परेशान बुजुर्ग ने उठाया आत्मघाती कदम

हाइलाइट्स ग्वालियर के नेहरू कॉलोनी में घटना 95 वर्षीय बुजुर्ग ने लाइसेंसी राइफल से दी जान कमरे से बरामद हुआ सुसाइड नोट नोट में पारिवारिक कलह का जिक्र Gwalior Suicide News : ग्वालियर।  ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में स्थित नेहरू कॉलोनी में शुक्रवार रात एक दुखद घटना सामने आई है। 95 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने घर में लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बन गया। Indore Suicide News : पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने की, दो मासूम बच्चों के सामने आत्महत्या, प्राप्त जानकारी में मालूम हुआ है की गोली चलने की आवाज सुनते हुए ही परिजन कमरे की तरफ भागे चले आये, लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाही शुरू की। कमरे में राइफल के साथ मिला शव पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रामाधार (95) पुत्र मंगाराम गुप्ता, निवासी 80-A नेहरू कॉलोनी के रूप में की गई है। वे डेयरी व्यवसाय से जुड़े थे। वर्तमान में डेयरी का संचालन उनके बेटे सुरेश चंद्र गुप्ता द्वारा किया जा रहा है। बताया गया है कि घटना के समय रामाधार अपने कमरे में अकेले ही थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर में मौजूद थे। अचानक गोली की आवाज सुनाई दी। परिजन कमरे में पहुंचे तो वे खून से लथपथ पड़े थे और पास में उनकी बारह बोर की लाइसेंसी राइफल रखी थी। Fake IAS Officer Reached Ministry : फर्जी IAS बनकर GAD अफसर से ट्रांसफर कराने पहुंचा युवक पुलिस जांच के अनुसार बुजुर्ग ने कुर्सी पर बैठकर राइफल को जमीन पर टिकाया और स्वयं पर फायर किया। गोली उनके पेट में लगकर आर-पार निकल गई। मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। सुसाइड नोट में पारिवारिक क्लेश का जिक्र जानकारी के मुताबिक मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। शुरूआती जानकारी के अनुसार नोट में घर के अंदर चल रहे पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव का विवरण किया गया है। Ladli Behna Yojana 33rd Installment: लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी,1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ सीएसपी अतुल कुमार सोनी के अनुसार, सुसाइड नोट में बड़ी बहू द्वारा परेशान किए जाने की बात लिखी गई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। पुलिस जांच जारी थाटीपुर थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह चौहान का कहना है कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फोरेंसिक जांच भी कराई गई है। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट, पारिवारिक परिस्थितियों और भी कई तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। Bhopal Road Accident : भोपाल में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत…  महत्वपूर्ण सूचना “यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो परिवार या विश्वसनीय लोगों से बातचीत करें। जरूरत पड़ने पर पेशेवर सहायता लेना महत्वपूर्ण है। “  

Indore Suicide News : पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने की, दो मासूम बच्चों के सामने आत्महत्या,

हाइलाइट्स इंदौर के रावजी बाजार इलाके की घटना पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया गंभीर कदम घटना के समय घर में मौजूद थे दो मासूम बच्चे पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर देखा अंदर का दृश्य Indore Suicide News : इंदौर / रावजी बाजार।  इंदौर के रावजी बाजार इलाके में शुक्रवार रात एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर पर अपने घर में आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के समय उसके दो छोटे बच्चे घर में मौजूद थे। Fake IAS Officer Reached Ministry : फर्जी IAS बनकर GAD अफसर से ट्रांसफर कराने पहुंचा युवक जानकारी में बताया जा रहा है कि विवाद के बाद युवक भावनात्मक तनाव में था। इसी दौरान उसने घर के अंदर गंभीर कदम उठा लिया। लगातार बच्चों के रोने और चीखने की आवाज आने पर  आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दरवाजा बंद मिलने पर, उसे तोड़कर पड़ोसी अंदर दाखिल हुए। अंदर का दृश्य देख सभी हैरान रह गए। सूचना मिलते ही रावजी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया गया है। Ladli Behna Yojana 33rd Installment: लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी,1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ होटल में करता था काम पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मनोज पिता कल्याण जाटव, निवासी राधा गोविंद का बगीचा, के रूप में की गई है। वह किराए के मकान में रहता था और सरवटे बस स्टैंड के पास एक होटल में खाना बनाने का काम करता था। पत्नी बेटी को लेकर चली गई थी परिजनों के मुताबिक शुक्रवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी अपनी एक साल की बेटी को लेकर रिश्तेदार के यहां चली गई थी। घटना के समय घर में तीन साल और दो साल के दो मासूम बच्चे मौजूद थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। Bhopal Road Accident : भोपाल में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत… पुलिस जांच जारी प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। महत्वपूर्ण जानकारी यदि आप या आपका कोई परिचित भावनात्मक तनाव या मानसिक परेशानी से गुजर रहा है, तो अपने परिवार, मित्रों या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें। BHOPAL NEWS : भोपाल में 12 फरवरी को भवन विकास निगम की कार्यशाला, CM डॉ. मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि जरूरत पड़ने पर पेशेवर मदद लेना बेहद जरूरी है। आपात स्थिति में नजदीकी अस्पताल या स्थानीय हेल्पलाइन से तुरंत संपर्क करें।  

Fake IAS Officer Reached Ministry : फर्जी IAS बनकर GAD अफसर से ट्रांसफर कराने पहुंचा युवक

हाइलाइट्स मंत्रालय में फर्जी IAS बनकर पहुंचा युवक खुद को 2019 बैच का अधिकारी बताया पोस्टिंग कराने की कर रहा था मांग पूछताछ में खुली सच्चाई Fake IAS Officer Reached Ministry : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में हाई सिक्योरिटी के बाद भी एक युवक फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) तक पहुंच गया। Ladli Behna Yojana 33rd Installment: लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी,1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ उसने खुद को साल 2019 बैच का आईएएस अफसर बताते हुए अधिकारियों से मुलाकात की और अपनी ही पोस्टिंग कराने की मांग करने लगा। यह पूरा ममला पूछताछ करने दौरान सामने आया जब अधिकारियों को उसकी बातों पर शक हुआ। पूछताछ के बाद मामला साफ हुआ कि युवक असली अधिकारी नहीं, बल्कि खुद को आईएएस बताकर मंत्रालय पहुंचा था। “सरकार मेरी पोस्टिंग करना भूल गई” जानकारी के अनुसार, युवक ने अपना नाम योगेंद्र सिंह चौहान बताया। वह सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव के केबिन तक पहुंच गया और पूरे आत्मविश्वास के साथ खुद को 2019 बैच का आईएएस अधिकारी बताया। उसने कहा कि सरकार उसकी पदस्थापना के आदेश जारी करना भूल गई है, इसलिए वह स्वयं मंत्रालय आकर अपनी पोस्टिंग और ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी करवाना चाहता है। Bhopal Road Accident : भोपाल में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत… युवक ने यह भी दावा किया कि वह इंदौर के पूर्व कलेक्टर मनीष सिंह और आशीष सिंह के साथ काम कर चुका है और वे उसे अच्छी तरह जानते हैं। यहां तक कि उसने अधिकारियों से यह तक कह दिया कि वह उनसे फोन पर बात भी करा सकता है। सवालों के घेरे में टूटा आत्मविश्वास अधिकारियों को युवक की बातों में असंगति नजर आई। जब उससे प्रशासनिक प्रक्रिया, बैच डिटेल और कैडर से जुड़े तकनीकी सवाल पूछे गए, तो वह घबराने लगा और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उसकी हरकतें और जवाब देखकर अधिकारियों को स्पष्ट हो गया कि वह कोई वास्तविक आईएएस अधिकारी नहीं है। इसके बाद उसे मंत्रालय सुरक्षा बल के हवाले कर दिया गया। BHOPAL NEWS : भोपाल में 12 फरवरी को भवन विकास निगम की कार्यशाला, CM डॉ. मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि मानसिक स्थिति को देखते हुए नहीं हुई कार्रवाई मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारियों द्वारा की गई पूछताछ में यह सामने आया कि युवक की मानसिक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं है। प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हुआ कि अत्यधिक पढ़ाई और दबाव के कारण उसकी मानसिक स्थिति प्रभावित हुई है और वह खुद को काल्पनिक रूप से आईएएस अधिकारी मानने लगा था। स्थिति को देखते हुए उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया। उसके परिजनों को बुलाकर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया गया। BHOPAL NEWS : भोपाल में सड़क चौड़ीकरण की बड़ी कार्रवाई, केसर बस्ती की 90 झुग्गियां हटेंगी सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल इस घटना के बाद मंत्रालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं कि हाई सिक्योरिटी जोन में एक युवक कैसे अफसरों के केबिन तक पहुंच गया। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि समय रहते स्थिति स्पष्ट हो गई और कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ।  

Ladli Behna Yojana 33rd Installment: लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी,1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ

हाइलाइट्स आज जारी होगी लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में 1500 रुपये ट्रांसफर सीएम मोहन यादव पंधाना (खंडवा) से करेंगे राशि जारी ई-केवाईसी पूरी नहीं होने पर अटक सकता है भुगतान Ladli Behna Yojana 33rd Installment: खंडवा। लाडली बहना योज।ना की 33वीं किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्यप्रदेश की करीब 1.25 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में आज 1500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे Bhopal Road Accident : भोपाल में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत… यह राशि खंडवा जिले के पंधाना में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान जारी की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Mohan Yadav डीबीटी (Direct Bank Transfer) के जरिए सिंगल क्लिक से सीधे महिलाओं के खातों में राशि भेजेंगे। पंधाना में होगा विशेष कार्यक्रम खंडवा के पंधाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 33वीं किस्त जारी करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शुभारंभ भी करेंगे। BHOPAL NEWS : भोपाल में 12 फरवरी को भवन विकास निगम की कार्यशाला, CM डॉ. मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि इससे पहले योजना की 32वीं किस्त नर्मदापुरम से जारी की गई थी। उस समय 16 जनवरी को महिलाओं के खातों में कुल 1856 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। किन्हें मिलेगा लाभ? 33वीं किस्त का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिन्होंने योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया है जो पात्रता की सभी शर्तों को पूरा करती हैं जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें भुगतान में दिक्कत आ सकती है। ऐसे मामलों में राशि खाते में ट्रांसफर नहीं होगी। BHOPAL NEWS : भोपाल में सड़क चौड़ीकरण की बड़ी कार्रवाई, केसर बस्ती की 90 झुग्गियां हटेंगी ई-केवाईसी के लिए लाभार्थियों को समग्र पोर्टल पर जाकर आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन कराना होगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही किस्त की राशि प्राप्त होगी। ऐसे चेक करें बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। मोबाइल नंबर और OTP से लॉग इन करें। होम पेज पर ‘फाइनल लिस्ट’ विकल्प पर क्लिक करें। मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। OTP डालकर ‘सबमिट’ करें। अपने जिले, लोकल बॉडी, ग्राम पंचायत या वार्ड का चयन करें। स्क्रीन पर खुली बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक करें। Suniel Shetty Mahakal Darshan: ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद सुनील शेट्टी ने बेटे अहान के साथ किए महाकाल के दर्शन

Bhopal Road Accident : भोपाल में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत…

हाइलाइट्स आनंद नगर में देर रात ट्रक-बाइक की टक्कर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मृतक प्रवेश जाटव टैंट हाउस में करता था काम ट्रक चालक मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी Bhopal Road Accident : भोपाल।  राजधानी भोपाल के आनंद नगर क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। रात करीब 11:30 बजे एक आयसर ट्रक ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया था। BHOPAL NEWS : भोपाल में 12 फरवरी को भवन विकास निगम की कार्यशाला, CM डॉ. मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि मृतक की पहचान और घटना की जानकारी पिपलानी थाना पुलिस ने बताया की, मृतक की पहचान प्रवेश जाटव (30) के रूप में की गई है। आनंद नगर के करीब एक टैंट हाउस में वह काम करता था। मंगलवार रात वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान आनंद नगर रायसेन रोड पर पीछे से आए एक आयसर ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। BHOPAL NEWS : भोपाल में सड़क चौड़ीकरण की बड़ी कार्रवाई, केसर बस्ती की 90 झुग्गियां हटेंगी परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ प्रवेश जाटव दो छोटे बच्चों एक बेटे और एक बेटी का पिता था। बेहतर रोजगार की तलाश में वह पिछले तीन वर्षों से भोपाल में रह रहा था। वह मूल रूप से रायसेन जिले के सुल्तानपुर का निवासी था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। Suniel Shetty Mahakal Darshan: ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद सुनील शेट्टी ने बेटे अहान के साथ किए महाकाल के दर्शन  पुलिस कर रही जांच पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।    

BHOPAL NEWS : भोपाल में 12 फरवरी को भवन विकास निगम की कार्यशाला, CM डॉ. मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि

हाइलाइट्स 12 फरवरी 2026 को भोपाल के रवीन्द्र भवन में क्षमता संवर्धन कार्यशाला करीब 2,000 अभियंता और तकनीकी अधिकारी लेंगे भाग डिजिटल परियोजना प्रबंधन प्रणाली PMS 2.0 का शुभारंभ राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर BHOPAL NEWS :  भोपाल।  मध्यप्रदेश सरकार 12 फरवरी 2026 को भोपाल के रवीन्द्र भवन में एक खास कार्यशाला का आयोजन करने जा रही है। यह कार्यक्रम लोक निर्माण विभाग और मध्यप्रदेश भवन विकास निगम माध्यम से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूदे होंगे। Suniel Shetty Mahakal Darshan: ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद सुनील शेट्टी ने बेटे अहान के साथ किए महाकाल के दर्शन कार्यक्रम में  2 हजार से ज्यादा अधिकारी इस कार्यशाला में करीब 2,000 अभियंता और तकनीकी अधिकारी हिस्सा लेंगे। ये सभी निर्माण कार्यों से जुड़े विभागों के अधिकारी हैं। क्या  खास होगा कार्यक्रम में ? कार्यक्रम में: प्रशिक्षण कैलेंडर जारी किया जाएगा परियोजना प्रबंधन पुस्तिका का विमोचन होगा नई डिजिटल प्रणाली PMS 2.0 की शुरुआत होगी BHOPAL NEWS : भोपाल में सड़क चौड़ीकरण की बड़ी कार्रवाई, केसर बस्ती की 90 झुग्गियां हटेंगी क्या है PMS 2.0 ? यह एक डिजिटल सिस्टम है, जिससे सरकारी निर्माण कार्यों की निगरानी आसान होगी। हर परियोजना की समय-सीमा तय रहेगी किसकी क्या जिम्मेदारी है, यह साफ दर्ज रहेगा काम की पूरी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी राष्ट्रीय संस्थानों से समझौता कार्यक्रम में कई बड़े राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू (समझौता) भी किया जाएगा। इससे प्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और तकनीक बेहतर होगी। Bhopal Suicide Case: शाहपुरा और कटारा हिल्स में दो महिलाओं ने की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी क्या फायदा होगा? इस कार्यशाला से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधरेगी पारदर्शिता बढ़ेगी काम समय पर पूरा होगा अभियंताओं को नई तकनीकों की जानकारी मिलेगी सरकार का कहना है कि यह कदम प्रदेश के विकास कार्यों को मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।  

BHOPAL NEWS : भोपाल में सड़क चौड़ीकरण की बड़ी कार्रवाई, केसर बस्ती की 90 झुग्गियां हटेंगी

हाइलाइट्स अयोध्या बायपास को 10 लेन में बदला जा रहा है केसर बस्ती की करीब 90 झुग्गियां हटाने की तैयारी 146 दुकानें पहले ही हटाई जा चुकी हैं धार्मिक स्थल, वार्ड कार्यालय और पुलिस चौकी भी शिफ्ट प्रभावित परिवारों ने पुनर्वास और मुआवजे की मांग उठाई भोपाल। राजधानी भोपाल में अयोध्या बायपास को 10 लेन सड़क में बढ़ाया जा रहा है। इस बड़े प्रोजेक्ट के कारण रास्ते में आने वाली कई दुकानें, मकान, धार्मिक स्थल और सरकारी भवन हटाए जा रहे हैं। अब केसर बस्ती की करीब 90 झुग्गियों को भी हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। BHOPAL NEWS : भोपाल में सड़क चौड़ीकरण की बड़ी कार्रवाई: केसर बस्ती की 90 झुग्गियां हटेंगी प्रशासन ने यहां रहने वाले परिवारों को नोटिस जारी किये  हैं। हालांकि, अभी तक विस्थापन या पुनर्वास की स्पष्ट व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके वजह से लोग परेशान हैं। 10 लेन बनेगी 16 किलोमीटर लंबी सड़क नेशनल हाईवे-146 पर आशाराम तिराहा से रत्नागिरी तिराहे तक करीब 16 किलोमीटर लंबी सड़क को 10 लेन में विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत आनंद नगर में एक फ्लाईओवर भी बनाया जाएगा। अब तक 146 दुकानें हटाई जा चुकी हैं। इसके अलावा तीन धार्मिक स्थल, एक वार्ड कार्यालय और एक पुलिस चौकी को भी शिफ्ट किया जा रहा है। Suniel Shetty Mahakal Darshan: ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद सुनील शेट्टी ने बेटे अहान के साथ किए महाकाल के दर्शन पुनर्वास और मुआवजे की मांग केसर बस्ती में करीब 90 परिवार लंबे समय से रह रहे हैं। प्रशासन के नोटिस के बाद परिवारों में चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि उन्हें न तो उचित मुआवजा मिला है और न ही रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी दी गई है। प्रभावित परिवारों ने मांग की है कि बिना पुनर्वास और मुआवजे की व्यवस्था किए उन्हें न हटाया जाए।    

Suniel Shetty Mahakal Darshan: ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद सुनील शेट्टी ने बेटे अहान के साथ किए महाकाल के दर्शन

हाइलाइट्स अभिनेता सुनील शेट्टी ने उज्जैन में किए बाबा महाकाल के दर्शन बेटे अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता पर जताया आभार 20 दिनों में दूसरी बार पहुंचे महाकाल मंदिर मंदिर समिति ने किया स्वागत और सम्मान Suniel Shetty Mahakal Darshan:  उज्जैन | अभिनेता सुनील शेट्टी आज उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए इसके साथ ही पुरे विधि-विधान से पूजा की। दर्शन के समय उन्होंने बाबा के दूल्हा स्वरूप के दर्शन किए और “जय श्री महाकाल” का जयकारा लगाया। Bhopal Suicide Case: शाहपुरा और कटारा हिल्स में दो महिलाओं ने की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी मंदिर के पुजारी पंडित आशीष पुजारी और पंडित दिनेश पुजारीने कहा कि सुनील शेट्टी बाबा महाकाल के भक्त हैं और समय मिलने पर उज्जैन दर्शन के लिए आते रहते हैं। करीब 20 दिन पहले भी वे महाकाल मंदिर आए थे। ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के लिए जताया आभार दर्शन के बाद सुनील शेट्टी ने कहा कि 20 दिनों के भीतर दूसरी बार महाकाल के दरबार पहुंचना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि बेटे अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के लिए उन्होंने बाबा से प्रार्थना की थी। Indore Crime News : इंदौर में अवैध नशे के विवाद में चाकूबाजी, 16 साल का नाबालिग घायल साथ ही उन्होंने बताया कि यह फिल्म देश के जवानों को समर्पित है और इसकी सफलता बाबा महाकाल के आशीर्वाद से मिली है। मंदिर समिति ने किया सम्मान महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी और सिम्मी यादव ने उनका स्वागत किया। Indore Police Loot Case : व्यापारी से लूट में दो सिपाही गिरफ्तार, 4 आरोपी कोर्ट में पेश गौरतलब है कि 21 जनवरी को भी सुनील शेट्टी अपने परिवार के साथ महाकाल मंदिर आए थे और परिवार की खुशहाली की कामना की थी।