Bhopal Suicide Case: शाहपुरा और कटारा हिल्स में दो महिलाओं ने की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी

हाइलाइट्स: भोपाल के शाहपुरा और कटारा हिल्स में दो अलग-अलग घटनाएं दोनों महिलाओं ने घर में आत्महत्या की पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच एक महिला के मोबाइल में मिला संदेश परिजनों के अनुसार एक महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी Bhopal Suicide Case : भोपाल।  शहर के शाहपुरा और कटारा हिल्स थाना क्षेत्रों में मंगलवार को दो महिलाओं ने आत्महत्या कर ली। दोनों घटनाएं अलग-अलग इलाकों में हुईं, जिनकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। Indore Crime News : इंदौर में अवैध नशे के विवाद में चाकूबाजी, 16 साल का नाबालिग घायल शाहपुरा में महिला ने घर में लगाया फंदा शाहपुरा के बारह नंबर मल्टी क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय आरती नीलकंठ ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के सदस्य अन्य कमरों में मौजूद थे। परिजनों ने तुरंत उन्हें नीचे उतारकर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर मामला जांच में लिया है। कटारा हिल्स में दूसरी घटना कटारा हिल्स के लहारपुर इलाके में रहने वाली 46 वर्षीय सुनीता परमार ने भी मंगलवार को आत्महत्या कर ली। उनके पति रमेश परमार खेती-किसानी का कार्य करते हैं। Indore Police Loot Case : व्यापारी से लूट में दो सिपाही गिरफ्तार, 4 आरोपी कोर्ट में पेश घटना के समय बच्चे स्कूल गए हुए थे। दोपहर में पति के घर लौटने पर घटना का पता चला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच के दौरान महिला के मोबाइल से एक संदेश मिला है, जिसमें उन्होंने यह कदम अपनी इच्छा से उठाने की बात कही है। MP Pension Update: MP में पेंशन नियमों में बड़ा बदलाव, अविवाहित – तलाकशुदा बेटियों को आजीवन पेंशन परिजनों के अनुसार, महिला लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और उनका इलाज चल रहा था। दोनों मामलों में पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।

Indore Crime News : इंदौर में अवैध नशे के विवाद में चाकूबाजी, 16 साल का नाबालिग घायल

हाइलाइट्स द्वारकापुरी क्षेत्र में नाबालिगों के बीच हिंसक विवाद सात लड़कों ने 16 वर्षीय किशोर पर किया हमला घायल नाबालिग ने चाकू छीनकर किया पलटवार दोनों पक्षों पर पहले से दर्ज हैं कई मामले अवैध नशे के कारोबार से जुड़े होने की आशंका Indore Crime News : इंदौर।  इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को दो नाबालिग गुटों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सात लड़कों द्वारा एक 16 वर्षीय नाबालिग पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। Indore Police Loot Case : व्यापारी से लूट में दो सिपाही गिरफ्तार, 4 आरोपी कोर्ट में पेश क्या है पूरा मामला? पुलिस के मुताबिक, विवाद की शुरुआत साहिल नामक नाबालिग और उसके साथियों के साथ हुई कहासुनी से हुई। आरोप है कि साहिल के साथ आए नाबालिगों ने दूसरे पक्ष के एक 16 वर्षीय लड़के पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल नाबालिग ने मौके पर ही आरोपियों से चाकू छीन लिया और पलटवार करते हुए उनके एक अन्य साथी पर वार कर दिया जिसकी पहचान विक्की के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। Indore Crime News : इंदौर में चाकूबाजी, दोस्त के विवाद में पहुंचे युवक की इलाज के दौरान मौत पुलिस की पूरी कार्रवाई इस घटना में हमले के बाद एक पक्ष थाने पहुंचा, जबकि दूसरा पक्ष इलाज के लिए अस्पताल गया। द्वारकापुरी पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामला जारी किया है। पुलिस ने बताया है कि दोनों पक्षों के नाबालिगों के खिलाफ पहले से ही मारपीट और धमकी के करीब पांच मामले दर्ज हैं। वे अक्सर इलाको में सक्रिय रहते हैं और पूर्व में भी पुलिस कार्रवाई का सामना कर चुके हैं। घटना के समय साहिल बाइक सर्विस कराने के लिए इलाके में गया था, जहां विवाद बढ़ गया। MP Pension Update: MP में पेंशन नियमों में बड़ा बदलाव, अविवाहित – तलाकशुदा बेटियों को आजीवन पेंशन अवैध नशे के कारोबार से जुड़ाव की आशंका स्थानीय सूत्रों से मालूम हुआ है की, दोनों गुटों के अवैध नशे के कारोबार से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस इस एंगल की जांच कर रही है। इलाके के रहवासियों में इस घटना को लेकर डर और नाराजगी का माहौल है। फिलहाल दोनों नाबालिग जमानत पर बाहर हैं और पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Indore Police Loot Case : व्यापारी से लूट में दो सिपाही गिरफ्तार, 4 आरोपी कोर्ट में पेश

हाइलाइट्स पलासिया थाना क्षेत्र में व्यापारी से लूट का मामला दो सिपाही सहित चार आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी पुलिस रिमांड पर, तीन जिला जेल भेजे गए आरोपियों से लूटी गई नकदी का हिस्सा बरामद Indore Police Loot Case : इंदौर।  कानून की रक्षा करने वाले ही जब लूट के आरोप में घिर जाएं, तो सवाल उठना लाज़मी है। इंदौर में सामने आया ऐसा ही चौंकाने वाला मामला। इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में व्यापारी से हुई लूट के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में दो सिपाहियों को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों के पास से लूटी गई रकम में से कुछ नकदी भी बरामद की है। Indore Crime News : इंदौर में चाकूबाजी, दोस्त के विवाद में पहुंचे युवक की इलाज के दौरान मौत इस मामले में कुल चार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने एक आरोपी को पुलिस रिमांड पर सौंपा है, जबकि बाकी तीन आरोपियों को जिला जेल भेज दिया गया है। शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ मामला एसीपी तुषार सिंह ने अब्दुल फहद की शिकायत पर सोहेल और नावेद के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराया था। एफआईआर में दो अन्य साथियों के शामिल होने का भी जिक्र किया गया था। जांच के दौरान मनोज और अविनाश को भी गिरफ्तार किया गया। MP Pension Update: MP में पेंशन नियमों में बड़ा बदलाव, अविवाहित – तलाकशुदा बेटियों को आजीवन पेंशन एक आरोपी रिमांड पर चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से नावेद को रिमांड पर लिया गया। वहीं सोहेल, मनोज और अविनाश को न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया। ड्यूटी से थे गैरहाजिर जानकारी के अनुसार, मनोज को पहले पत्नी की शिकायत के बाद डीसीपी कार्यालय से संबद्ध किया गया था। अविनाश श्रीनगर बीट में पदस्थ था। वारदात के बाद दोनों सिपाही ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिससे उन पर शक गहरा गया। SCHOOL ROOF COLLAPSED : श्योपुर में बड़ा हादसा टला, सरकारी स्कूल के किचन शेड की छत गिरी नकदी बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई करीब दो लाख रुपये की रकम में से कुछ राशि जब्त की है। परिवार को मामले की सूचना दे दी गई है। फिलहाल जमानत पर कोई सुनवाई नहीं हुई है, हालांकि सेशन कोर्ट में अपील की संभावना जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Indore Crime News : इंदौर में चाकूबाजी, दोस्त के विवाद में पहुंचे युवक की इलाज के दौरान मौत

हाइलाइट्स विजयनगर के आर्बिट मॉल के पास हुई घटना दोस्त के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचा था युवक अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम पुलिस ने संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया Indore Crime News : इंदौर।  शहर के विजयनगर क्षेत्र में मंगलवार की रात चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जानकारी मिली है की दोस्त के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। MP Pension Update: MP में पेंशन नियमों में बड़ा बदलाव, अविVijay Nagar Indore पुलिस के मुताबिक यह घटना विजयनगर थाना क्षेत्र के आर्बिट मॉल के पास की है। गोलू चंद्रवंशी नाम से मृतक की पहचान की गई है, साथ ही भूसामंडी निवासी बताया गया है। मालूम हुआ है कि देर रात तीन से चार युवक नशे की हालत में वहां पहुंचे और गोलू पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसके पेट में गंभीर चोट आई। घायल हालत में गोलू को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। MP 12th Board Exam Cheating : 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 13 नकल के मामले दर्ज दोस्त के विवाद में पहुंचा था गोलू परिजनों के मुताबिक, गोलू को उसके एक दोस्त ने मिलने के लिए बुलाया था। उस दोस्त का कुछ युवकों से विवाद चल रहा था। जैसे ही गोलू मौके पर पहुंचा, आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और उस पर हमला कर दिया। इस घटना में गोलू का दोस्त हरिओम भी घायल हुआ है। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। SCHOOL ROOF COLLAPSED : श्योपुर में बड़ा हादसा टला, सरकारी स्कूल के किचन शेड की छत गिरी परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गोलू अपने परिवार का सहारा था। परिवार में माता-पिता और एक भाई हैं। वह पेशे से बाउंसर था और हाल ही में पीयू-4 इलाके में एक कैफे का काम भी शुरू किया था। उसकी मौत से परिवार में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमले के पीछे की वजह तलाश रही है।

MP Pension Update: MP में पेंशन नियमों में बड़ा बदलाव, अविवाहित – तलाकशुदा बेटियों को आजीवन पेंशन

हाइलाइट्स MP सरकार ने 50 साल पुराने पेंशन नियम में किया बड़ा बदलाव 2005 के बाद नियुक्त NPS कर्मचारियों को भी मिलेगा परिवार पेंशन लाभ सेवा के दौरान मृत्यु पर पत्नी को मिलेगी परिवार पेंशन अविवाहित और तलाकशुदा बेटियों को आजीवन पेंशन की पात्रता MP Pension Update:  भोपाल।  मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के हित में एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। करीब 50 साल पुराने पेंशन नियम में संशोधन करते हुए सरकार ने 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को भी परिवार पेंशन का लाभ देने का निर्णय लिया है। MP 12th Board Exam Cheating : 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 13 नकल के मामले दर्ज अब तक ये कर्मचारी अंशदायी पेंशन योजना (NPS) के तहत आते थे, जिसमें परिवार पेंशन को लेकर स्पष्ट प्रावधान नहीं था। नए नियम लागू होने के बाद हजारों कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा। क्या है नया नियम? सरकार के फैसले के अनुसार: वर्ष 2005 के बाद नियुक्त NPS कर्मचारी भी अब परिवार पेंशन के पात्र होंगे। सेवा के दौरान कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी को परिवार पेंशन दी जाएगी। पत्नी के बाद अन्य आश्रितों को भी निर्धारित नियमों के अनुसार पेंशन का लाभ मिलेगा। SCHOOL ROOF COLLAPSED : श्योपुर में बड़ा हादसा टला, सरकारी स्कूल के किचन शेड की छत गिरी बेटियों को भी मिलेगा आजीवन पेंशन का अधिकार नए संशोधन में एक महत्वपूर्ण प्रावधान जोड़ा गया है। अविवाहित बेटियों को आजीवन परिवार पेंशन की पात्रता होगी। तलाकशुदा बेटियां भी तय शर्तों के तहत पेंशन की हकदार होंगी। यह कदम महिला आश्रितों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। कर्मचारियों को बड़ी राहत 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारी लंबे समय से परिवार पेंशन की मांग कर रहे थे। सरकार के इस फैसले के बाद हजारों परिवारों को भविष्य की आर्थिक चिंता से राहत मिलेगी। BHOPAL MBBS STUDENT : भोपाल में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव सरकार का कहना है कि यह निर्णय कर्मचारियों के हितों की रक्षा और सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है।

MP 12th Board Exam Cheating : 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 13 नकल के मामले दर्ज

हाइलाइट्स 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 13 नकल के मामले दर्ज अंग्रेजी पेपर में भोपाल और मुरैना में छात्र पकड़े गए 3604 केंद्रों पर परीक्षा, CCTV से हुई सख्त निगरानी बोर्ड परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर, 9 जिलों में लाइव मॉनिटरिंग MP 12th Board Exam Cheating : भोपाल। 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन नकल के 13 मामले सामने आए। सख्त निगरानी और CCTV कैमरों के बावजूद कुछ छात्र नकल करते पकड़े गए। प्रदेश में 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, लेकिन इसी दौरान नकल के 13 मामले सामने आए। परीक्षा के दौरान सख्ती बरती गई और कई परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी बनाई गई। SCHOOL ROOF COLLAPSED : श्योपुर में बड़ा हादसा टला, सरकारी स्कूल के किचन शेड की छत गिरी प्राप्त जानकारी के तहत, पहले दिन कुल 13 छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया। इनमें भोपाल जिले में 7 और मुरैना जिले में 6 प्रकरण दर्ज किए गए है। इन सभी मामलों में नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रदेशभर में इस दिन कुल 3604 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। करीब 6,12,609 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा को पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। BHOPAL MBBS STUDENT : भोपाल में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के 9 जिलों के 226 परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए। इन कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग परीक्षा के समय मंडल मुख्यालय में देखी जा रही है। इसके अलावा हर जिले के कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से भी परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। MP Cabinet Decisions : कैबिनेट के बड़े फैसले, बालाघाट से किसानों तक, पेंशन से पशु संरक्षण तक अहम निर्णय शिक्षा विभाग ने बताया है कि बोर्ड परीक्षाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए आगे भी सख्ती जारी रहेगी।

SCHOOL ROOF COLLAPSED : श्योपुर में बड़ा हादसा टला, सरकारी स्कूल के किचन शेड की छत गिरी

हाइलाइट्स श्योपुर के सरकारी स्कूल में किचन शेड की छत गिरी स्कूल समय में हुआ हादसा, बच्चे कक्षाओं में थे दो साल से जर्जर शेड पर नहीं हुई कार्रवाई SCHOOL ROOF COLLAPSED :  श्योपुर।  श्योपुर जिले के श्री जी की गांवड़ी स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्कूल परिसर के बाहर बने किचन शेड की छत अचानक भरभराकर गिर गई। लेकिन राहत की बात यह थी  कि घटना के दौरान उस जगह पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी भी तरह की हानि या दुर्घटना और जनहानि नहीं हुई है। BHOPAL MBBS STUDENT : भोपाल में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य बाबूलाल बिसरिया से मालूम हुआ कि हादसे के समय स्कूल में नियमित कक्षाएं चल रही थीं और सभी बच्चे अपनी-अपनी कक्षाओं में मौजूद थे। किचन शेड स्कूल भवन से अलग बाहर की ओर बना हुआ था, इसी वजह से बच्चे और शिक्षक सुरक्षित रहे। दो साल से जर्जर हालत में था किचन शेड स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार किचन शेड की स्थिति पिछले करीब दो वर्षों से खराब थी। जर्जर हालत के कारण इसका उपयोग बंद कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद न तो मरम्मत कराई गई और न ही इसे हटाने की कोई कार्रवाई की गई। MP Cabinet Decisions : कैबिनेट के बड़े फैसले, बालाघाट से किसानों तक, पेंशन से पशु संरक्षण तक अहम निर्णय  जांच और कार्रवाई की मांग छत गिरने की घटना के बाद कुछ देर तक स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल परिसर में मौजूद अन्य जर्जर भवनों और संरचनाओं का जल्द निरीक्षण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। फिलहाल मामले की जानकारी शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है। अन्य जर्जर निर्माणों की जांच की भी मांग उठ रही है।

BHOPAL MBBS STUDENT : भोपाल में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव

हाइलाइट्स गांधी मेडिकल कॉलेज की MBBS फर्स्ट ईयर छात्रा का हॉस्टल में मिला शव सुबह कॉलेज न पहुंचने पर सहपाठियों को हुआ शक अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह BHOPAL MBBS STUDENT : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। गांधी मेडिकल कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी का शव उसके हॉस्टल के बाथरूम में मिला। घटना के बाद से कॉलेज और छात्र समुदाय में शोक का माहौल है। MP Cabinet Decisions : कैबिनेट के बड़े फैसले, बालाघाट से किसानों तक, पेंशन से पशु संरक्षण तक अहम निर्णय हॉस्टल से बहार नहीं आने पर शक जानकारी के अनुसार, रोशनी डे-स्कॉलर थी और कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी हॉस्टल में रह रही थी। सोमवार सुबह जब वह तय समय पर कॉलेज के लिए बाहर नहीं निकली, तो साथ रहने वाली छात्राओं ने उसे आवाज दी और फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद हॉस्टल गार्ड को सूचना दी गई।  बाथरूम में मिली छात्रा गार्ड की मदद से पहले कमरे और फिर बाथरूम का दरवाजा खोला गया। अंदर रोशनी अचेत अवस्था में मिली। पास ही एक संदिग्ध बोतल भी पाई गई। तुरंत कॉलेज प्रबंधन को जानकारी दी गई। Aadi Mahotsav 2026 : भोपाल हाट में आदि महोत्सव, 20 राज्यों के आदिवासी कलाकारों की भागीदारी अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित रोशनी को सुबह करीब 8:30 बजे हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी विभाग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आलीराजपुर की रहने वाली थी रोशनी बताया गया हैनी मू कि रोशल रूप से आलीराजपुर जिले की रहने वाली थी और पिछले सप्ताह ही अपने घर से भोपाल लौटी थी। साथी छात्रों के अनुसार वह शांत स्वभाव की थी और पढ़ाई को लेकर गंभीर रहती थी। MP BOARD EXAM 2026 : 16 लाख छात्र परीक्षा में शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम पढ़ाई के तनाव की बात सामने आई गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन कविता एन. सिंह ने बताया कि छात्रा के मोबाइल से परिजनों को भेजे गए संदेशों में पढ़ाई को लेकर तनाव का संकेत मिला है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और कोहेफिजा थाना मामले की जांच कर रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।  

MP Cabinet Decisions : कैबिनेट के बड़े फैसले, बालाघाट से किसानों तक, पेंशन से पशु संरक्षण तक अहम निर्णय

हाइलाइट्स • अगली कृषि कैबिनेट बैठक बालाघाट में होगी आयोजित।• गेहूं MSP बढ़कर ₹2585 प्रति क्विंटल, पंजीयन 7 फरवरी से 7 मार्च तक।• नई पेंशन योजना में तलाकशुदा पुत्री को भी किया गया शामिल।• जू में घायल जानवरों के इलाज के लिए बनेगा रेस्क्यू सेंटर। MP Cabinet Decisions: भोपाल।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के विकास, किसानों के हित, सामाजिक सुरक्षा और पशु कल्याण से जुड़े कई मुख्या प्रस्तावों को मंजूरी मिली। कैबिनेट मंत्री ने बैठक के बाद फैसलों की जानकारी साझा की। और इन फैसलों क सिद्ध असर आम जनता, किसानों, महिलाओं और युवाओं पर पड़ेगा। Aadi Mahotsav 2026 : भोपाल हाट में आदि महोत्सव, 20 राज्यों के आदिवासी कलाकारों की भागीदारी बालाघाट पर रहेगी खास नज़र कैबिनेट ने फैसला लिया है कि अगली कृषि कैबिनेट बैठक बालाघाट जिले में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास और किसानों के हित में नई रणनीतियां तय होंगी। सरकार का मानना है कि इससे बालाघाट क्षेत्र के कृषि और बुनियादी ढांचे को नई दिशा मिलेगी। जू के साथ बनेगा रेस्क्यू सेंटर जहां भी चिड़ियाघर (जू) बनाए जाएंगे, वहां रेस्क्यू सेंटर भी विकसित किया जाएगा। इस सेंटर में घायल और बीमार पशुओं का इलाज किया जाएगा और उन्हें तब तक जू परिसर में  सुरक्षित रखा जाएगा  , जब तक स्वस्थ नहीं हो जाते है। यह फैसला पशु संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। MP BOARD EXAM UPDATE : “ पहले ही दिन छात्रों के चेहरे पर मुस्कान! एमपी बोर्ड 12वीं का इंग्लिश पेपर रहा आसान और स्कोरिंग।” किसानों को मिली बड़ी राहत कैबिनेट ने गेहूं पंजीयन की तिथि  भी घोषित कर दी है जो की  7 फरवरी से 7 मार्च तय की गई है। वर्ष 2026–27 के लिए केंद्र सरकार द्वारा घोषित ₹2585 प्रति क्विंटल एमएसपी पिछले साल से ₹160 अधिक है। समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय का भुगतान आधार-लिंक्ड बैंक खातों में प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। स्वास्थ्य के मोर्चे पर उपलब्धि मध्य प्रदेश देश के टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हो गया है। साथ ही सिकल सेल रोग के लिए प्रदेशभर में व्यापक स्क्रीनिंग और उपचार सुविधाएं विकसित की गई हैं। Holi Special Train 2026: रानी कमलापति से दानापुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन सामाजिक फैसले और गुड़ी पड़वा गुड़ी पड़वा पर्व को कैबिनेट ने पूरे प्रदेश में सरकारी स्तर पर उत्साहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा तलाकशुदा पुत्री को  नई पेंशन योजना में शामिल करने का प्रावधान किया गया है, जो सामाजिक सुरक्षा की दिशा में अहम कदम है। भर्ती और योजनाओं पर फैसला उच्च न्यायालय में कंप्यूटर ऑपरेटर सहित संबंधित संवर्गों की आयु सीमा 5 वर्ष बढ़ाकर 45 वर्ष कर दी गई है। BHOPAL NEWS : भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार का थाना गोविंदपुरा निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा साथ ही आहार अनुदान योजना, एकीकृत छात्रावास योजना और सीएम राइज स्कूल सहित सभी प्रमुख योजनाओं की निरंतरता को मंजूरी दी गई है।

Aadi Mahotsav 2026 : भोपाल हाट में आदि महोत्सव, 20 राज्यों के आदिवासी कलाकारों की भागीदारी

हाइलाइट्स भोपाल हाट में आयोजित आदि महोत्सव 2026 बना आकर्षण का केंद्र। देश के 20 से अधिक राज्यों के आदिवासी कलाकार और बुनकर शामिल। हैंडलूम, एम्ब्रॉयडरी, बांस कला और पारंपरिक ज्वेलरी की शानदार प्रदर्शनी। ट्राइफेड के सहयोग से आदिवासी कारीगरों को मिला सीधा बाजार। Aadi Mahotsav 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इन दिनों आदिवासी संस्कृति का अनोखा रंग देखने को मिल रहा है। भोपाल हाट में आयोजित आदि महोत्सव 2026 में देश के कई अलग-अलग राज्यों से आए आदिवासी कलाकार और बुनकर अपनी पारंपरिक कला और संस्कृति को प्रदर्शित कर रहे हैं। MP BOARD EXAM 2026 : 16 लाख छात्र परीक्षा में शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम देश के 20 से अधिक राज्यों के आदिवासी इस महोत्सव में हैंडलूम आर्टिस्ट और शिल्पकार शामिल हुए हैं। यहां हर राज्य की अपनी अलग पहचान वाली कला, कढ़ाई और हस्तशिल्प देखने को मिल रही है, जो लोगों को खूब आकर्षित कर रही है। कई राज्यों की कला एक ही मंच पर आदि महोत्सव में पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, असम और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों से आए कलाकार शामिल हैं। यहां कांथा वर्क की साड़ियां, सिल्क फैब्रिक, टसर, मूगा और एरी सिल्क के कपड़े, बांस से बने उत्पाद, पॉटरी, बेल मेटल और पारंपरिक आदिवासी ज्वेलरी की बड़ी रेंज उपलब्ध है। MP BOARD EXAM 2026 : 16 लाख छात्र परीक्षा में शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम भोपालवासियों के लिए खास आकर्षण भोपाल हाट में सजी यह रंग-बिरंगी बाजार भोपालवासियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां खरीदारी के साथ-साथ लोग देश की आदिवासी संस्कृति को करीब से जान और समझ पा रहे हैं। हर स्टॉल पर अलग राज्य की संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिल रही है। आदिवासी कलाकारों को मिल रहा मंच ट्राइफेड की डिप्टी जनरल मैनेजर प्रीति मैथिल ने बताया कि यह आयोजन जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत ट्राइफेड द्वारा किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आदिवासी कलाकारों और कारीगरों को सीधा बाजार उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने बनाए उत्पाद सीधे लोगों तक पहुंचा सकें। 10 दिनों तक चलेगा महोत्सव आदि महोत्सव करीब 10 दिनों तक भोपाल हाट में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान लोग न केवल आदिवासी उत्पाद खरीद सकते हैं, बल्कि उनकी संस्कृति, कला और परंपराओं को भी करीब से महसूस कर सकते हैं। Holi Special Train 2026: रानी कमलापति से दानापुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन आयोजकों को उम्मीद है कि भोपाल के लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचकर आदिवासी समुदाय के उत्पादों को अपनाएंगे और उन्हें प्रोत्साहित करेंगे।

MP BOARD EXAM UPDATE : “ पहले ही दिन छात्रों के चेहरे पर मुस्कान! एमपी बोर्ड 12वीं का इंग्लिश पेपर रहा आसान और स्कोरिंग।”

हाइलाइट्स एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा की शुरुआत अंग्रेजी विषय के पेपर से हुई छात्रों ने इंग्लिश पेपर को आसान और स्कोरिंग बताया प्रश्नपत्र पूरी तरह सिलेबस के भीतर और प्रिडिक्टेबल रहा टाइम मैनेजमेंट को लेकर कुछ छात्रों को हल्की नर्वसनेस हुई पहले दिन परीक्षा केंद्रों पर छात्रों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखने को मिला MP BOARD EXAM UPDATE : भोपाल।  मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की आज अंग्रेजी विषय के पेपर से 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हुई है। राजधानी भोपाल के साथ प्रदेशभर में हजारों छात्र-छात्राओं ने आज पहला पेपर दिया। MP BOARD EXAM 2026 : बोर्ड परीक्षा से पहले सक्रिय हुआ फर्जी पेपर बेचने का नेटवर्क सबसे पहले 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, जिनकी पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय की थी । वहीं 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होंगी। इस साल बोर्ड परीक्षा में प्रदेशभर से करीब 16 लाख विद्यार्थी शामिल हुए  हैं। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने पेपर को लेकर काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और बताया कि इंग्लिश का पेपर सरल आसान, प्रिडिक्टेबल और पूरी तरह सिलेबस के भीतर था। MP BOARD EXAM 2026 : 16 लाख छात्र परीक्षा में शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम छात्रों ने बताय है की, प्रश्नपत्र में कोई भी सवाल आउट ऑफ सिलेबस नहीं था। ग्रामर, रीडिंग सेक्शन और राइटिंग स्किल्स से जुड़े सवाल सीधे और समझने में मुश्किल नहीं थे। कई छात्रों ने का यह भी कहना था कि अगर अच्छे से तैयारी की हो, तो यह पेपर हाई स्कोरिंग साबित हो सकता है। Holi Special Train 2026: रानी कमलापति से दानापुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन हालांकि, कुछ छात्रों ने यह भी बताया कि शुरुआत में टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ी नर्वसनेस महसूस हुई, लेकिन पेपर आसान होने की वजह समय पर सभी सवाल हल कर लिए गए। कुल मिलाकर एमपी बोर्ड 12वीं का पहला पेपर छात्रों के लिए राहत भरा रहा।  

MP BOARD EXAM 2026 : 16 लाख छात्र परीक्षा में शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

हाइलाइट्स एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय की। 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से होंगी शुरू। 206 अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था। MP BOARD EXAM 2026 : भोपाल। आज से एमपी बोर्ड की परीक्षाओं का आगाज़ हो गया है। लाखों छात्रों के लिए यह दिन बेहद अहम है, वहीं प्रशासन ने भी परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो चकी हैं। 12वीं कक्षा की परीक्षाएं सबसे पहले आयोजित की जा रही हैं, जिसकी पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय की है। वहीं कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होने वाले है। प्रदेशभर से करीब 16 लाख विद्यार्थी इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। Holi Special Train 2026: रानी कमलापति से दानापुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम बोर्ड ने नकल और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। पूरे प्रदेश में 3,856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर CCTV कैमरे, फ्लाइंग स्क्वॉड और विशेष निगरानी टीमें तैनात की गई हैं। बोर्ड ने साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। समय का रखें खास ध्यान परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। विद्यार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। BHOPAL NEWS : भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार का थाना गोविंदपुरा निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा इसके बाद किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं परीक्षा शुरू होने के बाद दो घंटे से पहले किसी भी परीक्षार्थी को बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 206 केंद्र अति संवेदनशील घोषित प्रदेशभर में 206 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील और अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल और विशेष निगरानी व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। MP Budget Session 2026: एमपी बजट सत्र से पहले सियासी घमासान, कांग्रेस का 3-स्टेप प्रोटेस्ट पहले दिन दिखी छात्रों की भीड़ बोर्ड परीक्षा के पहले दिन सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर छात्रों और अभिभावकों की भीड़ नजर आई। प्रशासन और शिक्षा विभाग ने छात्रों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और सभी नियमों का पालन करें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। MP BOARD EXAM 2026 : बोर्ड परीक्षा से पहले सक्रिय हुआ फर्जी पेपर बेचने का नेटवर्क कुल मिलाकर, एमपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और छात्रों के लिए सुरक्षित व अनुशासित माहौल सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है।