REWA CRIME NEWS : पति ने पत्नी के निजी वीडियो किए वायरल, गिरफ्तार

हाइलाइट्स रीवा में पति ने पत्नी के निजी वीडियो सोशल मीडिया पर किए वायरल दहेज विवाद के बाद वीडियो वायरल करने का आरोप फरारी के दौरान ससुराल पहुंचकर दी जान से मारने की धमकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा REWA CRIME NEWS : रीवा। जिले में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी के निजी पलों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। MP Congress Protest 2026 : भोपाल में महिला कांग्रेस का बजट से पहले प्रदर्शन, ‘रसोई संसद’ लगाकर सरकार को घेरा समान थाना क्षेत्र का मामला घटना रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक आरोपी शिवम साहू, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर है, अपनी पत्नी के साथ बिताए गए निजी पलों के वीडियो यह कहकर बनाता था कि वह बाहर रहता है और उन्हें देखकर पत्नी को याद कर लिया करेगा। बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि पत्नी द्वारा दहेज की मांग पूरी करने से इनकार करने पर आरोपी ने उन्हीं अंतरंग पलों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। Betul Protest News : बैतूल में ट्रेचिंग ग्राउंड पर बवाल, नगरपालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी शादी के बाद से प्रताड़ना का आरोप पीड़िता के भाई अजय साहू के अनुसार, उसकी बहन की शादी 10 मई 2025 को झूला निवासी शिवम साहू से हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी लगातार दहेज की मांग कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी मुंबई भाग गया और लंबे समय से फरार चल रहा था। CBSE 10th Board Exam : 9 लाख छात्र एक साथ दे रहे अंग्रेजी का पेपर, CCTV-जैमर से कड़ी निगरानी फरारी के दौरान ससुराल पहुंचा, दी धमकी मामले में नया मोड़ तब आया जब 12 फरवरी 2026 को आरोपी पल्सर बाइक से मऊगंज जिले के तिलैया गांव स्थित अपनी ससुराल पहुंच गया। आरोप है कि वह धारदार हथियार लेकर आया था और परिजनों को जान से मारने की धमकी देने लगा। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और समान थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। CBSE 10th Board Exam : 9 लाख छात्र एक साथ दे रहे अंग्रेजी का पेपर, CCTV-जैमर से कड़ी निगरानी पुलिस की कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक के अनुसार, आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पीड़ित परिवार आरोपी की धमकियों से सहमा हुआ है। MORENA NEWS: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही, 6 ठेले और सांची दुकान क्षतिग्रस्त गंभीर चेतावनी यह घटना एक बार फिर रिश्तों में भरोसे के टूटने और साइबर अपराध के बढ़ते खतरे की गंभीर चेतावनी देती है। निजी पलों का दुरुपयोग कर ब्लैकमेल या बदला लेने जैसी घटनाएं समाज के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं।
MP Congress Protest 2026 : भोपाल में महिला कांग्रेस का बजट से पहले प्रदर्शन, ‘रसोई संसद’ लगाकर सरकार को घेरा

हाइलाइट्स भोपाल में महिला कांग्रेस ने बजट से पहले किया प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ‘रसोई संसद’ लगाकर जताया विरोध खाली गैस सिलेंडर, चूल्हा और थाली के साथ महंगाई पर हमला महिला हितैषी बजट नहीं तो वित्त मंत्री निवास घेराव की चेतावनी MP Congress Protest 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के आगामी बजट को लेकर राजधानी में प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ‘रसोई संसद’ लगाकर महिलाओं ने खाली गैस चूल्हा, घरेलू गैस सिलेंडर, खाली थाली और कढ़ाई के साथ विरोध जताया। प्रदर्शन के समय महिलाओं ने महंगाई और रसोई खर्च को मुद्दा बनाते हुए सरकार से महिला हितैषी बजट की भी मांग की है। Betul Protest News : बैतूल में ट्रेचिंग ग्राउंड पर बवाल, नगरपालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी सरकार को घेरा रसोई के मुद्दों पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा है कि बढ़ती महंगाई से रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। गैस सिलेंडर की कीमत, खाद्य सामग्री के दाम और घरेलू खर्च को लेकर सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया ने कहा कि अगर बजट में महिलाओं और रसोई से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता नहीं दी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। CBSE 10th Board Exam : 9 लाख छात्र एक साथ दे रहे अंग्रेजी का पेपर, CCTV-जैमर से कड़ी निगरानी वित्त मंत्री के निवास घेराव की चेतावनी रीना बोरासी सेतिया ने साफ़ कहा कि अगर बजट महिला हितैषी नहीं रहा तो वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के निवास का घेराव किया जाएगा। महिला कांग्रेस ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण और घरेलू बजट को राहत देने की मांग की है।
Betul Protest News : बैतूल में ट्रेचिंग ग्राउंड पर बवाल, नगरपालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी

हाइलाइट्स गौठाना इलाके में ट्रेचिंग ग्राउंड को लेकर चक्काजाम 15 साल से ट्रेचिंग ग्राउंड हटाने की मांग बीमारियों के बढ़ने का आरोप बड़े आंदोलन की चेतावनी Betul Protest News : बैतूल। शहर के गौठाना क्षेत्र में स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड को लेकर एक बार फिर विवाद छिड़ गया है। नाराज रहवासियों ने ट्रेचिंग ग्राउंड के पहुंच मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और नगरपालिका के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते कचरा ढोने वाले वाहन शहर के अलग-अलग हिस्सों में खड़े रहे। एक भी वाहन ट्रेचिंग ग्राउंड तक नहीं पहुंच सका, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई। CBSE 10th Board Exam : 9 लाख छात्र एक साथ दे रहे अंग्रेजी का पेपर, CCTV-जैमर से कड़ी निगरानी बीते 15 सालो से उठ रही मांग स्थानीय लोगों के अनुसार, वे पिछले 15 वर्षों से ट्रेचिंग ग्राउंड को शहर से बाहर शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि मौजूदा स्थान पर कचरा डंपिंग से आसपास का वातावरण गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। हवा और पानी पर असर, बीमारियों का खतरा रहवासियों के अनुसार: क्षेत्र की हवा प्रदूषित हो चुकी है। भूमिगत जल भी प्रभावित हो रहा है। आसपास के लोगों में त्वचा रोग, डेंगू, मलेरिया और सांस से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं। लोगों का कहना है कि कचरे के ढेर से उठने वाली दुर्गंध और धुआं बच्चों व बुजुर्गों के लिए खासतौर पर खतरनाक साबित हो रहा है। Bhopal Cyber Crime : भोपाल में साइबर ठगों का नया तरीका: अफसरों की फोटो लगाकर कर रहे मैसेज, इंजीनियर को बनाया निशाना ढाई करोड़ खर्च का दावा, कचरा जस का तस नगरपालिका ने ट्रेचिंग ग्राउंड से कचरा हटाने के लिए करीब ढाई करोड़ रुपए खर्च करने का दावा किया है। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि जमीनी हकीकत कुछ और है और कचरे का पहाड़ अब भी जस का तस बना हुआ है। इससे बड़े आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शन कर रहे लोगों ने साफ कहा है कि यदि जल्द ही ट्रेचिंग ग्राउंड को शहर से बाहर शिफ्ट नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। Bhopal Electricity Cut : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती, जानिए आपके क्षेत्र का समय फिलहाल स्थिति को लेकर प्रशासन की ओर से कोई ठोस घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मामले ने शहर की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
CBSE 10th Board Exam : 9 लाख छात्र एक साथ दे रहे अंग्रेजी का पेपर, CCTV-जैमर से कड़ी निगरानी

हाइलाइट्स एमपी बोर्ड के 9 लाख छात्र दे रहे अंग्रेजी का पेपर नकल रोकने CCTV कैमरे और जैमर लगाए गए CBSE 10वीं की परीक्षा भी आज से शुरू भोपाल रीजन में 1.25 लाख छात्र परीक्षा में शामिल CBSE 10th Board Exam : भोपाल। मध्य प्रदेश में आज का दिन लाखों छात्रों के लिए बेहद महतवपूर्ण है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल परीक्षा के तहत मंगलवार को अंग्रेजी का पेपर आयोजित किया गया है। साथ ही खास बात यह है कि इस साल पहली बार करीब 9 लाख छात्र एक साथ परीक्षा में मौजूद हैं। परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू हुई और दोपहर 12 बजे तक चली। प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही छात्रों और अभिभावकों की भीड़ देखने को मिली। Bhopal Cyber Crime : भोपाल में साइबर ठगों का नया तरीका: अफसरों की फोटो लगाकर कर रहे मैसेज, इंजीनियर को बनाया निशाना परीक्षा केंद्रों पर कई सख्त इंतजाम नकल रोकने के लिए इस बार विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। कई केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। संवेदनशील केंद्रों पर जैमर की व्यवस्था की गई है। उड़नदस्ते (फ्लाइंग स्क्वॉड) लगातार निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। Bhopal Electricity Cut : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती, जानिए आपके क्षेत्र का समय भोपाल के प्रज्ञा विद्यालय के छात्र के पिता प्रताप गडेकर ने कहा, “मैंने बेटे से कहा कि चिंता मत करो। सच कहूं तो मैं अपने एग्जाम से ज्यादा उसके एग्जाम में नर्वस हूं।” पहले हो चुके हैं दो पेपर इससे पहले हाईस्कूल के दो पेपर आयोजित हो चुके हैं पहला पेपर उर्दू का दूसरा राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (NSQF) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय का हालांकि इन परीक्षाओं में सभी छात्र शामिल नहीं थे। Gwalior Accident News : कंटेनर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत CBSE 10वीं की आज से परीक्षा भी शुरू मंगलवार से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। छात्र सुबह 10:30 बजे से मैथ्स का पेपर दे रहे हैं। रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9:30 बजे रखा गया है। देशभर के 3856 केंद्रों पर करीब 9 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। भोपाल रीजन में करीब 1.25 लाख छात्र CBSE की परीक्षा दे रहे हैं। पूरे प्रदेश में 496 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 34 केंद्र भोपाल में हैं। Gwalior News : शादी से परेशान महिला ने नहर में लगाई छलांग, 12 घंटे से लापता प्रशासन की अपील शिक्षा विभाग ने छात्रों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें, एडमिट कार्ड साथ रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
Bhopal Cyber Crime : भोपाल में साइबर ठगों का नया तरीका: अफसरों की फोटो लगाकर कर रहे मैसेज, इंजीनियर को बनाया निशाना

हाइलाइट्स भोपाल में अफसरों की फोटो लगाकर साइबर ठगी का प्रयास +84 कोड से आया संदिग्ध व्हाट्सएप मैसेज सहायक यंत्री ने सतर्कता दिखाते हुए नंबर किया ब्लॉक कर्मचारियों को जारी की गई एडवाइजरी, हेल्पलाइन नंबर जारी Bhopal Cyber Crime : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में साइबर ठग अब सरकारी अधिकारियों की फोटो का दुरुपयोग कर कर्मचारियों को अपना निशाना बना रहे हैं। तुरंत का मामला सामने आया है जो की नगर निगम से जुड़ा है, जहां ठगों ने नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन की फोटो व्हाट्सएप डीपी में लगाकर एक सहायक यंत्री से संपर्क किया है। Bhopal Electricity Cut : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती, जानिए आपके क्षेत्र का समय संदिग्ध मैसेज +84 देश कोड से आया सहायक यंत्री विजय गोयल ने बताया, सोमवार दोपहर करीब 3:45 बजे उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले नंबर में +84 देश कोड का इस्तेमाल किया गया था। डीपी में कमिश्नर की फोटो लगी थी और मैसेज में लिखा था –“हैलो विजय, हाउ आर यू डूइंग? वेयर आर यू एट द मोमेंट?” मैसेज की भाषा और नंबर संदिग्ध लगने पर उन्होंने तुरंत नंबर ब्लॉक किया और कमिश्नर को इसकी जानकारी दी। Gwalior Accident News : कंटेनर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत कर्मचारियों को जारी की गई एडवाइजरी घटना के बाद नगर निगम प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। निगम में करीब 16 हजार कर्मचारी और अधिकारी कार्यरत हैं। प्रशासन ने साफ़ किया है कि किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर प्रतिक्रिया न दें। पहले भी हो चुके हैं ऐसे प्रयास नवंबर 2025 में भी कमिश्नर के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर कर्मचारियों से पैसों की मांग की गई थी। इसके अलावा भोपाल पुलिस कमिश्नर और धार कलेक्टर के नाम पर भी ठगी की कोशिश की जा चुकी है। Gwalior News : शादी से परेशान महिला ने नहर में लगाई छलांग, 12 घंटे से लापता ठगों का तरीका: डीपी का इस्तेमाल इंटरनेट से अधिकारियों की फोटो डाउनलोड की जाती है। व्हाट्सएप या टेलीग्राम पर वही फोटो डीपी में लगाई जाती है। फिर कर्मचारियों या परिचितों को मैसेज कर भरोसा जीतने की कोशिश की जाती है। बाद में पैसों या गोपनीय जानकारी की मांग की जाती है। शिकायत कहां करें? यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का प्रयास हो: तुरंत अपने बैंक और नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दें। राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें। भोपाल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 9479990636 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। MP First Cyber Registry office : भोपाल में साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ कमिश्नर का संदेश नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने कहा है कि यदि कोई उनके नाम या फोटो का उपयोग कर पैसे मांगता है तो उसे पूरी तरह नजरअंदाज करें। ऐसे किसी भी फर्जी कॉल या मैसेज की जानकारी तुरंत उन्हें या प्रशासन को दें।
Bhopal Electricity Cut : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती, जानिए आपके क्षेत्र का समय

हाइलाइट्स भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती मेंटेनेंस कार्य के चलते 2 से 7 घंटे तक सप्लाई बाधित अलग-अलग समय स्लॉट में प्रभावित रहेंगे विभिन्न क्षेत्र काम पूरा होने के बाद तुरंत बहाल होगी बिजली Bhopal Electricity Cut : भोपाल। राजधानी में आज बिजली कंपनी द्वारा निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के चलते लगभग 30 इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में 2 घंटे से लेकर 7 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही सप्लाई तुरंत बहाल कर दी जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने जरूरी कार्य निर्धारित समय से पहले निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। Gwalior Accident News : कंटेनर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक इस अवधि में होशंगाबाद रोड, सागर रॉयल विला एवं होम्स, सुरेंद्र लैंडमार्क, गणेश नगर, परस्पर कॉलोनी, स्ट्रेलिंग ग्रीन व्यू, अमलतास फेस-1, हरंभ होम्स, दीपक सोसायटी, भूमिका परिसर, छत्रपति कॉलोनी, वेस्टर्न प्लाजा, न्यू फ्रेंड्स सोसायटी, शांत इन्क्लेव फेस-1 एवं 2, अमरकुंज और कलियासोत आईरिंग कैम्पस क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रानी अमन बाई कॉलोनी, तुलसी नगर, सोनिया कॉलोनी, नवीन नगर और फूटी बावड़ी क्षेत्र में लंबी अवधि की कटौती रहेगी। Gwalior News : शादी से परेशान महिला ने नहर में लगाई छलांग, 12 घंटे से लापता सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रियंका नगर, पुलिस हाउसिंग सोसायटी, राजवैध एच सेक्टर और मधुवन सिटी में दो घंटे के लिए बिजली बंद रहेगी। दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक के सेक्टर, सागर स्टेट और शारदा कुंज क्षेत्र में इस दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह कटौती नियमित रखरखाव (मेंटेनेंस) और लाइन सुधार कार्य के लिए की जा रही है, जिससे भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। MORENA NEWS: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही, 6 ठेले और सांची दुकान क्षतिग्रस्त
Gwalior Accident News : कंटेनर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत

हाइलाइट्स बैंडा गांव के पास स्कॉर्पियो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर स्कॉर्पियो चालक की मौके पर ही मौत कंटेनर 200 मीटर दूर खेत में पलटा हादसे के बाद कंटेनर चालक फरार Gwalior Accident News : ग्वालियर। मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बिचौला-मालनपुर रोड पर बैंडा गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में स्कॉर्पियो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। Gwalior News : शादी से परेशान महिला ने नहर में लगाई छलांग, 12 घंटे से लापता 200 मीटर दूर जाकर खेत में पलटा कंटेनर हादसा रात करीब 11:15 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर लगभग 200 मीटर तक अनियंत्रित होकर घसीटता चला गया और सड़क किनारे खेत में पलट गया। वहीं स्कॉर्पियो वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक की पहचान हादसे में स्कॉर्पियो चालक बेटू उर्फ अर्जुन कंसाना निवासी सहराना, सिविल लाइन थाना क्षेत्र की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह वाहन में अकेले सवार थे। टक्कर के बाद उनका शव गाड़ी में फंस गया, जिसे बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। MORENA NEWS: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही, 6 ठेले और सांची दुकान क्षतिग्रस्त बमुश्किल निकाला गया शव स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी प्रयास के बाद शव को वाहन से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया। सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। कंटेनर चालक फरार हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी सौरभ पुरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Gwalior News : शादी से परेशान महिला ने नहर में लगाई छलांग, 12 घंटे से लापता

हाइलाइट्स 22 वर्षीय महिला ने बाबरीपुरा नहर में लगाई छलांग शादी से परेशान बताई जा रही थी महिला 12 घंटे से एसडीआरएफ चला रही सर्च ऑपरेशन पुलिस ने कहा – पहले तलाश, बाद में होगी जांच Gwalior News : ग्वालियर/मुरैना। मुरैना जिले के सबलगढ़ क्षेत्र में एक 22 वर्षीय महिला के नहर में कूदने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बाबरीपुरा नहर पर रविवार रात यह हादसा हुआ, जिसके बाद से महिला लापता है। एसडीआरएफ की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है। MORENA NEWS: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही, 6 ठेले और सांची दुकान क्षतिग्रस्त पुलिया पर रुकते ही लगाई छलांग जानकारी के अनुसार, सुमन रावत अपने पति ध्रुव रावत और ससुर के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी। बाबरीपुरा नहर के पास पहुंचने पर उसने चप्पल गिरने का बहाना बनाकर बाइक रुकवाई। जैसे ही वाहन पुलिया पर रुका, महिला अचानक दौड़कर नहर में कूद गई। घटना से पति और ससुर हतप्रभ रह गए। 12 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग नहर में करीब 2500 क्यूसेक पानी होने के कारण महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है। घटना के 12 घंटे बाद भी वह लापता है। सुबह से एसडीआरएफ (स्पेशल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीम मौके पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। स्थानीय पुलिस भी निगरानी में लगी हुई है। MP First Cyber Registry office : भोपाल में साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ शादी के बाद से थी परेशान परिजनों के अनुसार, सुमन रावत निवासी चिन्नोनी गांव की है। उसकी शादी दो साल पहले ध्रुव रावत से हुई थी। बताया जा रहा है कि वह शादी के बाद अधिकतर समय मायके में रही और वैवाहिक जीवन से खुश नहीं थी। चार दिन पहले पंचायत के हस्तक्षेप के बाद उसे ससुराल भेजा गया था। पुलिस ने क्या कहा? थाना प्रभारी एसआई पारथ सिंह परिहार ने बताया कि फिलहाल प्राथमिकता महिला को सुरक्षित तलाशना है। उसके बाद ही दोनों पक्षों के बयान लेकर आगे की जांच की जाएगी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। MP Farmer News: मध्य प्रदेश में घटे पीएम किसान लाभार्थी, 74 हजार किसानों की ई-केवाईसी लंबित प्रशासन की अपील प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। फिलहाल बचाव और खोज अभियान जारी है।
MORENA NEWS: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही, 6 ठेले और सांची दुकान क्षतिग्रस्त

हाइलाइट्स देर रात 11:45 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ठेला चौपाटी में घुसी 6 हाथ ठेले और एक सांची दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू की MORENA NEWS: मुरैना। शहर में रविवार देर रात तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला। गुना नगर निगम क्षेत्र स्थित एमएस रोड ओवरब्रिज के पास पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने लगने वाली हाथ ठेला चौपाटी में करीब रात 11:45 बजे एक ब्लैक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर घुस गई। वाहन ने एक के बाद एक छह हाथ ठेलों और एक सांची की दुकान को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। MP First Cyber Registry office : भोपाल में साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ देर रात हुआ हादसा, चालक मौके से फरार प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो काफी तेज गति में थी। चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और सीधे ठेलों की कतार में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ ही पलों में ठेले और दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। रोजी-रोटी पर पड़ा सीधा असर हादसे में ठेलों के पहिए, फ्रेम और खाने-पीने का सामान पूरी तरह टूट-फूट गया। कई गैस सिलेंडर भी क्षतिग्रस्त हुए। प्रभावित व्यापारियों ने बताया कि ठेला ही उनके परिवार की आय का मुख्य साधन है। अचानक हुए नुकसान से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। MP Farmer News: मध्य प्रदेश में घटे पीएम किसान लाभार्थी, 74 हजार किसानों की ई-केवाईसी लंबित बड़ा हादसा टला गनीमत रही कि घटना के समय ठेलों पर अधिक ग्राहक मौजूद नहीं थे। यदि भीड़ होती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वाहन जब्त कर शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया ने बताया कि फरियादियों की शिकायत दर्ज कर ली गई है। वाहन के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
MP First Cyber Registry office : भोपाल में साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ

हाइलाइट्स डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में साइबर पंजीयन कार्यालय का किया लोकार्पण। सुरक्षित सर्वर और आधुनिक सॉफ्टवेयर से लैस कार्यालय रजिस्ट्री प्रक्रिया होगी आसान व गोपनीय। कैशलेस और पेपरलेस प्रणाली से नागरिकों को घर बैठे सुविधा का लाभ। नवाचार को वर्ष 2025 का राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार प्राप्त। MP First Cyber Registry office : भोपाल। डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में साइबर पंजीयन कार्यालय का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर जगदीश देवड़ा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों की सहभागिता रही। MP Farmer News: मध्य प्रदेश में घटे पीएम किसान लाभार्थी, 74 हजार किसानों की ई-केवाईसी लंबित आधुनिक तकनीक से सुसज्जित नया कार्यालय नव स्थापित साइबर पंजीयन कार्यालय सुरक्षित सर्वर एवं अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर से सुसज्जित है। इसका उद्देश्य रजिस्ट्री प्रक्रिया को सरल, त्वरित और गोपनीय बनाना है। इस व्यवस्था के माध्यम से नागरिकों को अनावश्यक कार्यालयीन चक्कर लगाने से राहत मिलेगी तथा पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। “बदलते दौर में मध्य प्रदेश भी बदल रहा है” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि समय के साथ मध्य प्रदेश भी निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब नागरिक अपने घर से ही कई आवश्यक कार्य पूर्ण कर पा रहे हैं, जिससे समय और संसाधनों की बचत हो रही है। MP Farmer News: मध्य प्रदेश में घटे पीएम किसान लाभार्थी, 74 हजार किसानों की ई-केवाईसी लंबित उन्होंने उल्लेख किया कि पूर्व में कागजी प्रक्रियाओं के कारण अनेक प्रकार की कठिनाइयाँ उत्पन्न होती थीं। दस्तावेजों पर बार-बार मोहर लगाने और सत्यापन में समय लगता था। अब कैशलेस और पेपरलेस प्रणाली से यह कार्य अधिक सुगम और पारदर्शी हो गया है। नई पीढ़ी के लिए डिजिटल सुविधा मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक डिजिटल व्यवस्था से नई पीढ़ी को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने पंजीयन अधिकारियों से आग्रह किया कि इस सुविधा का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिकतम नागरिक इसका लाभ उठा सकें। MP Budget satra 2026 : हंगामे के साथ शुरू एमपी बजट सत्र, सदन की कार्यवाही स्थगित राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार से सम्मानित नवाचार मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि इस नवाचार को वर्ष 2025 का राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया तथा कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक से अधिक डिजिटल और पारदर्शी बनाना है। साइबर पंजीयन कार्यालय की स्थापना से रजिस्ट्री प्रक्रिया में पारदर्शिता, गति और सुरक्षा सुनिश्चित होगी, जिससे आम नागरिकों को सीधा लाभ प्राप्त होगा।
MP Farmer News: मध्य प्रदेश में घटे पीएम किसान लाभार्थी, 74 हजार किसानों की ई-केवाईसी लंबित

हाइलाइट्स एमपी में 1.66 लाख किसान पीएम किसान योजना से बाहर प्रति किश्त ₹93.77 करोड़ की फंड में कमी 83.48 लाख से घटकर 81.81 लाख हुए लाभार्थी 74 हजार किसानों की किश्त ई-केवाईसी के कारण रुकी योजना को लेकर सरकार और विपक्ष में सियासी बयानबाजी तेज MP Farmer News : मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की संख्या में कमी नज़र आई है। संसद में पेश आंकड़ों के हिसाबसे, पिछले तीन सालो में राज्य के 1.66 लाख से ज्यादा किसान योजना की सूची से बाहर हो गए हैं। इससे राज्य को मिलने वाली प्रति किश्त राशि में भी करीब ₹93.77 करोड़ की कमी दर्ज की गई है। MP BUDGET 2026 : राज्यपाल के संबोधन के साथ बजट सत्र की शुरुआत क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना? साल 2019 में केंद्र सरकार ने किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी। इसके तहत किसानों को सालाना ₹6,000 तीन किश्तों में दिए जाते हैं। मध्य प्रदेश में राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त ₹6,000 जोड़ने के बाद किसानों को कुल ₹12,000 सालाना मिलते रहे हैं। लाभार्थियों की संख्या में गिरावट राज्यसभा में प्रस्तुत जानकारी के अनुसार: नवंबर 2022 (11वीं किश्त): 83,48,005 लाभार्थी दिसंबर 2025 (19वीं किश्त): 81,81,751 लाभार्थी कुल कमी: 1,66,254 किसान यानी तीन वर्षों में लाभार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। MP Budget satra 2026 : हंगामे के साथ शुरू एमपी बजट सत्र, सदन की कार्यवाही स्थगित ई-केवाईसी बनी बड़ी वजह आंकड़ों के मुताबिक 74,271 किसानों की किश्तें ई-केवाईसी अधूरी होने के कारण रुकी हुई हैं। प्रक्रिया पूरी होने पर इन किसानों को दोबारा लाभ मिल सकता है। बजट में कमी लाभार्थियों की संख्या घटने का असर फंड पर भी पड़ा है। 2022 में प्रति किश्त राशि: ₹1,730.12 करोड़ 2025 में प्रति किश्त राशि: ₹1,636.35 करोड़ प्रति किश्त कमी: लगभग ₹93.77 करोड़ Ladli Behna Yojana 2026 : पंधाना से लाड़ली बहना की 33वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं को राशि सियासी बयानबाजी कांग्रेस विधायक सुजीत सिंह चौधरी ने आरोप लगाया कि धीरे-धीरे किसानों को योजना से बाहर किया जा रहा है। उनका कहना है कि अब तक 1.66 लाख किसान बाहर हो चुके हैं। वहीं, कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने कहा कि योजना से किसी को जानबूझकर बाहर नहीं किया गया है। लाभार्थियों की संख्या में कमी, ई-केवाईसी की बाध्यता और फंड में कटौती को लेकर प्रदेश में चर्चा तेज हो गई है। अब नजर इस बात पर है कि ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कितने किसानों का लाभ फिर से शुरू होता है।
MP BUDGET 2026 : राज्यपाल के संबोधन के साथ बजट सत्र की शुरुआत

हाइलाइट्स राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत अभिभाषण के दौरान विपक्ष का हंगामा 2047 तक 2 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य नेता प्रतिपक्ष ने कर्ज पर श्वेत पत्र की मांग की कांग्रेस विधायक दल की रणनीति बैठक MP BUDGET 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। विधानसभा पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उनकी अगवानी की। MP Budget satra 2026 : हंगामे के साथ शुरू एमपी बजट सत्र, सदन की कार्यवाही स्थगित हालांकि अभिभाषण के दौरान सदन में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर के भागीरथपुरा प्रकरण का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि अभिभाषण में दूषित पानी सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों को शामिल नहीं किया गया। हंगामे के बीच राज्यपाल ने अपना अभिभाषण पूरा किया और इसके बाद सदन से रवाना हो गए। अब राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पेश किया जाएगा। अभिभाषण की प्रमुख बातें राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि 17 दिसंबर 2025 को आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र में प्रदेश को विकसित बनाने के लिए 12 घंटे तक चर्चा कर सुझाव प्रस्तुत किए गए थे। Ladli Behna Yojana 2026 : पंधाना से लाड़ली बहना की 33वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं को राशि उन्होंने कहा कि देश “अमृत काल” की दहलीज पर खड़ा है और उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है। भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का भी उल्लेख किया गया। राज्यपाल ने वर्ष 2047 तक मध्य प्रदेश को 2 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प दोहराया। नेता प्रतिपक्ष ने उठाए ये मुद्दे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बजट सत्र से पहले सरकार से कर्ज को लेकर श्वेत पत्र लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि: किसानों को आयात नीति से नुकसान हो रहा है युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के वादे अधूरे हैं महिला अत्याचार और दूषित पानी की समस्या गंभीर है प्रदेश में कर्ज लगातार बढ़ रहा है उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाया जाएगा। MBBS student Suicide update : MBBS छात्रा की मौत पर बवाल, रात 11 बजे गर्ल्स हॉस्टल पहुंची पुलिस, कांग्रेस विधायक दल की बैठक बजट सत्र को लेकर रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी बुलाई गई है। यह बैठक नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के सरकारी निवास पर आयोजित होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।