Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
ट्रेंडिंगदेशदुनियाराजनीतिबिजनेस
Trending Today:
‘सरकारी डॉक्टर खतरनाक होते हैं’ बताने वाले नक्सलियों से कैसे मुक्त हुआ बालाघाट
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›नर्मदापुरम›Narmadapuram Farmers Protest: 100% मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का महाघेराव, नर्मदापुरम में हजारों किसानों का प्रदर्शन

Narmadapuram Farmers Protest: 100% मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का महाघेराव, नर्मदापुरम में हजारों किसानों का प्रदर्शन

Narmadapuram Farmers Protest: नर्मदापुरम में 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर हजारों किसानों ने कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया। किसानों ने ई-टोकन व्यवस्था खत्म करने, 10 घंटे बिजली और पूरी फसल MSP पर खरीदने की मांग करते हुए सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया।

By Archana Yadav
16 Jul 2026
Narmadapuram Farmers Protest: 100% मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का महाघेराव, नर्मदापुरम में हजारों किसानों का प्रदर्शन
Narmadapuram Farmers Protest

Narmadapuram Farmers Protest: नर्मदापुरम। नर्मदापुरम में किसानों का समर्थन मूल्य पर पूरी मूंग खरीदी की मांग को लेकर आंदोलन अब और तेज होता नज़र आ रहा है। कई दिनों से धरना और अलग-अलग तरीकों से विरोध दर्ज कराने के बाद गुरुवार को हजारों किसान कमिश्नर कार्यालय के महाघेराव के लिए पहुंचे। किसानों का कहना है कि अगर सरकार ने जल्द उनकी मांगें नहीं मानीं, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

10 दिन के आंदोलन के बाद महाघेराव

भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में नर्मदापुरम, हरदा और बैतूल जिले के किसान गुरुवार सुबह पीपल चौक पर एकत्र हुए। यहां धरना देने के बाद बड़ी संख्या में किसानों ने संभाग आयुक्त कार्यालय और कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया। संभावित प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने कमिश्नर कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया और बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

किसान नेताओं ओमकार राजपूत और विनोद पाटिल ने बताया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया। इसी वजह से अब महाघेराव का निर्णय लिया गया है।

किसानों की तीन प्रमुख मांगें

किसानों ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं:

    • समर्थन मूल्य पर बिना किसी सीमा के 100% मूंग की खरीदी की जाए।
    • ई-टोकन व्यवस्था खत्म कर पंजीयन और खरीदी प्रक्रिया को सरल बनाया जाए।
    • सिंचाई के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजाना कम से कम 10 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए।

किसानों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था में प्रति एकड़ मूंग खरीदी की सीमा बहुत कम तय की गई है, जबकि उत्पादन इससे कई गुना अधिक हो रहा है। ऐसे में उन्हें मजबूरी में बाजार में कम दाम पर फसल बेचनी पड़ रही है।

48 घंटे का अल्टीमेटम, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

भारतीय किसान संघ का कहना है कि पिछले दिनों किसान सद्बुद्धि यज्ञ, जल सत्याग्रह, भिक्षा मांगकर प्रदर्शन, थाली बजाकर विरोध और भजन-कीर्तन जैसे शांतिपूर्ण तरीकों से अपनी मांग सरकार तक पहुंचा चुके हैं। इसके बावजूद कोई सकारात्मक फैसला नहीं हुआ।

किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि अगले 48 घंटे में सरकार ने 100% मूंग खरीदी और अन्य मांगों पर निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

संबंधित खबरें

Pachmarhi News: नाबालिग से गंभीर वारदात, दोस्त को बंधक बनाकर जंगल ले गए आरोपी ; जानिए पूरा मामला

Pachmarhi News: नाबालिग से गंभीर वारदात, दोस्त को बंधक बनाकर जंगल ले गए आरोपी ; जानिए पूरा मामला

मध्यप्रदेश
24 Aug 2026, 02:21 pm
Narmadapuram News: शॉर्टकट के चक्कर में गई जान, हाईवे पर ट्रक से भिड़ी बाइक; जानिए पूरी खबर

Narmadapuram News: शॉर्टकट के चक्कर में गई जान, हाईवे पर ट्रक से भिड़ी बाइक; जानिए पूरी खबर

मध्यप्रदेश
22 Aug 2026, 06:01 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

‘सरकारी डॉक्टर खतरनाक होते हैं’ बताने वाले नक्सलियों से कैसे मुक्त हुआ बालाघाट

8 Sept 2026
देश

620 करोड़ चंदा मिला, सिर्फ एक उम्मीदवार उतारा; देश की सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टियों ने किया हैरान!

6 Sept 2026
देश

ISRO: का बड़ा धमाका: 'नॉटी बॉय' रॉकेट ने EOS-05 को अंतरिक्ष में पहुंचाया, श्रीहरिकोटा से सफल लॉन्च

4 Sept 2026
मध्यप्रदेश

MP में शिक्षक अभ्यर्थियों को झटका: रिजल्ट के बाद नहीं बढ़ेंगे पद, सरकार ने मांगों को नकारा

3 Sept 2026
मध्यप्रदेश

MP में जन्माष्टमी की धूम: 81 कृष्ण मंदिरों में होंगे आयोजन, 4 सितंबर को CM हाउस में उत्सव

2 Sept 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें